(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

शिक्षा

मेयर वर्ल्ड में जन्माष्टमी उत्सव

जालंधर (अरोड़ा) :- भगवान कृष्ण का जन्मदिन, जन्माष्टमी, न केवल एक धार्मिक त्योहार है बल्कि एक सांस्कृतिक उत्सव भी है, जो हमारे विविध छात्र समुदाय को एक साथ लाता है। छात्रों को एकता, भक्ति और धार्मिकता का मूल्यवान पाठ और परंपरा और संस्कृति का महत्व सिखाने के लिए, मेयर वर्ल्ड स्कूल ने 6 सितंबर, 2023 को बड़े उत्साह और धार्मिक उत्साह के साथ त्योहार मनाया। इस्कॉन मंदिर का एक मॉडल बनाया गया था और भगवान कृष्ण की एक सुंदर रूप से सजी हुई मूर्ति को उत्कृष्ट रूप से सजाए गए सेट में रखा गया था।

छात्र जीवंत पारंपरिक पोशाक पहनकर आए, जिससे उत्सव का माहौल और भी शानदार हो गया। माता-पिता और बच्चों का स्वागत चंदन तिलक लगाकर किया गया और उनकी कलाइयों पर रंगीन धागे बांधे गए। मुख्य आकर्षणों में से एक भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़ी झांकियों का प्रदर्शन था।  कृष्ण जन्म, यमुना पार, यशोमती मैया, माखन चोर, दामोदर लीला, श्राप मुक्ति, कालिया मर्दन, गोवर्धन पर्वत, रासलीला, गीता उपदेश और कंस वध का जीवंत चित्रण किया गया। इस कार्यक्रम में जबरदस्त उत्साह देखा गया और पूरा माहौल दिव्यता से भर गया।

निदेशक, सरिता मधोक और उप-उपप्राचार्य, चारु त्रेहन ने भगवान कृष्ण को भोग लगाया और उनके आशीर्वाद के लिए भगवान से प्रार्थना की। उत्सव का समापन स्वादिष्ट मथुरा का पेड़ा की दावत के साथ हुआ, जिसे छात्रों, अभिभावकों और कर्मचारियों के बीच प्रसाद के रूप में वितरित किया गया, जिससे स्कूल समुदाय के भीतर सौहार्द और एकता की भावना को बढ़ावा मिला। स्कूल प्रबंधन ने शिक्षकों और छात्रों के प्रयासों की सराहना की, और उनकी गरिमामय उपस्थिति के लिए अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

एच.एम.वी. के चंद्रयान विपनेट क्लब ने मनाया चंद्रयान महोत्सव

जालंधर (अरोड़ा) :- प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में हंस राज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग फिजिक्स के चंद्रयान विपनेट क्लब द्वारा चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग को समर्पित चंद्रयान महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग द्वारा वैज्ञानिक वक्तव्य का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्षा सलोनी शर्मा ने छात्राओं को समारोह की जानकारी दी। छात्राओं ने चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ी महिला वैज्ञानिकों जैसी वेशभूषा धारण की हुई थी। उन्होंने छात्राओं को चंद्रयान-3 की सफल साफ्ट लैंडिंग के पीछे महिला वैज्ञानिकों के योगदान के बारे में बताया। साहिबप्रीत कौर ने डॉ. ऋतु कारीधल का किरदार निभाया जिन्हें भारत की राकेट वुमैन के नाम से जाना जाता है। चंद्रयान-3 की सफलता में उनका भरपूर योगदान रहा। छात्रा रीति ने कल्पना के, डिप्टी प्रोजैक्ट डायरैक्टर का किरदार निभाया तथा चंद्रयान-1 के योगदान के बारे में बताया। कनुप्रिया ने नंदिनी हराईनाथ की भूमिका निभाई जो प्रोजैक्ट मैनेजर व मिशन डिकााइनर थी। हरगुन ने इसरो वैज्ञानिक रीमा घोष की भूमिका निभाई जो प्रज्ञान टीम की सदस्या थी। कृतिका ने मौमिता दत्ता का रोल अदा किया जो कि इसरो में बतौर इंजीनियर कार्यरत हैं। ईशिका ने अनुराधा टी.के. का किरदार निभाया जो कि रिटायर्ड वैज्ञानिक हैं तथा कम्यूनिकेशन सैटेलाइट्स में उन्हें निपुणता हासिल है। गगनयान की डायरैक्टर वी.आर. ललिथाम्बिका जो इसरो के 100 से ज्यादा मिशन का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अतिरिक्त अन्य छात्राओं ने विधि रेड्डी, टैस्सी थॉमस, मंगला समेत अन्य वैज्ञानिकों का किरदार निभाया। इस समारोह से छात्राओं को और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया। कालेज लॉन में फ्लैश मॉब का भी आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन छात्राओं की प्रतिक्रिया से काफी प्रसन्न थी। उन्होंने छात्राओं को इन महिला वैज्ञानिकों के गुणों को धारण करने के लिए प्रेरित किया। इस समारोह में लगभग 150 छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर फैकल्टी सदस्य सुशील कुमार व डॉ. सिम्मी गर्ग भी उपस्थित थे।

डीएवी कॉलेज, जालंधर की छात्रा ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्वर्ण पदक प्राप्त किया

जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज, जालंधर की एम.एससी. फिजिक्स के सेमेस्टर-4 की छात्रा परनीत कौर ने यूनिवर्सिटी मेरिट सूची कॉलेज श्रेणी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं यूनिवर्सिटी में छठा स्थान सतिंदरजीत कौर ने हासिल किया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने उपलब्धि हासिल करने वालों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उनसे भविष्य में उँचाईयों को पाने के लिए कड़ी मेहनत जारी रखने को कहा। एचओडी डॉ. कुँवर राजीव और भौतिकी विभाग के अन्य संकाय सदस्यों ने अपने गौरवान्वित उपलब्धि हासिल करने वालों को बधाई दी। छात्रों ने हमेशा उन्हें सर्वोत्तम मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्राचार्य और शिक्षकों के प्रति बहुत आभार व्यक्त किया।

के.एम.वी. को बनवारीलाल पुरोहित ने सम्मानित किया

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर में आयोजित एक महत्वपूर्ण समारोह में, पंजाब के माननीय राज्यपाल, बनवारीलाल पुरोहित ने भारत को एक कौशल-सशक्त और आत्म-निर्भर राष्ट्र बनाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए कन्या महा विद्यालय को प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। उच्च शिक्षा का अग्रणी संस्थान के.एम.वी. कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में सबसे आगे रहा है। इन आदर्शों के प्रति संस्थान की अटूट प्रतिबद्धता ने इसे विशिष्टता और मान्यता प्रदान की है। राज्यपाल ने अपने संबोधन में अपने छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से लैस करके भारत के भविष्य को आकार देने के अथक प्रयासों के लिए के.एम.वी. की सराहना की। उन्होंने प्रतिभा को निखारने, नवाचार को बढ़ावा देने और देश की प्रगति में योगदान देने में के.एम.वी. जैसे शैक्षणिक संस्थानों द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर दिया। उल्लेखनीय है कि प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, के.एम.वी. शैक्षणिक उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक बना है। कौशल विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण और उद्यमिता में संस्थान की पहल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और भारत के कार्यबल में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सशक्त बनाया है। 'स्किल इंडिया' और 'मेक इन इंडिया' पहल के प्रति के.एम.वी. की प्रतिबद्धता ने न केवल इसकी छात्राओं के जीवन को समृद्ध बनाया है, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक परिदृश्य पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। उद्योग जगत के लीडर्स और सरकारी एजेंसियों के साथ संस्था की साझेदारी ने कौशल विकास कार्यक्रमों का मार्ग प्रशस्त किया है जो शिक्षा और रोज़गार के बीच अंतर को खत्म करते हैं। सम्मान प्राप्त करते हुए प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया और युवाओं को सशक्त बनाने और देश की आत्मनिर्भरता में योगदान देने के संस्थान के मिशन को जारी रखने का संकल्प लिया। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य के लिए आशावाद की भावना के साथ के.एम.वी. अधिक कुशल, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत को आकार देना जारी रखेगा।

डिप्स के छात्राओं ने फूल और कार्ड देकर शिक्षकों को विश किया शिक्षक दिवस

जालंधर (प्रवीण) :- डिप्स संस्थान के सभी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर पर्ल हाउस द्वारा एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। छात्रों ने कक्षा में अपने पसंदीदा शिक्षक की भूमिका निभाते हुए अपने सहपाठियों को पढ़ाया। स्कूल कैंप में शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल और रैंप वॉक का आयोजन किया गया।

नाटक खेलकर छात्रों ने टीचर्स के साथ अपने यादगारी पलों को साझा करते हैं और जीवन में उनके महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि, दैनिक पाठ्यक्रम कार्य के साथ शिक्षक अपने जीवन के अनुभव उनके साथ साझा करते हैं और वे बहुत सी चीजें सीखते हैं। यह दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती की याद में मनाया जाता है।

शिक्षकों ने बचपन की यादों को विद्यार्थियों के साथ सांझा किया और बताया कि तकनीक में हो रहे बदलाव के साथ शिक्षण तरीकों में कितने बदलाव आ गए है। प्रिंसिपल ने कहा कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य उन शिक्षकों को सम्मानित करना है जो जीवन के अंधेरे को उज्ज्वल सूरज में बदलते हैं और अपने ज्ञान से दूसरों को सशक्त बनाते हैं। मैनेजमेंट द्वारा टीचर्स को उनकी मेहनत के लिए सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया। एमडी सरदार तरविंदर सिंह, सीएओ रमणीक सिंह और जशन सिंह, सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने सभी प्रिंसिपल और शिक्षकों को बधाई दी। वे कहते हैं कि एक शिक्षक अपने छात्रों को आकार देकर देश का भविष्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सेंट सोल्जर ने मनाया अध्यापक दिवस

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा विभिन्न ब्रांचों में अध्यापक दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें स्टाफ और छात्रों ने अध्यापकों के साथ डॉ. राधाकृष्णन जी की तस्वीर के आगे श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। अध्यापक दिवस को समर्पित रंगारंग कार्यकम्र पेश किया गया जिसमें अध्यापकाओं ने डांस, मॉडलिंग द्वारा इस दिन को सेलिब्रेट किया।

छात्रों ने अध्यापकों का लिए अपने सम्मान का इजहार करते हुए उन्हें कविता, गेम्ज़ और ग्रीटिंग कार्डज़, गिफ्ट्ज़ देकर धन्यवाद किया। इसके अतिरिक्त सेंट सोल्जर ग्रुप के प्रिंसिपल्स द्वारा चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा को सन्मानित करते हुए हमेशा उन्हें गाइड करने के लिए धन्यवाद किया।  चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने सभी अध्यापकों और डॉ. राधा कृष्णन को नतमस्तक होते हुए सभी को टीचर्ज़ डे की बधाई दी।

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट जालंधर में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन किया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट जालंधर में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया गया इस दिवस के उपलक्ष में कॉलेज के SWA (स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) के विद्यार्थियों ने इस दिन की शुरुआत में  कॉलेज के प्राध्यापकों का तिलक लगाकर उनका सम्मान किया।इस मौके पर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा एक रंगारंग प्रोग्राम का आयोजन भी किया गया, जिसमें हिंदी विभाग के मैडम डॉक्टर अंजना ने विद्यार्थी और अध्यापक के रिश्ते को उजागर करती स्वयं रचित कविता प्रस्तुत की, जिसका शीर्षक था, "हम तब भी खड़े थे, हम आज भी खड़े हैं"। इसके उपरांत संगीत विभाग के विद्यार्थियों द्वारा अपने गुरुओं को नमन करते हुए सुरमई संगीत की प्रस्तुति की गई। इस मौके पर कॉलेज की बी.एस.सी. इकनॉमिकस सेमेस्टर-5 की विद्यार्थी भाविनी द्वारा अध्यापक दिवस के विषय पर ,"गुरु महान" कविता प्रस्तुत की। बीकॉम सेमेस्टर-5 के विद्यार्थी रजत द्वारा इसी मौके पर एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी में से एक प्रसंग प्रस्तुत किया गया।

इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर नीरजा ढींगरा ने आज के दिन की सबको मुबारकबाद देते हुए सर्वप्रथम डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया और इस मौके पर एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्ष, एपीजे सत्या यूनिवर्सिटी की को-फाउंडर एवं कुलपति तथा एपीजे सत्या ग्रुप एवं स्वर्ण ग्रुप की अध्यक्ष सुषमा पॉल बर्लिया  के प्रेरणादायक संदेश को पढ़कर सभी शिक्षकों को सुनाया व शिक्षकों और विद्यार्थियों को संबोधन करते हुए कहा कि अगर आज भारत विश्व गुरु बनने की और अग्रसर है तो इसके पीछे सबसे बड़ा योगदान शिक्षकों और भारतीय शिक्षा पद्धति का है। चाहे वह आर्थिक क्षेत्र हो, विज्ञान का क्षेत्र हो, चाहे भारत का अंतरराष्ट्रीय मंच पर उपलब्धियां हो, या फिर सैनिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता। सब कुछ संभव हो पाया है भारतीय शिक्षा और नैतिक मूल्यों से। इस शिक्षा और संस्कृति के सूत्रधार हैं, शिक्षक। उनके मार्गदर्शन द्वारा ही आज की पीढ़ी नई-नई ऊंचाइयां छू रही है और शिक्षकों को भारत के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहना होगा। इस भव्य आयोजन के समापन पर उन्होंने स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के डीन डॉ. जगमोहन मागो, डॉ. पायल अरोड़ा, विश्व बंधु वर्मा, मैडम पलक और एस डब्ल्यू ए की  पूरी टीम और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

संस्कृति केएमवी स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- संस्कृति केएमवी स्कूल ने दूरदर्शी नेता और दार्शनिक डॉ. एस राधाकृष्णन जी की जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए एससीईआरटी की राज्य समन्वयक सह उप निदेशक डॉ. श्रुति शुक्ला के साथ एक विशेष वार्तालाप सत्र के साथ शिक्षक दिवस समारोह के लिए दिन समर्पित किया। उन्होंने अच्छे शिक्षकों के बजाय महान शिक्षकों की आवश्यकता पर जोर दिया जो बच्चों को भविष्य के प्रति अपने विचारों को प्रबंधित करना सिखाएँ। उन्होंने इस बात पर ध्यान केंद्रित किया कि एक शिक्षक होने के नाते हम युवाओं को प्रेरित करने के लिए व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से सामाजिक दृष्टि तक कैसे बढ़ सकते हैं। अपने प्रेरक शब्दों में, उन्होंने हमारी क्षमताओं का दोहन करने और सामाजिक जिम्मेदारियों को अपनाने के महत्व पर और अधिक जोर दिया। प्राचार्या रचना मोंगा ने अपने संबोधन में उन शिक्षकों की गहरी प्रशंसा की. जो अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं की चुनौतियों को खूबसूरती से संतुलित करते हैं।

के.एम.वी. की छात्राओं ने अपने अध्यापकों को किया नमन

पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया अध्यापक दिवस

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के द्वारा  अध्यापक दिवस के अवसर पर एक विशेष प्रोग्राम का आयोजन करवाया गया जिसमें  छात्राओं ने अपने सभी प्राध्यापकों को नमन किया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस प्रोग्राम में बतौर मुख्य मेहमान शिरकत करते हुए सभी को अध्यापक दिवस की शुभकामनाएं दी और साथ ही सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन एवं कन्या महाविद्यालय के संस्थापक लाला देवराज जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने अध्यापक को ईमानदारी, समर्पण, उच्च आचरण, मेहनत आदि का एक ऐसा आदर्श बताया जो अपने विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास के लिए एक मज़बूत आधार साबित होता है.

इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं के संपूर्ण विकास के लिए कन्या महा विद्यालय द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्धता के बारे में विस्तार सहित छात्राओं को जानकारी प्रदान करते. इसके अलावा इस प्रोग्राम को यादगार बनाने के लिए छात्राओं ने  बढ़-चढ़ कर अपना योगदान देते हुए गीत-संगीत, सोलो डांस आदि जैसी विधाओं को पेश किया. इसके अलावा छात्राओं द्वारा अपने प्राध्यापकों के लिए खूबसूरत कार्ड्स भी बना कर भी प्रस्तुत किए गए. मैडम प्रिंसिपल ने इस प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर के साथ-साथ स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी भरपूर सराहना की।

डीएवी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को मिली 32 लाख के पैकेज के साथ अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंटस

जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी यूनिवर्सिटी के दो स्टूडेंट्स ने अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट हासिल कर नई उपलब्धि हासिल की है। सिविल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हरप्रीत कौर और एमबीए छात्र तुषार शर्मा को ये प्लाकेमेंट्स एक प्रमुख अमरीकी कंपनी जीटीबी होल्डिंग्स द्वारा ऑफर की गई हैं। उत्तर भारत में यह भी पहली बार हुआ है कि किसी एमबीए स्टूडेंट को पढ़ाई के दौरान ह्यूमन रिसोर्स क्षेत्र में इतना बड़ा सैलरी पैकेज प्राप्त हुआ हो। हरप्रीत कौर नवंबर में आर्मेनिया में कंपनी के महत्वाकांक्षी स्टील प्लांट प्रोजेक्ट में सिविल इंजीनियर के रूप में जॉइन करेंगी।

कंपनी में असिस्टेंट एचआर के तौर तुषार शर्मा अपनी एमबीए कि पढ़ाई पूरी करने के बाद जून 2024 में अपनी जॉब पर रिपोर्ट करेंगे। डीएवी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय ने आईआईएम अहमदाबाद और आईआईटी के पूर्व छात्रों द्वारा शुरू की गई ए-आई आधारित प्लेसमेंट प्रणाली को अपनाया है। डॉ. मनोज ने ने कहा ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के लिए प्लेसकॉम नामक कंपनी द्वारा स्टूडेंट्स के ट्रेनिंग सैशन लगाए गए थे। उन्होने कहा कि कंपनी के रिसोर्स पर्सनस विशाल सूद और ओम कनौजिया ने छात्रों को प्लेसमेंट की सफलता के लिए तैयार करने के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए। यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट अधिकारी किरण चौधरी ने छात्रों के प्लेसमेंट पैकेज में 300 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि के लिए टेक्नोलोजी और एडवांस्ड प्री-प्लेसमेंट तकनीकों के उपयोग को श्रेय दिया।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar