(Date : 07/May/2424)

(Date : 07/May/2424)

दोआबा कालेज में पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रीन फ्यूज़न समागम आयोजित | एपीजे स्कूल में मनाई गई टैगोर जयंती | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल मान नगर, जालंधर में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर बैस्ट इंस्टीट्यूट फॉर एक्सीलेंस इन हायर एजुकेशन एंड स्किल एनहैंसमेंट के सम्मान से सम्मानित | पंजाब सरकार केंद्र सरकार की नीतियों को जालंधरवासियों से कर रही वंचित --सुशील रिंकु |

रक्षा बंधन पर सेंट सोल्जर छात्रों ने पर्यावरण सुरक्षा की उठाई शपथ






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- बहन भाई के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व हर वर्ष हम बहुत प्यार स्नेह और उल्लास के साथ मनाते है और एक दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं को बयान करते हैं। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के स्कूलों के छात्रों ने रक्षा बंधन का पर्व "पर्यावरण की रक्षा" के सन्देश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने पेड़ को राखियां बांधते हुए उन्हें बचाने का प्रण किया। प्रिंसिपल मिनाक्षी ने कहा कि छात्रों ने पौधों को राखियाँ पर बांधकर उनकी रक्षा की शपथ ली क्योंकि रक्षा बंधन का पर्व रक्षा का सन्देश देता है और अगर हर कोई एक एक पौधे की रक्षा का प्रण लेता है तो पर्यायवरण को हराभरा बनाया जा सकता है।

इसके साथ ही छात्रों ने पृथिवी पर राखी का चिन्ह बनाकर इस पवित्र पर्व के प्रति सम्मान प्रगट किया। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अगर इसी तरह से पर्यावरण का विनाश होता रहे तो आने वाले वर्षों में रक्षा बंधन, दीपावली और ऐसे अन्य पर्व नहीं मना पाऐगे। इस लिए सेंट सोल्जर द्वारा इस वर्ष रक्षा बंधन पर्व पर एक यह प्रयास किया गया है जिसके द्वारा हम सभी को पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar