मेजर जनरल जी.जी. दिवेदी हुए एन.सी.सी. कैडेट्स के रूबरू
जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के एन.सी.सी. यूनिट के द्वारा फ्यूचर करियर आस्पेक्टस इन इंडियन डिफेंस सर्विसेज़ विषय पर एक टॉक का आयोजन करवाया गया. मेजर जनरल डॉ. जी.जी. दिवेदी रिटायर्ड प्रोफेसर तथा अंतरराष्ट्रीय संबंधों में विशेषज्ञ, मैनेजमेंट स्टडीज़ ने स्त्रोत वक्ता के रूप में इस आयोजन में शिरकत की. कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सुरक्षाबलों का एक दिन हिस्सा बनने के सपने के साथ बहुत सारे विद्यार्थी एन.सी.सी. का चयन करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने सीनियर सेकेंडरी तथा ग्रेजुएशन की शिक्षा के उपरांत सुरक्षा बलों में करियर के विभिन्न विकल्पों के बारे में जानकारी सांझा की और साथ ही सेना में भर्ती के लिए एन.डी.ए. लिखित परीक्षा, एस.एस.बी., टेक, कानून, मेडिकल, एन.सी.सी. डायरेक्ट एंट्री, सी.डी.एस. लिखित परीक्षा तथा ए.एफ.सी.ए.टी. के बारे में भी विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने सभी कैडेट्स को जहां आंतरिक संवाद के लिए प्रयोग किया वहीं साथ ही उन्होंने पूर्ण दृढ़ता समर्पण तथा आत्मविश्वास के साथ जीवन में अपने जुनून को ढूंढते हुए उसको पेशे के रूप में सरलता से अपनाने के लिए का सुझाव भी दिया. इसके अलावा उन्होंने आने वाले समय में भारत को सुपर पावर के रूप में देखते हुए युवा पीढ़ी को अपनी क्षमता कि ज्यादा से ज्यादा पहचान करने के बारे में कहते हुए कैडेट्स के द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब भी बेहद सरल ढंग से दिए. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने छात्राओं को विषय की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए मेजर जनरल जी.जी. द्विवेदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस सफल आयोजन के लिए एन.सी.सी. विभाग के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की।