(Date : 07/May/2424)

(Date : 07/May/2424)

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर बैस्ट इंस्टीट्यूट फॉर एक्सीलेंस इन हायर एजुकेशन एंड स्किल एनहैंसमेंट के सम्मान से सम्मानित | पंजाब सरकार केंद्र सरकार की नीतियों को जालंधरवासियों से कर रही वंचित --सुशील रिंकु | कांग्रेस अपनी हार की बौखलाहट में अमर्यादित भाषा का कर रही प्रयोग --सुशील रिंकु | भारत-घाना संयुक्त व्यापार समिति का चौथा सत्र अकरा में सम्प न्नर | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਕਿਨਾਰੇ |

सेंट सोल्जर छात्रों के डी.एल.एड के परिणाम रहे शानदार






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- स्टेट कौंसिल ऑफ़ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग द्वारा घोषित किये गए डी.एल.एड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) के दूसरे वर्ष के परिणामों में सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के परिणाम बेहतरीन और शत प्रतिशत रहे। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.अलका गुप्ता ने जानकारी देते हुए कि 950 अंकों में से गुरप्रीत कौर ने 798 अंक, प्रिया अनेजा ने 783 अंक, हमिता माही ने 756 अंक, रूपाली ने 754 अंक, अंजली ने 745 अंक, हरप्रीत कौर ने 744 अंक, अनीता रानी ने 743 अंक, परमिंदरपाल सिंह ने 742 अंक, नेहा रानी ने 741 अंक प्राप्त कर संस्था का नाम चमकाया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के सभी छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय मैनेजमेंट और अध्यापकों को दिया। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभ कामनाऐं दीं और इस प्रकार मेहनत कर नाम चमकाने को कहा।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar