(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

शिक्षा

के.एम.वी. के द्वारा छात्राओं के लिए इंडस्ट्रियल विज़िट का आयोजन

छात्राओं ने किया वेरका मिल्क प्लांट का दौरा

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था कन्या महाविद्यालय, जालंधर के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के द्वारा छात्राओं के लिए इंडस्ट्रियल विज़िट का आयोजन करवाया गया. इसके अंतर्गत छात्राओं ने वेरका मिल्क प्लांट का दौरा किया. अपनी फेरी के दौरान छात्राओं ने विभिन्न डेयरी उत्पादों जैसे:- दूध, दही,  मक्खन, देसी घी, खीर आदि की प्रोसेसिंग, उत्पादन, पैकेजिंग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की. प्लांट में कार्यरत मैडम ज्योति ने छात्राओं को प्लांट के विभिन्न विभागों में ले जाकर वहां की कार्यप्रणाली के बारे में समझाया और साथ ही छात्राओं के विभिन्न सवालों के जवाब भी बेहद सरल ढंग से दिए.

इसके अलावा छात्राओं ने प्लांट में आधुनिक तकनीकों के उपयोग के साथ विभिन्न डेयरी उत्पादों के रखरखाव के बारे में भी जानकारी हासिल की. इसके साथ ही उन्होंने ब्वॉयलर सेक्श, न रेफ्रिजरेशन सेक्शन, एच.टी.एस.टी. (हॉट टेंपरेचर फॉर शॉर्ट टाइम) ट्रीटमेंट सेक्शन आदि के बारे में भी जानकारी हासिल की. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस इंडस्ट्रियल टूर के सफल आयोजन के लिए बायोटेक्नोलॉजी विभाग की फैकल्टी के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा करते हुए को कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं को विषय की महत्वपूर्ण जानकारी सरल ढंग से मुहैया करवाने में सहायक साबित होते हैं।

डीएवी कॉलेज जालंधर में वर्ल्ड वेटलैंड्स डे मनाया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- वनस्पति विज्ञान और भूगोल विभाग, डीएवी कॉलेज, जालंधर द्वारा वर्ल्ड वेटलैंड्स डे मनाया गया। यह दिवस आर्द्रभूमि की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए 2 फरवरी को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। कार्यक्रम उद्घाटन के अवसर पर प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने आर्द्रभूमि के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए जल भंडारण, जैव उपचार के माध्यम से जल शोधन और विशाल जैव विविधता के विषय पर बातचीत की। उन्होंने छात्रों को सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र के साथ सद्भाव में रहने के लिए प्रेरित किया। वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. कोमल अरोड़ा ने आर्द्रभूमियों के तेजी से नुकसान को दूर करने और उन्हें संरक्षित करने और पुनर्स्थापित करने के कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए आर्द्रभूमियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेने और सीखने की प्रवृत्ति अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कश्यप बायोलॉजिकल सोसायटी की प्रभारी डॉ. लवलीन ने छात्रों को विश्व आर्द्रभूमि दिवस के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए आर्द्रभूमि पर एक जानकारीपूर्ण व्याख्यान दिया। उन्होंने अंतर्देशीय आर्द्रभूमि, तटीय आर्द्रभूमि और मानव निर्मित आर्द्रभूमि सहित विभिन्न प्रकार की आर्द्रभूमि की व्याख्या की। उन्होंने आर्द्रभूमियों द्वारा प्रदान किए जाने वाले विभिन्न लाभों और विशेष रूप से मानवीय गतिविधियों द्वारा उन्हें होने वाले विभिन्न खतरों के बारे में भी चर्चा की। इसके अलावा, उन्होंने इन खराब हो चुकी वेटलैंड्स की बहाली पर जोर दिया क्योंकि वर्तमान वर्ष के विश्व वेटलैंड्स दिवस की थीम 'इट्स टाइम फॉर वेटलैंड्स रिस्टोरेशन' थी। विश्व स्तर, भारत स्तर और पंजाब स्तर पर मौजूद रामसर साइट स्थिति के साथ विभिन्न आर्द्रभूमि पर भी चर्चा की गई। समारोह के दौरान एक ओपन क्विज एक्टिविटी का भी आयोजन किया गया। वाइस प्रिंसिपल प्रो. अर्चना ओबेरॉय, प्रो. सोनिका दानिया, डॉ. एकजोत कौर, प्रो. ईशा सहगल, डॉ. अमनदीप कौर, डॉ. मनप्रीत कौर ने अपनी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई। डॉ. सपना शर्मा, डॉ. शिवानी वर्मा और सुमन अत्री (वनस्पति विज्ञान विभाग), स्निग्धा कुमार और रघु मिनाश (भूगोल विभाग), राधिका शर्मा (सचिव, कश्यप बायोलॉजिकल सोसायटी) और प्रियांशु (संयुक्त सचिव, कश्यप बायोलॉजिकल सोसायटी) ने कार्यक्रम का संचालन किया। अंत में, कश्यप बायोलॉजिकल सोसायटी के प्रभारी प्रोफेसर डॉ. लवलीन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ सदस्यों को धन्यवाद दिया।

मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन विभाग ने दूरदर्शन का दौरा किया

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय के मास कम्यूनिकेसन एंड वीडियो प्रोडक्शन विभाग की छात्राओं ने दूरदर्शन केन्द्र का दौरा किया। वहां पर दूरदर्शन निर्माता केवल कृष्ण ने छात्राओं का स्वागत किया। उन्होंने छात्राओं को दूरदर्शन की कार्यप्रणाली व प्रोग्रामिंग के बारे में बताया। छात्राओं ने समाचार कक्ष, क्रोमा स्टूडियो, नियंत्रण कक्ष व संपादन विभाग का दौरा किया। छात्राओं को प्री-प्रोडक्शन, प्रोडक्शन व पोस्ट प्रोडक्शन की भी जानकारी दी गई। वहां पर छात्राओं को लाइव संगीतज्ञ प्रोग्राम देखने का भी अवसर मिला। एक प्रोग्राम कैसे तैयार होता है और प्रोग्राम तैयार करने के लिए कौन सी चीजों का ध्यान रखा जाता है, ये भी बताया गया। वहां पर मौजूद दूरदर्शन के निर्देशक अनूप खजूरिया ने छात्राओं को दूरदर्शन में मौजूद नौकरी के अवसरों की भी जानकारी दी। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने विभाग के प्रयासों की सराहना की और कहा कि बच्चों को प्रैक्टिकल प्रशिक्षण देना समय की मांग है। इस मौके पर विभागाध्यक्षा रमा शर्मा, प्रियंका जैन और प्रिया शर्मा भी मौजूद थे।

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर में इंटर स्कूल टैलेंट हंट- ‘स्किल्स एन थ्रिल’ का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर द्वारा इंटर स्कूल टैलेंट हंट ‘स्किल्स एन थ्रिल’ के चौथे सत्र का आयोजन किया गयाl जिसमें जालंधर के विभिन्न प्ले वे स्कूल के छात्रों ने भाग लिया I प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों - Glowing Pearls (कक्षा नर्सरी के छात्र) Shimmering Diamonds (कक्षा एलकेजी के छात्र)Sparkling Sapphires(कक्षा यूकेजी के छात्र) में विभाजित किया गयाI जिसमें नन्हे-मुन्ने छात्रों ने गायन, नृत्य, अभिनय आदि जैसी विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। प्रतिभागी  रंग-बिरंगे परिधानों में बहुत ही सुंदर लग रहे थे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एपीजे स्कूल, रामा मंडी, जालंधर की प्रिंसिपल संगीता निस्तंद्रा थीं। इस अवसर पर सभी भाग लेने वाले स्कूलों के निदेशकों और प्रधानाचार्यों ने भी अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभागार में उपस्थित दर्शकों ने जोरदार तालियों से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायकों ने सभी प्रतियोगियों की सक्रिय भागीदारी पर टिप्पणी की और उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की। विजेता को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिया गया। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र दिए गए। स्कूल की समन्वयक दीप्ति कौशल ने मुख्य अतिथि और अन्य सभी गणमान्य व्य क्तियों  का धन्यवाद किया एवं छात्रों को भविष्य में भी इसी प्रकार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में 48वां कॉलेज फेट उत्साहपूर्ण मनाया गया

जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में प्रधानाचार्या प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर के प्रभावी नेतृत्व में 48वें कॉलेज फेट 2023 का आयोजन किया गया। इरविन खन्ना (मुख्य संपादक, उत्तम हिंदू) इस दिन के मुख्य अतिथि थे।अध्यक्ष नरेश कुमार बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, टी.एन. लामा, डी.के. जोशी और परवीन दादा प्रबंधक समिति के सदस्य भी उपस्थित थे जिन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उनके साथ विनोद खुराना भी थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के पुष्पों के साथ अभिवादन और दीप प्रज्ज्वलित कर के की गई। संगीत विभाग द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत 'भजन' से की। प्राचार्य ने हमारे सम्मानित अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अपने जोशीले भाषण से श्रोताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को सादगी, गरिमा और नैतिक मूल्यों में निहित जीवन जीना चाहिए और अपने शिक्षकों को रोल मॉडल के रूप में देखना चाहिए। अतिथियों ने नृत्य विभाग के छात्रों द्वारा 'लुड्डी' के रूप में तैयार किए गए सांस्कृतिक नृत्य की शानदार प्रस्तुतीकरण का आनंद लिया। उन्होंने मेले की शुरुआत की घोषणा की और फिर स्वादिष्ट फूड स्टॉल, फन गेम्स और ग्रूमिंग स्टेशन का दौरा किया। फैशन डिजाइनिंग एंड कॉस्मेटोलॉजी विभाग के छात्रों ने 'अर्न व्हाइल यू लर्न' योजना के तहत हस्तनिर्मित आभूषण और अन्य वस्तुओं के अपने स्टॉल लगाए। पंजाब नेशनल बैंक, लाडोवाली रोड शाखा द्वारा एक अलग स्टॉल भी लगाया गया था। शाम के सत्र का मुख्य आकर्षण रैफल ड्रा रहा और नरेश कुमार बुधिया इसके मुख्य अतिथि थे।

विनोद दादा ने भी इस सत्र की शोभा बढ़ाई। विजेताओं की घोषणा की गई और उन्हें पुरस्कार दिए गए। सुनील कुमार (मुख्य प्रबंधक पीएनबी, जालंधर सर्कल कार्यालय), सरबजीत भारद्वाज (वरिष्ठ प्रबंधक, पीएनबी, लाडोवाली रोड), जसवंत सिंह (एडवांस कम्युनिकेशन) और सुमेश शर्मा (सहायक उपाध्यक्ष, कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक) रैफल ड्रा के प्रायोजक थे। गीतों की लय और ताल पर झूमकर अतिथियों और छात्रों ने जी भरकर आनंद लिया। अध्यक्ष नरेश कुमार बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंधक समिति के सदस्यों व प्राचार्य ने विजेताओं को बधाई दी।

केएमवी के उभरते इनोवेटर्स ने आइडियाथॉन 2023 के टॉप 30 अचीवर्स में बनिया स्थान

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय,जालंधर की छात्राओं ने डॉ. बीआर अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जालंधर द्वारा आयोजित आइडियाथॉन (अंतर-संस्थागत विचार प्रतियोगिता) में भाग लिया। यह प्रतियोगिता 'समकालीन समस्याओं के समाधान प्रदान करना' विषय पर आधारित थी। इस प्रतियोगिता के दौरान 100 से अधिक प्रतियोगियों ने अपने विचार साझा किए। केएमवी की टीमों ने प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपनी तीन नवीन परियोजनाओं के साथ-साथ बुनियादी समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए, जिसमें पहले रोडेक्स-ट्रेलिस' का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर (एमएससी फिजिक्स) के साथ बरजिंदर कौर (एमएससी केमिस्ट्री), रुशी चम्ब्याल (बीएससी ऑनर्स फिजिक्स) ने किया। दूसरी टीम में लवलीन सैनी (एमएससी फिजिक्स) साथी नवनीत कौर (बीएससी नॉन मेडिकल) के साथ टच-लेस स्विच और हैंड सैनिटाइजर के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए। तीसरी टीम की लीडर के रूप में संदीप कौर (एमएससी फिजिक्स) ने 'सेग-री-क्रिएट' नाम का एक एप्लिकेशन आइडिया पेश किया, जो समाज को वेस्ट कलेक्शन की आदतों में सुधार लाने के लिए प्रभावित करेगा। इसके साथ ही बीनू कुमारी (बीएससी नॉन मेडिकल) और श्रुति कालिया (बीएससी मेडिकल) ने जज साहिबानो के सामने अपने विचार रखे और छात्राओं द्वारा साझा किए गए विचारों की माननीय जजों ने खूब सराहना की। केएमवी की रोडेक्स ट्रेलिस आइडिया टीम को आइडियाथॉन 2023 के टॉप 30 प्रतिभागियों में से चुना गया। विद्यालय प्राचार्य डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस शानदार उपलब्धि के लिए छात्राओं को मुबारकबाद दी और डॉ. नीतू वर्मा, डॉ. सुरभी एवं डॉ. नरेंद्र के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल को-एड में बारहवीं कक्षा के वर्तमान बैच के लिए आशीर्वाद सहित प्रशस्ति पत्र समारोह मनाया

जालंधर (अरोड़ा) :- कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल को-एड, छोटी बारादरी में  11 फरवरी, 2023 को बारहवीं कक्षा के वर्तमान बैच के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद सहित प्रशस्ति पत्र समारोह मनाया गया ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ने काफी प्रयास किया। औपचारिक स्वागत भाषण के बाद  समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके बाद संबंधित कक्षा शिक्षकों द्वारा अपने विद्यार्थियों हेतु उद्धरणों का  वाचन किया गया। जब प्रत्येक विद्यार्थी अपना प्रशस्ति पत्र लेने के लिए आगे बढ़ा  तो उसके आभामंडल में गर्व साफ दिखाई दे रहा था।

शिक्षकों के दिए उद्धरणों में विद्यार्थियों की अकादमिक उपलब्धियों, सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में उपलब्धियों और उनके चरित्र की ताकत का जो समावेश किया गया वह विद्यार्थियों को जीवन में  हमेशा के लिए पोषित करने  वाला खजाने  के समान था। पृष्ठभूमि में आशीर्वाद के  वर्षा गीत गाए जाने के साथ ही विद्यार्थियों  पर फूलों की वर्षा की गई। कार्यक्रम का समापन क्लास फोटोग्राफ के साथ हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर चेयरमैन नितिन कोहली, उप-चेयरमैन दीपक भाटिया, वाइस प्रैजीडेंट पार्थ भाटिया ने विद्यार्थियों के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर अध्यक्षा पूजा भाटिया ने विद्यार्थियों से कैंब्रिज में देखे गए सपनों को साकार करने का आह्वान किया। प्रिंसिपल हरलीन मोहंती ने विद्यार्थियों पर अपना आशीर्वाद बरसाया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कुल मिलाकर यह आयोजन यादगार रहा।

एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में एनुअल एथलेटिक मीट

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल  महावीर मार्ग  में एनुअल एथलेटिक मीट (2022-23) का आयोजन  हुआ | जिसमें  नर्सरी  से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया |इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल दिनेश निझावन थे। खेल दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि तथा प्रिंसिपल गिरीश कुमार जी द्वारा किया गया। नर्सरी,एलकेजी और यूकेजी के विद्यार्थियों के  लिए हर्डल रेस, टाई नॉट रेस, डाइस रेस, ब्लॉक रेस का आयोजन किया गया।

एथलेटिक मीट में भाग लेने वाले प्रतियोगियों की संख्या को देखते हुए इस कार्यक्रम को दो दिनों में विभाजित किया गया था। पहले दिन कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा दूसरे दिन नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, पहली और दूसरी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवी के विद्यार्थियों में 60 मीटर दौड़ करवाई  गई | कक्षा तीसरी और चौथी के विद्यार्थियों के लिए शू रेस  का आयोजन किया गया | कक्षा तीसरी के ही विद्यार्थियों के लिए लेमन स्पून रेस, चौथी के विद्यार्थियों के लिए थ्री लेग रेस, पांचवी के विद्यार्थियों के लिए सैक रेस  का आयोजन किया गया |

छठी कक्षा से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अंतर सदन खेलों का आयोजन करवाया गया, जिसमें  100 ,200,400 मीटर की रेस, शॉट पुट, 400 मीटर रिले रेस थी। कक्षा पहली के विद्यार्थियों के लिए 60 मीटर दौड़, शटल रन और फादर चाइल्ड रेस का आयोजन किया गया तथा कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों के लिए 60 मीटर दौड़, लेमन स्पून रेस, शटल रन और मदर चाइल्ड रेस का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों का उत्साह और जोश देखते ही बनता था। फादर चाइल्ड रेस तथा मदर चाइल्ड रेस में विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ हिस्सा लिया। नन्हे-मुन्नौ ने जब एथलेटिक मीट में भाग लिया तो वह सभी के मन आकर्षित कर रहे थे। उनका  खेलों के प्रति आकर्षण देखकर देश के उज्जवल भविष्य के दर्शन हो रहे थे क्योंकि शारीरिक रूप से स्वस्थ विद्यार्थी ही देश का भविष्य है।

कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों में भी भरपूर जोश था। दर्शकों का भी जोश देखने लायक था, वह तालियों से प्रतियोगियों का उत्साह बढ़ा रहे थे | कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार तथा मेडल प्रदान किए गए।  प्रिंसिपल गिरीश कुमार ने मुख्य अतिथि तथा अभिभावकों का धन्यवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को  जीवन में खेलों का महत्व बताया और  विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया कि वह खेलों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं, जिससे उनका शरीर स्वस्थ रहे और मस्तिष्क का विकास हो सके|

स्वर्गीय चेयरमेन सरदार गुरबचन सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए

डिप्स के संस्थापक सरदार गुरबचन सिंह को किया गया याद

जालंधर (प्रवीण) :- डिप्स के संस्थापक गुरबचन सिंह जी की दूसरी पुण्यतिथि पर डिप्स संस्थानों में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करके याद किया गया। इस मौके पर डिप्स चेन की सीईओ मोनिका मंडोत्रा, डिप्स स्कूल अर्बन एस्टेट की प्रिंसिपल मीनाक्षी मेहता, डीईआरडीबी के एडवाइजर व समूह डिप्स चेन संस्थान के सदस्यों, स्टाफ ने उन्हें फूलमाला अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। डिप्स चेन के संस्थापक और चेयरमेन सरदार गुरबचन सिंह को याद करते हुए उनके सुपुत्र एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने कहा दुनिया में कुछ किरदार ऐसे भी होते है जिन्हें आप उम्रभर याद रखते है। डिप्स चेयरमेन सरदार गुरबचन सिंह के चेहरे की आभा को आज भी हर कोई याद रखता है उन्हें शायद ही कोई भूला सकता है। उनकी सिखाई हुई बातें हमेशा डिप्स के बगीया में खिले हुए फूलों को ताजा रखेगा। उनके द्वारा ढिलवां गांव से शुरू हुई डिप्स संस्थान जो हमारे देश की युवा पीढ़ी को शिक्षित कर रहा है उसे एक नए मुकाम पर पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे है। डिप्स चेन के चेयरपर्सन जसविंदर कौर, वाइस चेयरपर्सन प्रीतइंदर कौर और सीएओ रमनीक सिंह, जशन सिंह ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने डिप्स स्टाफ को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिस तरह से स्वर्गीय चेयरमैन सर ने कभी भी मुश्किलों को देखकर हार नहीं मानी और डट कर उनका सामना किया वह उम्मीद करते है कि हम सभी भी उसी तरह हमेशा मजबूती से खड़े रहेगें और देश के भविष्य को मजबूत सुनहरा बनाने की कोशिश करेगें। डिप्स चेन की सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि डिप्स संस्थान को तरक्की की नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए डिप्स चेन की मैनेजमेंट, स्टाफ समय के साथ कदम से कदम मिला कर चल रहे है, पर साथ ही साथ अपने स्वर्गीय चेयरमैन गुरबचन सिंह के दिखाए हुए मार्ग को भी फॉलो कर रहे है। वह बहुत ही जिंदादिल इंसान थे और हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने सभी लोगों के दिल में अमित छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि डिप्स के चेन की मैनेजमेंट व स्टाफ द्वारा पूरी मेहनत की जाएगी ताकि डिप्स दिन दुगनी रात चौगनी उन्नति  कर सकें। 

एच.एम.वी. की छात्राओं ने पास की सीए फाऊंडेशन परीक्षा

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय की सात छात्राओं ने सीए फाउंडेशन परीक्षा पास कर कालेज का नाम रोशन किया है। इन छात्राओं में अर्शिया जैन, हिमानी सिंगला, आंचल, गुरलीन कौर, गुजीत कौर, रिधिमा मल्होत्रा व दीपाली बुग्गल शामिल हैं। अर्शिया जैन व हिमानी सिंगला ने यह परीक्षा डिस्टिंकशन से पास की। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं एवं विभागाध्यक्षा मीनू कोहली को बधाई दी। इस अवसर पर बीनू गुप्ता भी उपस्थित थी।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar