(Date : 08/May/2424)

(Date : 08/May/2424)

प्रेम चंद मारकंडा एस डी कॉलेज फॉर वूमेन जालंधर में अतिथि व्याख्यान करवाया गया | दोआबा कालेज की नमिता जीएनडीयू में प्रथम | डिप्स स्कूल बुटाला में शूटिंग रेंज का उद्घाटन | डीसी कॉलिजिएट सी.सैक. स्कूल के विद्यार्थियों का बढ़िया प्रदर्शन | इनोसेंट हार्ट्स में मनाया गया वर्ल्ड रेड क्रॉस डे |

मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन विभाग ने दूरदर्शन का दौरा किया






जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय के मास कम्यूनिकेसन एंड वीडियो प्रोडक्शन विभाग की छात्राओं ने दूरदर्शन केन्द्र का दौरा किया। वहां पर दूरदर्शन निर्माता केवल कृष्ण ने छात्राओं का स्वागत किया। उन्होंने छात्राओं को दूरदर्शन की कार्यप्रणाली व प्रोग्रामिंग के बारे में बताया। छात्राओं ने समाचार कक्ष, क्रोमा स्टूडियो, नियंत्रण कक्ष व संपादन विभाग का दौरा किया। छात्राओं को प्री-प्रोडक्शन, प्रोडक्शन व पोस्ट प्रोडक्शन की भी जानकारी दी गई। वहां पर छात्राओं को लाइव संगीतज्ञ प्रोग्राम देखने का भी अवसर मिला। एक प्रोग्राम कैसे तैयार होता है और प्रोग्राम तैयार करने के लिए कौन सी चीजों का ध्यान रखा जाता है, ये भी बताया गया। वहां पर मौजूद दूरदर्शन के निर्देशक अनूप खजूरिया ने छात्राओं को दूरदर्शन में मौजूद नौकरी के अवसरों की भी जानकारी दी। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने विभाग के प्रयासों की सराहना की और कहा कि बच्चों को प्रैक्टिकल प्रशिक्षण देना समय की मांग है। इस मौके पर विभागाध्यक्षा रमा शर्मा, प्रियंका जैन और प्रिया शर्मा भी मौजूद थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar