(Date : 19/May/2424)

(Date : 19/May/2424)

श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा | के.एम.वी. द्वारा आयोजित इंडस्ट्रियल विज़िट में छात्राओं ने वेव बेवरेजेस का दौरा किया | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूलों में छात्रों के लिए आनंदमय पूल पार्टी का आयोजन किया गया | कुलविंदर फुल्ल के सिर पर सजा अलायंस क्लब समर्पण का ताज | एच.एम.वी. की उन्नत भारत टीम द्वारा धान का भूसा ‘पराली’ जलाने पर किया जागरूकता कार्यक्रम |

पंजाब सरकार केंद्र सरकार की नीतियों को जालंधरवासियों से कर रही वंचित --सुशील रिंकु






जालंधर (अरोड़ा) :- जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए आयुष्मान कार्ड पंजाब  में चलने बंद हो गए हैं।उन्होंने कहा कि मान सरकार केंद्र की स्कीम का लोगों को फायदा नहीं लेने दे रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार की योजना और नीतियों का फायदा फायदा लेने से जालंधरवासियों को वंचित किया जा रहा है। रिंकू ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए आयुष्मान कार्ड पंजाब में चलने बंद हो गए हैं। ऐसा सिर्फ इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि वह केंद्र सरकार को सिर्फ पंजाब के लोगों की आंखों के सामने गिराना चाहते हैं। मगर आम आदमी पार्टी की राजनीति का शिकार आम लोग हो रहे हैं। रिंकू ने कहा कि जालंधर में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि लूट और चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के बारे में बताते हुए कहा कि वहां की सरकार ने गैंगस्टरवाद खत्म कर दिया गया है और ये सिर्फ वहां की सरकार की देन है। पंजाब का कारोबार यूपी में जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को वोट डालकर अपना वोट खराब मत करना। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी  डूबता हुआ जहाज है जिसने जिसने पंजाब और दिल्ली के लोगों को गुमराह करके भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने जालंधरवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस और आप पार्टी को पीछे छोड़कर भाजपा को एक बार मौका दे और जालंधर के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करें।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar