(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

एच.एम.वी. कालेजिएट स्कूल का 12वीं परीक्षा का परिणाम शानदार रहा | एमजीएन प्री प्राइमरी ने अंतर्राष्ट्रीय अग्निशामक दिवस मनाया | नुक्कड़ नाटक के जरिए मजदूरों के अधिकारों और उनके प्रति सम्मान को दर्शाते हुए मनाया मजदूर दिवस | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर का विद्यार्थी कृष भगत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम अंडर 23 के कैंप के लिए चयनित | भाजपा नेताओ ने आरोप लगाया नगर निगम जालंधर भ्रष्टाचार का अड्डा बना |

सेंट सोल्जर ग्रुप ने मनाया अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। जिसमें सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीच्यूट, कपूरथला रोड में छात्रों ने मातृ भाषा पर पोस्टर मेकिंग, गीत, पोएमें आदि पेश कर अपनी-अपनी भावनाऐं प्रगट की। इस अवसर पर छात्रों को मातृ भाषा के इतहास के बारे में बताते हुए अध्यापकों ने बताया कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में अपनी भाषा-संस्कृति के प्रति लोगों में रुझान पैदा करना और जागरुकता फैलाना है।

इसके अतिरिक्त सभी ने मातृ भाषा का प्रचार करने, सन्मान करने और गर्व के साथ अपनाने का प्रण लिया। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को इस दिवस की बधाई देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र के अनुसार लगभग 6900 भाषाएं हैं जो विश्व भर में बोली जाती हैं और भारत की बात करें तो 1961 की जनगणना के अनुसार, भारत में 1652 भाषाएं बोली जाती हैं। उन्होंने छात्रों को सभी भाषाओँ का सन्मान करने और अपनी मातृ भाषा से प्यार करने को कहा।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar