(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

शिक्षा

डी.आर.वी. डी.ऐ.वी शताब्दी कॉलेज फिल्लौर में राष्ट्रीय एकता को समर्पित वचनबद्धता समागम करवाया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- डी.आर.वी. डी.ऐ.वी शताब्दी कॉलेज फिल्लौर में एन.एस.एस यूनिट और रेड रिबन क्लब की तरफ से सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता को समर्पित वचनबद्धता समागम करवाया गया। एन.एस.एस वालंटियर और समस्त शिक्षक गण ने इकट्ठे होकर सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन पर विचार विमर्श किया,वहीं राष्ट्रीय एकता, अमन शांति और सद्भावना को कायम रखने के लिए प्रोफेसर शबनम शर्मा द्वारा शपथ दिलवाई गई।कॉलेज प्रिंसिपल एस.के. मिड्ढा ने विद्यार्थियों को देश में अमन शांति और भाईचारा कायम रखने पर जोर दिया। समागम का अंत प्रोफेसर रिशु कौशल द्वारा  सबका धन्यवाद करते हुए किया। इस समागम में समस्त शिक्षक गण और विद्यार्थी शामिल हुए।

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर ने इंटर कॉलेज बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 में अपनी छाप छोड़ी

जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर की छात्राओं ने इंटर-कॉलेज चैंपियनशिप 2023 में पहला स्थान हासिल करके अपनी योग्यता साबित की। कृतिका ठाकुर, गुंजन, प्रीति, पल्लवी ठाकुर, सिमरन कौर और भारती ने शीर्ष स्थान हासिल किया। प्रशिक्षण के प्रति उनका अथक समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति उनकी अडिग प्रतिबद्धता पूरे चैंपियनशिप में स्पष्ट दिखी क्योंकि एथलीटों ने एक अदम्य विरासत कायम की। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के अन्य सदस्यों और प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ.) पूजा पराशर ने एथलीटों और शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर हरविंदर कौर और मनप्रीत कौर को इस आश्चर्यजनक उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा खेल के क्षेत्र में सफलता की निरंतरता की आशा की।

सेंट सोल्जर ने पिंगला घर में मनाया रोशनियों का त्यौहार दीपावली

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा रौशनी का त्योहार दीपावली पिंगलाघर के बच्चों और बुजुर्गों के साथ मनाया। "जिंदगी कुछ यूं भी जीकर देखिए बुझते दिए में रोशनी कर देखिए है, समंदर बनने की है ख्वाहिश अगर, पहले खुद को तो नदी बनकर देखिए" का सन्देश देते हुए दिवाली की खुशियाँ साँझा की।

इस प्रोग्राम के दौरान वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह, छात्रों इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने पिंगला घर में रह रहे बच्चों की जिंदगी में उजाला, खुशी, रोशनी की कामना करते हुए वहां के बच्चों को गिफ्ट बांटे। सभी की जिंदगी में रोशनी हो, हर तरफ उजाला रहे, इसी उम्मीद के साथ उनके नाम का एक-एक दीपावली का दिया उन बच्चों और बुजुर्गों के साथ मिलकर जलाया।

दीपावली के उपलक्ष में इन बच्चों और बुजुर्गों को कंबल, कॉपियां, पेन, मिठाईयां, फ्रूट्स आदि बांटे गए। चोपड़ा ने इन बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि जैसे एक दीए की रोशनी चारों तरफ उजाला करती है उसी तरह हमारे प्रेम और स्नेह की जो रोशनी है नन्हे बच्चों की जिंदगी में उजाला करती है इसलिए इनको अपनेपन का एहसास करवाते हुए सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा हर वर्ष दीपावली का यह मंगलमय और रोशनियों का त्योहार इन बच्चों के संग मनाया जाता है। उन्होंने यह वचनवद्धता प्रगटाई यह प्ररम्परा आगे भी जारी रहेगी।

एच.एम.वी. में लगा दीवाली मेला

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के स्किल विभाग की ओर से दीवाली उत्सव - 2023 का आयोजन किया गया। उत्सव का उद्घाटन प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने किया। उनके साथ डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा तथा डीन यूथ वैलफेयर नवरूप भी उपस्थित थे। इंटीरीयर डिज़ाइन, फैशन डिज़ाइन, होम साइंस तथा फाईन आर्ट्स विभाग की छात्राओं ने दीवाली उत्सव के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। कलात्मक व डिज़ाइनर वस्तुओं, वस्त्रों, एक्सेसरीका, फर्नीचर, दीवाली पर सजावट के लिए प्रयोग होने वाले सामान आदि के स्टाल लगाए गए।

मल्टीमीडिया विभाग ने ग्रीटिंग कार्ड्स, ग्राफिक्स सर्टीफिकेट आदि का स्टाल लगाया। कास्मेटालिजी विभाग ने मेहंदी व नेल आर्ट का स्टाल लगाया। होम साइंस विभाग की ओर से स्वादिष्ट व्यंजनों के कई स्टाल लगाए गए। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने बताया कि दीवाली उत्सव के माध्यम से छात्राओं की मेहनत कला व अध्यापकों की गाइडेंस का प्रदर्शन होता है। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने फैकल्डी हैड डॉ. राखी मेहता, डॉ. नीरू भारती शर्मा, रिशव, आशीष चड्ढा के प्रयास की प्रशंसा की तथा बेहतरी प्रदर्शनी के लिए उन्हें बधाई दी।

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के दीवाली मेले में दिखी विद्यार्थियों की कलात्मकता, रचनात्मकता एवं कड़ी मेहनत

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के डिपार्टमेंट ऑफ डिजाइन, पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ फाइन आर्ट्स एवं पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ फैशन मेकओवर द्वारा दीवाली मेले का शानदार आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जालंधर के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल (IAS) की धर्मपत्नी डॉक्टर प्रीत कंवल उपस्थित हुई, डॉक्टर प्रीत कंवल एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर की विशेषज्ञ है वे न केवल रेड क्रॉस सोसायटी जालंधर एवं वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल की अध्यक्ष हैं बल्कि वे स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रन की एवं जिमखाना क्लब की उपाध्यक्ष भी है।

प्राचार्य डॉक्टर नीरजा ढींगरा ने डॉक्टर प्रीत कंवल का अभिनंदन करते हुए कहा कि दीवाली मेले पर इनका आना हमारे कॉलेज के विद्यार्थियों को  प्रोत्साहित करने वाला है, इतनी छोटी उम्र में जिन उपलब्धियां को इन्होंने प्राप्त किया है वह वास्तव में हमारे विद्यार्थियों में उत्साह बढ़ाने वाली भी है एवं उनको प्रेरणा देने वाली भी है। डॉक्टर प्रीत कंवल ने दीवाली मेले के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि ऐसा लगता है जैसे एपीजे कॉलेज में कला का सागर उमड़ रहा है विद्यार्थियों ने तरह-तरह के जितने भी स्टालज़ लगाए हैं उसमें उनकी गहरी समझ,नयापन झलकता है, विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक कलाकृति इस दीवाली मेले में प्रदर्शित की है जो वास्तव में सराहनीय है।

इस दीवाली मेले में विद्यार्थियों ने कलात्मक फर्नीचर,दीवाली प्लैटरज़, हैंडमेड कलीदार कुर्ता, बंजारा एवं हाथ प्रिंटेड बैग्स, हैंड मेड ज्वेलरी, फंकी कैनवस,कुशन कवर,रनिंग फैब्रिक, टाइ एंड डाई एवं हैंड पेंटेड दुपट्टे,लघु चित्र, स्टोन पेंटिंग्स, टेरोकोटा ,स्टोन पेंटिंग्स,थ्रेड म्यूरल्स, टैपेस्ट्रीज एवं खाने पीने के विभिन्न स्टॉल्स लगाए जो की दर्शकों के आकर्षण का मुख्य  केंद्र रहे। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने दीवाली मेले के सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए डिजाइन विभाग, फाइन आर्ट्स विभाग एवं फैशन मेकओवर विभाग के सभी प्राध्यापकवृंद के प्रयासों की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि वह भविष्य में भी इसी तरह विद्यार्थियों की कला को उभारने में सहायक बने रहे।

के.एम.वी. ने जागरूकता रैली निकाल इको फ्रेंडली दिवाली का फैलाया संदेश

पर्यावरण सुरक्षा के नारों के साथ गूंज उठा सारा माहौल

छात्राओं ने प्रदूषण मुक्त दिवाली  मनाने की ली शपथ

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग, पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश एवं पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के द्वारा संयुक्त रूप से म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, जालंधर के साथ मिलकर दिवाली के त्योहार के मद्देनज़र कॉलेज कैंपस से लेकर दोआबा चौक, जालंधर तक जागरूकता रैली का आयोजन करवाया गया. 250 से भी अधिक छात्राओं ने इस रैली में भाग लेते हुए अपने हाथों में पले कार्ड्स एवं पोस्टर्स पकड़ कर प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के संबंध में आवाज़ बुलंद की.

इसके साथ ही उन्होंने इको फ्रेंडली दिवाली का संदेश फैलाते हुए साफ-सुथरे पर्यावरण, धरती, पानी, हवा आदि की शुद्धता एवं गुणवत्ता को बढ़ाने, हरियाली में बढ़ोतरी के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने तथा प्लास्टिक के उपयोग पर रोक के लिए शपथ भी ली. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा दिवेदी में इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए पर्यावरण संरक्षण की ज़रूरत पर ज़ोर दिया एवं पटाखों से रहित दीए जलाकर दिवाली के त्योहार को मनाने के लिए प्रेरित करते हुए इस प्रयत्न के सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर एवं समूह टीम के द्वारा किए गए  प्रयासों की सराहना की।

मेयर वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने ओपन टेनिस टूर्नामेंट में उत्कृष्ट उपलब्धियां की हासिल

जालंधर (अरोड़ा) - मेयर वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने लुधियाना के सराभा नगर में ऐस स्पोर्ट्स अकादमी में 4 से 5 नवंबर, 2023 तक आयोजित ओपन टेनिस टूर्नामेंट में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की है। कक्षा आठवीं-सी की अनाहिता सिक्का ने अंडर 14 और 16 लड़कियों के वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। लड़कों के वर्ग में अंडर 10 में अर्जुन कपूर (4-बी) ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 12 में नमन सचदेव (7-सी) ने दूसरा और मौलिक मित्तल (6-ए) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 में कृषिव मेहरा (7-ए) ने तीसरा स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता एक शानदार प्रतिभा और समर्पण का प्रदर्शन थी। उनके अभूतपूर्व प्रदर्शन ने न केवल स्कूल को उत्साहित किया है बल्कि उभरते खिलाड़ियों को भी ऊँचे लक्ष्य रखने और उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने के लिए प्रेरित किया है। स्कूल की प्रबंधक कमेटी को अपनी उपलब्धियों पर गर्व है और वह अनुभवी कोच गौरव कुमार की सराहना भी करता है।

मेयर वर्ल्ड स्कूल के मेयर गैलेक्सी विभाग में ‘दिवाली डायोरामा’ प्रतियोगिता का आयोजन

मेयर वर्ल्ड स्कूल छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव ही अग्रसर रहा है। इसी श्रेणी के अंर्तगत आज मेयर वल्र्ड स्कूल स्कूल के मेयर गैलेक्सी के विभाग में ‘दिवाली डायोरामा’ प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में अंबिका ठाकुर जो कि व्यवहारिक कला और प्रदर्शन में विशेषज्ञ और बहुविषयक कलाकार एवं शिक्षक आकृति कपूर जो कि डिज़ाइनर और प्रोडक्शन मैनेजर  उपस्थित थे। यह प्रतियोगिता कक्षा के.जी-1 तथा के.जी.2 के छात्रों की थी। प्रतियोगिता का प्रारंभ दिवाली से सम्बन्धित गीत पर नृत्य करके  किया गया जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में बहुत ही मनमोहक नजऱ आ रहे थे।

इसी के साथ मेयर गैलेक्सी विभाग के 18 अभिभावकों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। छात्रों ने अपनी माताओं के साथ मिलकर बहुत आकर्षित सजावट की। दिवाली विषय से संबंधित स्कूल का सजा हुआ मैदान दर्शकों को मनभावन लग रहा था। नन्हे-मुन्ने बच्चे अपनी माताओं के साथ मिलकर रंगोली बनाते, तोरण लगाते, दीये सजाते हुए मन को मोह रहे थे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अभिभावक व छात्र भी रंग-बिरंगे परिधानों मे उपस्थित थे। प्रतियोगिता को आँकना बहुत ही कठिन था। निर्णायक मंडल के द्वारा निर्णय लिया गया जिसमें कक्षा के.जी.1 की अनायशा गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर इशिता चोपड़ा तथा इशानी चोपड़ा रहे। अदविक मल्होत्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंत में स्कूल की प्रबंधक कमेटी द्वारा आए हुए मेहमानों का तहेदिल से धन्यवाद किया और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ हमारी अगामी पीढ़ी को सभ्यता और संस्कृति से अवगत करवाती है। आए हुए मेहमानो के लिए चाय और स्नैकस का भी प्रबंध था।

एपीजे स्कूल महावीर मार्ग के प्रगुण जैन ने पंजाब रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में हासिल की जीत

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल महावीर मार्ग की आठवीं कक्षा के प्रगुण जैन ने मोहाली में 2 से 4 नवंबर 2023 को आयोजित 35वीं पंजाब रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2023 में अंडर-14 लड़कों की श्रेणी में 1 लैप रोड रेस में रजत पदक हासिल किया। विद्यालय के खेल विभाग के संजीव गांधी तथा विद्यालय के प्रिंसिपल संगीता निस्तन्द्रा ने प्रगुण को सफलता पर बधाई दी तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

डीएवी कॉलेज, जालंधर इंटर-जोनल यूथ फेस्टिवल के साहित्यिक श्रेणी में बना उपविजेता

जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज, जालंधर ने 4-6 नवंबर, 2023 को गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर द्वारा आयोजित इंटर-जोनल यूथ फेस्टिवल में 'डिबेट' में शीर्ष स्थान करते हुए साहित्यिक श्रेणी में रनर-अप ट्रॉफी हासिल की। 'डिबेट' में एमए द्वितीय राजनीति विज्ञान की जसलीन कौर और बीसीए द्वितीय की मनरूप कौर ने पहला स्थान सुरक्षित किया। जबकि बीए तृतीय वर्ष की सिमरनजीत कौर, बी.कॉम तृतीय वर्ष की दिव्यांशी गोर्के और बी.कॉम द्वितीय वर्ष की गुरप्रीत कौर ने 'कविशरी' में पहला स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त, कॉलेज के प्रतिभाशाली छात्रों ने 'मिमिक्री' और 'स्किट' में तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने खुशी व्यक्त करते हुए छात्रों, उनके माता-पिता और प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करने वाले संकाय सदस्यों डॉ. दिनेश अरोड़ा, प्रो. गीतिका जैन, प्रो. हिना अरोड़ा, प्रो. बलविंदर सिंह नंदरा, डॉ. साहिब सिंह, प्रो. गुरजीत सिंह और प्रो. रीना को बधाई दी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि छात्रों के समग्र विकास के लिए ऐसी साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ बहुत महत्वपूर्ण हैं। डीन ईएमए डॉ. राजन शर्मा ने टीम ईएमए, छात्र कलाकारों को उनके अथक प्रयासों व उपलब्धि हेतु बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उप-प्राचार्य प्रो. सलिल कुमार उप्पल, उप प्राचार्य प्रो. अर्चना ओबेरॉय, रजिस्ट्रार डॉ. कुँवर दीपक, डीन ईएमए राजन शर्मा, समन्वयक डॉ. मानव अग्रवाल, प्रो. निधि अग्रवाल, प्रो. पुनीत पुरी, डॉ. कंवलजीत सिंह और डॉ. विनोद कुमार उपस्थित रहे।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar