(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

शिक्षा

के.एम.वी. में रक्षाबंधन के त्यौहार पर राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर द्वारा भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रतीक रक्षा बंधन का त्यौहार  मनाते हुए राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के द्वारा आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में कॉलेज के साथ-साथ के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने भी पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया। पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों के लिए जागरूकता  पैदा करने के मकसद के साथ आयोजित की गई इस प्रतियोगिता के तहत छात्राओं ने इको फ्रेंडली/हैंड मेड/बीज राखीऔर थाली सजावट कर अपनी सृजनात्मकता को बखूबी प्रदर्शित किया। वर्तमान परिदृश्य में, जहां पर्यावरणीय खतरों ने हमारे स्वास्थ्य और कल्याण पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है, के.एम.वी. के द्वारा की गयी इस पहल में छात्राओं की भारी भागीदारी देखी गई। छात्राओं ने अनाज, दाल, कॉटन, माचिस और कई अन्य पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों का उपयोग कर बेहद खूबसूरत की राखीयां बनाई। विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी को रक्षाबंधन की मुबारकबाद देते हुए प्रतिभागियों को उनके कौशल, प्रतिभा, रचनात्मकता आदि की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल के कोऑर्डिनेटर वीना दीपक, इंचार्ज आनंद प्रभा तथा समूह अध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की. इस प्रतियोगिता के दौरान डॉ. सुमन खुराना तथा डॉ. गुरजोत के द्वारा निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की गई।

एचएमवी में एंटी रैगिंग सप्ताह का समापन समारोह

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की एंटी रैगिंग कमेटी की ओर से यूजीसी के निर्देशानुसार प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन जी के दिशा-निर्देशन अधीन एंटी रैगिंग सप्ताह का आयोजन किया गया जिस दौरान कॉमर्स क्लब के सौजन्य से साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा सम्बन्धी जागरूकता विषय पर सैमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में गुल्लागोंग एवं उर्वशी मिश्रा, कम्प्यूटर साइंस विभाग उपस्थित रहे। गुल्लागोंग ने साइबर क्राइम सम्बन्धी अनेक विषयों पर प्रेकोंटेशन प्रस्तुत कर छात्राओं को जागरूक किया। उर्वशी मिश्रा ने विभिन्न साइबर कानूनों की जानकारी दी एवं लाईव केस प्रस्तुत कर छात्राओं को जागृत किया। पीजी एमसीवीपी विभाग की ओर से एआई- स्कैम अलर्ट विषय पर लघु वीडियो प्रस्तुत कर भी छात्राओं को लाभान्वित किया गया। समापम समारोह का शुभारंभ ज्योति प्रज्ज्वलन से किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में किरणप्रीत कौर धामी उपस्थित रही जिन्होंने महिलाओं में कानूनी अधिकारों सम्बन्धी जागरूकता विषय पर चर्चा की। उन्होंने विभिन्न कानूनों सहित उनके उपयोग की विस्तृत जानकारी भी दी। अनेक लाइव मामलों की चर्चा कर न्याय की जानकारी अत्यन्त लाभकारी रही। । प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने मुख्य वक्ता का हार्दिक अभिनन्दन किया और कहा कि एचएमवी संस्था वास्तव में नारी सशक्तिकरण की परिचायक है। यहां छात्राओं का न केवल प्रशासनिक विकास किया जाता है बल्कि उनका सर्वांगीण विकास कर उनका व्यक्तित्व भी निखारा जाता है। एचएमवी एक रैगिंग फ्री संस्था है जहां छात्राओं को एक स्नेहशील एवं सामंजस्यपूर्ण वातावरण प्रदान किया जाता है। उन्होंने इस साप्ताहिक कार्यक्रम हेतु डीन स्टूडेंट वैलफेयर बीनू गुप्ता को बधाई दी। बीनू गुप्ता ने समागम के अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया एवं कहा कि स्टूडेंट वैलफेयर कमेटी का यह प्रयास वास्तव में हम सभी का सह-प्रयास है। अंत में विजित छात्राओं की घोषणा कर उन्हें सम्मानित किया गया। सम्पूर्ण निर्णायक मंडल को भी सम्मानित किया गया। मंच संचालन डॉ. मीनू तलवाड़ ने किया। इस अवसर पर मीनू कोहली, सविता महेंद्रू व शिफाली कश्यप भी उपस्थित रहे।

डीएवी कॉलेज जालन्धर ने राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया

जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फुटबॉल मैच का आयोजन करवाया। इस मैच में फुटबॉल खिलाड़ियों तथा शारीरिक शिक्षा के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने एशियाई चैंपियनशिप के मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने वाले कॉलेज के विद्यार्थी भरतप्रीत सिंह को सम्मानित किया और कहा कि डीएवी कॉलेज शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रतिभाओं को तैयार करने में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। इस कॉलेज ने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देश को दिए है। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के चरित्र, चुनौतीपूर्ण जीवन व उनके हॉकी में योगदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ  मनु सूद, प्रो सौरभ राज, डॉ अजय कुमार, एथलैटिक  काउंसिल के सदस्य प्रो सुखदेव सिंह रंधावा तथा अन्य संकाय सदस्य उपस्थित थे। सभी ने कॉलेज के होनहार  विद्यार्थी भरतप्रीत से मिलकर गर्व महसूस किया और जीवन में आगे बढ़ने और ओलंपिक में भी स्वर्ण पदक जीतने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।

सेंट सोल्जर छात्रों के डी.एल.एड के परिणाम रहे शानदार

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- स्टेट कौंसिल ऑफ़ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग द्वारा घोषित किये गए डी.एल.एड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) के दूसरे वर्ष के परिणामों में सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के परिणाम बेहतरीन और शत प्रतिशत रहे। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.अलका गुप्ता ने जानकारी देते हुए कि 950 अंकों में से गुरप्रीत कौर ने 798 अंक, प्रिया अनेजा ने 783 अंक, हमिता माही ने 756 अंक, रूपाली ने 754 अंक, अंजली ने 745 अंक, हरप्रीत कौर ने 744 अंक, अनीता रानी ने 743 अंक, परमिंदरपाल सिंह ने 742 अंक, नेहा रानी ने 741 अंक प्राप्त कर संस्था का नाम चमकाया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के सभी छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय मैनेजमेंट और अध्यापकों को दिया। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभ कामनाऐं दीं और इस प्रकार मेहनत कर नाम चमकाने को कहा।

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थियों ने पहले दस स्थानों में से आठ स्थानों पर किया अपना वर्चस्व स्थापित

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के एमए फाइन आर्ट्स द्वितीय समैस्टर के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव के यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में  श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहले 10 स्थानों में से 8 स्थानों पर अपना वर्चस्व स्थापित करके कॉलेज एवं अपने अभिभावकों को गौरवान्वित किया। नंदिनी ने 367/400 में से अंक प्राप्त करके प्रथम,सिमरन ने 358अंक प्राप्त करके द्वितीय, जसप्रीत ने 356 अंक प्राप्त करके तृतीय,विभूति ने 342 अंक प्राप्त करके चतुर्थ,धृति ने 334 अंक प्राप्त करके पांचवा, नेहा ने 327 अंक प्राप्त करके छठा, रंजना ने 321 अंक प्राप्त करके सातवां एवं हरमन ने 314 अंक प्राप्त करके आठवां स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह से निरंतर मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वह इसी तरह अपने कॉलेज का नाम  रोशन करते रहे तथा अपने जीवन के सपनों को साकार करते हुए निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहें। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए उन्होंने पीजी डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्ट्स की अध्यक्ष डॉ रिंपी अग्रवाल, डॉ जीवन कुमारी एवं मैडम  अमनदीप के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह विद्यार्थियों को प्रोत्साहित एवं प्रेरित करते रहे।

केo वि o क्रo 2 में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में मेजर ध्यानचंद की जन्मदिवस की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विद्यार्थियों ने खेल शिक्षिका श्रीमती नीलम सहगल और खेल कोच जगमोहन के निर्देशन में विभिन्न खेल गतिविधियों में प्रतिभाग किया।

प्राचार्य रविंदर कुमार ने मेजर ध्यानचंद को महान खेल आदर्श बताते हुए खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। प्राचार्य ने इस अवसर पर संभागीय स्तर के खेलों में विद्यालय के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। खेल शिक्षक श्रीमती नीलम ने विद्यालय की खेल रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल जालंधर में रक्षाबंधन पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- त्योहार हमारी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो जीवन मूल्यों और परंपराओं को विकसित करने में सहायक हैं।  स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर में भाई-बहन के बीच के खूबसूरत रिश्ते को पारंपरिक उत्साह  के साथ मनाया गया।  इस अवसर पर महादेवी वर्मा हाउस (ब्लू हाउस) के विद्यार्थियों ने मधुर गीतों के साथ-साथ जीवंत अभिनय का प्रदर्शन किया।  प्रदर्शन में स्नेह, प्यार, जिम्मेदारी और भाई-बहन की प्रतिद्वंद्विता की विभिन्न भावनाएं शामिल थीं।

छात्रों ने महिला सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करके और हर जगह महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक नागरिक के कर्तव्य के बारे में जागरूकता पैदा करके इस अवसर को एक सार्थक मोड़ दिया। संस्था के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी शांतानंद जी ने इस विशेष बंधन को मना रहे सभी भाई-बहनों को अपना आशीर्वाद दिया।  प्रिंसिपल डॉ. सोनिया मागो ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की और अच्छे इंसान बनने के लिए अच्छे मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता बताई।

एमजीएन पब्लिक स्कूल, आदर्श नगर में तीज उत्सव

जालंधर (अरोड़ा) :- एमजीएन पब्लिक स्कूल आदर्शनगर में तीज का त्योहार गर्मजोशी और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत ईश्वर से प्रार्थना के साथ हुई, जिसके बाद गीत और गिद्दा सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। छात्र अपने रंग-बिरंगे सांस्कृतिक परिधानों में जीवंत और उत्साहित दिख रहे थे।

विद्यार्थियों ने ढोल की थाप पर नृत्य कर माहौल को ऊर्जा से भर दिया। इस विशेष अवसर पर प्रिंसिपल कंवलजीत सिंह रंधावा, संगीता भाटिया (हैडमिस्ट्रैस व एकेडमिक  कोओर्डिनेटर)  तथा सुखम (इन्चार्ज प्री प्राइमरी ) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कंवलजीत सिंह रंधावा ने सभी को तीज की बधाई दी। उन्होंने छात्रों को ऐसी सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जो हमें अपनी जड़ों के करीब लाती हैं।

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर की छात्रा ने यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में हासिल किया प्रथम स्थान

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करते हुए निरंतर बुलंदियों को छूने में अग्रसर रहते हैं।एमकाॅम  चतुर्थ समैस्टर की छात्रा इनायत ने 1869/2200 अंक प्राप्त करके गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने इनायत को बधाई देते हुए भविष्य में भी निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी तथा कहा वह इसी तरह जीवन पथ पर आगे बढ़ते हुए कॉलेज एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन करते हुए उनको गौरवान्वित करते रहे। विद्यार्थियों का निरंतर मार्गदर्शन करने के लिए उन्होंने पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के सभी प्राध्यापकवृंद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे इसी तरह भविष्य में भी विद्यार्थियों का प्रेरणा स्रोत बने रहे।

रक्षा बंधन पर सेंट सोल्जर छात्रों ने पर्यावरण सुरक्षा की उठाई शपथ

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- बहन भाई के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व हर वर्ष हम बहुत प्यार स्नेह और उल्लास के साथ मनाते है और एक दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं को बयान करते हैं। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के स्कूलों के छात्रों ने रक्षा बंधन का पर्व "पर्यावरण की रक्षा" के सन्देश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने पेड़ को राखियां बांधते हुए उन्हें बचाने का प्रण किया। प्रिंसिपल मिनाक्षी ने कहा कि छात्रों ने पौधों को राखियाँ पर बांधकर उनकी रक्षा की शपथ ली क्योंकि रक्षा बंधन का पर्व रक्षा का सन्देश देता है और अगर हर कोई एक एक पौधे की रक्षा का प्रण लेता है तो पर्यायवरण को हराभरा बनाया जा सकता है।

इसके साथ ही छात्रों ने पृथिवी पर राखी का चिन्ह बनाकर इस पवित्र पर्व के प्रति सम्मान प्रगट किया। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अगर इसी तरह से पर्यावरण का विनाश होता रहे तो आने वाले वर्षों में रक्षा बंधन, दीपावली और ऐसे अन्य पर्व नहीं मना पाऐगे। इस लिए सेंट सोल्जर द्वारा इस वर्ष रक्षा बंधन पर्व पर एक यह प्रयास किया गया है जिसके द्वारा हम सभी को पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar