(Date : 06/May/2424)

(Date : 06/May/2424)

एच.एम.वी. की बी.ए. सेमेस्टर-6 की छात्रा ने बढ़ाई कॉलेज की शान | डीएवी यूनिवर्सिटी में "शिंदा शिंदा नो पापा" की स्टार कास्ट ने किया स्टूडेंट्स का मनोरंजन | डीएवी कॉलेज जालन्धर के नवनियुक्त उप-प्राचार्य व कुलसचिव ने कार्य भर ग्रहण किया | अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने अंध विद्यालय एंव संजीवनी होम मॉडल टाउन में फल ,पंखे एंव राशन सामग्री भेंट की* | एच.एम.वी. की बी.ए. (साइकोलॉजी ऑनर्स) सेमेस्टर-5 की छात्राओं ने पाई यूनिवर्सिटी पोजीशन |

सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस






जालंधर (अरोड़ा) :- विश्व पुस्तक दिवस पर सीटी यूनिवर्सिटी के छात्र कल्याण विभाग ने पुस्तक दान अभियान की मेजबानी की। विभिन्न विषयों के छात्र और शिक्षक ज्ञान साझा करने के प्रति अपने समर्पण को प्रदर्शित करते हुए, इस नेक काम में योगदान देने के लिए एकजुट हुए। कुछ किताबें यूनिवर्सिटी के लाइब्रेरी में रहेंगी, जबकि अन्य जरूरतमंद छात्रों को दी जाएंगी जो किताबें खरीदने में सक्षम नहीं हैं। यह पहल न केवल छात्रों में पढ़ने की संस्कृति पैदा करती है बल्कि शैक्षिक संसाधनों को साझा करने के महत्व को भी रेखांकित करती है। प्रो वाइस चांसलर डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डीन एकेडमिक्स डॉ. सिमरन और छात्र कल्याण विभाग के डयरेक्टर दविंदर सिंह ने व्यापक शिक्षा और सामुदायिक भागीदारी के लिए सीटी यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए इस पहल का नेतृत्व किया। डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने किताबों की परिवर्तनकारी शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि किताबों में जीवन को बदलने और भविष्य को आकार देने की शक्ति है। इस अभियान में भाग लेकर, छात्रों और स्टाफ ने सीखने और ज्ञान साझा करने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अपने समर्पण का प्रदर्शन किया है। इसके इलावा डॉ. सिमरन ने इस भावना को दोहराते हुए कहा कि पढ़ने से न केवल अकादमिक उत्कृष्टता बढ़ती है बल्कि रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच और सहानुभूति का भी पोषण होता है। हम इस पहल में  उत्साही भागीदारी के लिए छात्रों और स्टाफ की सराहना की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar