(Date : 09/May/2424)

(Date : 09/May/2424)

संजय कुमार ने प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा के व्यापक लक्ष्योंन को हासिल करने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की | केंद्रीय चर्म अनुसंधान संस्थान ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया | उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन एनेक्सी में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के रूप मे योग सत्र आयोजित किया | ਵੋਟ ਫ਼ੀਸਦੀ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਅਨੋਖਾ ਉਪਰਾਲਾ | सैंट्रल हल्के के लाजपत नगर में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का हुआ आयोजन |

सामाजिक गतिविधयां

2 ਸਤੰਬਰ 2023 ਤੋਂ ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ (ਪ੍ਰਤੀਕ) :- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੁਆਰਾ ਖੇਡ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋ ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ 2023 ਤਹਿਤ ਜਿਲ੍ਹਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ  ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ 9 ਬਲਾਕਾਂ ਵਿੱਚ ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਖੇਡਾਂ ਮਿਤੀ: 02 ਸਤੰਬਰ 2023 ਤੋਂ 10 ਸਤੰਬਰ  2023 ਤੱਕ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।  ਇਹ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਹੋਇਆ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਜਿਲ੍ਹਾ ਖੇਡ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਐੈਥਲੈਟਿਕਸ, ਫੁੱਟਬਾਲ, ਕਬੱਡੀ ( ਨੈਸ਼ਨਲ ਸਟਾਈਲ ), ਕਬੱਡੀ (ਸਰਕਲ ਸਟਾਈਲ), ਖੋਹ ਖੋਹ, ਰੱਸਾ ਕੱਸੀ, ਵਾਲੀਬਾਲ ਸਮੈਸਿੰਗ, ਵਾਲੀਬਾਲ ਸੂਟਿੰਗ ਆਦਿ  ਕਰਵਾਈਆ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋ ਦਸਿੱਆ ਗਿਆ ਕਿ ਮਿਤੀ: 2 ਤੋ 5 ਸਤੰਬਰ 2023 ਨੂੰ ਬਲਾਕ ਅਜਨਾਲਾ ਵਿਖੇ ਕੀਰਤਨ ਦਰਬਾਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਗਰਾਊਡ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਕਾਲਜ ਅਜਨਾਲਾ , ਬਲਾਕ ਹਰਸ਼ਾ ਛੀਨਾਂ ਵਿਖੇ ਖੇਡ ਸਟੇਡੀਅਮ ਹਰਸ਼ਾ ਛੀਨਾਂ ਅਤੇ ਦਵਿੰਦਰਾ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਸਕੂਲ, ਬਲਾਕ ਅਟਾਰੀ ਵਿਖੇ ਉਲੰਪੀਅਨ ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਸੀ:ਸੀ:ਸੈ:ਸਕੂਲ ਅਤੇ ਬਲਾਕ ਵੇਰਕਾ ਵਿਖੇ ਸਰਦਾਰ ਜਗੀਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਸਟੇਡੀਅਮ ਮਾਨਾਂਵਾਲਾ ਕਲਾਂ ਅਤੇ ਬਲਾਕ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਵਿਖੇ ਸ:ਸੀ:ਸੈ:ਸਕੂਲ ਬੰਡਾਲਾ ਵਿਖੇ ਟੂਰਨਾਂਮੈਂਟ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ।  ਇਹਨਾਂ ਉਪਰੋਕਤ ਬਲਾਕਾਂ ਵਿੱਚ ਮਿਤੀ: 02 ਸਤੰਬਰ 2023 ਨੂੰ ਅੰਡਰ-14 ਲੜਕੇ ਅਤੇ ਲੜਕੀਆ, ਮਿਤੀ: 03 ਸਤੰਬਰ 2023 ਨੂੰ ਅੰਡਰ 17 ਲੜਕੇ ਅਤੇ ਲੜਕੀਆ ਅਤੇ ਮਿਤੀ: 04 ਸਤੰਬਰ 2023 ਨੂੰ  ਅੰਡਰ 21 ਲੜਕੇ ਅਤੇ ਲੜਕੀਆ ਮਿਤੀ: 05 ਸਤੰਬਰ 2023 ਨੂੰ ਅੰਡਰ 21-30, 31 -40, 41-55, 56 ਤੋ 65 ਅਤੇ 65 ਸਾਲ ਤੋ ਉਪਰ ਉਮਰ ਵਰਗ ਦੇ ਟੂਰਨਾਂਮੈਟ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ। ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋ ਅੱਗੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇਦਿੰਆ ਹੋਇਆ ਦਸਿੱਆ ਗਿਆ ਕਿ  ਮਿਤੀ: 7 ਤੋ 10 ਸੰਤਬਰ 2023 ਨੂੰ ਬਲਾਕ ਰਈਆ ਵਿਖੇ ਸ:ਸੀ:ਸੈ:ਸਕੂਲ ਖਲਚੀਆਂ, ਬਲਾਕ ਮਜੀਠਾ ਵਿਖੇ ਦਸਮੇਸ਼ ਪਬਲਿਕ ਸੀ: ਸੈ: ਸਕੂਲ ਮਜੀਠਾ ਕੋਟਲਾ ਸੁਲਤਾਨ ਸਿੰਘ, ਬਲਾਕ ਤਰਸਿੱਕਾ ਵਿਖੇ ਸ:ਸੀ:ਸੈ:ਸਕੂਲ ਤਰਸਿੱਕਾ ਅਤੇ ਬਲਾਕ ਚੌਗਾਵਾਂ ਵਿਖੇ ਸ਼ਹੀਦ ਮੇਵਾ ਸਿੰਘ ਸਟੇਡੀਅਮ ਲੋਪੋਕੇ ਅਤੇ ਮਿਊਂਸੀਪਲ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਟੂਰਨਾਂਮੈਂਟ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜੀਏਟ ਸੀ:ਸੈ:ਸਕੂਲ ਅਤੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਸਟੇਡੀਅਮ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ। ਇਹਨਾਂ ਉਕਤ ਬਲਾਕਾਂ ਵਿੱਚ ਮਿਤੀ: 07 ਸਤੰਬਰ 2023 ਨੂੰ ਅੰਡਰ 14  ਲੜਕੇ ਅਤੇ ਲੜਕੀਆ, ਮਿਤੀ: 08 ਸਤੰਬਰ 2023 ਨੂੰ ਅੰਡਰ 17 ਲੜਕੇ ਅਤੇ ਲੜਕੀਆ ਅਤੇ ਮਿਤੀ: 09 ਸਤੰਬਰ 2023 ਨੂੰ ਅੰਡਰ 21 ਲੜਕੇ ਅਤੇ ਲੜਕੀਆ ਅਤੇ ਮਿਤੀ: 10 ਸਤੰਬਰ 2023 ਨੂੰ ਅੰਡਰ 21-30, 31 -40, 41-55, 56 ਤੋ 65 ਅਤੇ 65 ਸਾਲ ਤੋ ਉਪਰ ਉਮਰ ਵਰਗ ਦੇ ਟੂਰਨਾਂਮੈਟ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ।

ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਨੇ ਡੇਂਗੂ ਅਤੇ ਚਿਕਨਗੁਨੀਆਂ ਨਾਲ ਨਜਿੱਠਣ ਲਈ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ (ਪ੍ਰਤੀਕ) :- ਡੇਂਗੂ ਅਤੇ ਚਿਕਨਗੁਨੀਆਂ ਨਾਲ ਨਜਿੱਠਣ ਵਾਸਤੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵੱਲੋਂ ਆਮ ਜਨਤਾ ਨੂੰ ਸਿਹਤਮੰਦ ਰੱਖਣ ਲਈ ਸਮੇਂ-ਸਮੇਂ ਤੇ ਉਪਰਾਲੇ ਕੀਤੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਉਪਰਾਲਿਆ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਡਾ. ਵਿਜੈ ਕੁਮਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮਜੀਠਾ ਰੋਡ ਅਤੇ ਘਨੁੰਪੁਰ ਕਾਲੇ ਇਲਾਕਿਆਾਂ ਵਿੱਚ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਨਰਸਿੰਗ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੱਚਿਆ ਨੂੰ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇਣ ਲਈ ਭੇਜਿਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਡਾ. ਵਿਜੈ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਕੁਝ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਘਨੁੰਪੁਰ ਕਾਲੇ ਵਿੱਚ ਡੇਂਗੂ ਅਤੇ ਚਿਕਨਗੁਨੀਆਂ ਦੇ ਕੇਸ ਰਿਪੋਰਟ ਹੋਏ ਸਨ। ਪਰ ਇਸ ਵਕਤ ਉੱਥੇ ਕੋਈ ਵੀ ਐਕਟਿਵ ਦੇਸ ਰਿਪੋਰਟ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ, ਇਸ ਨੂੰ ਮੱਧੇ-ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਸਾਵਧਾਨੀ ਵਜੋਂ ਕੁਝ ਟੀਮਾਂ ਭੇਜੀਆ ਗਈਆ ਹਨ ਕਿ ਲੋਕ ਹੋਰ ਜਾਗਰੂਕ ਹੋ ਸਕਣ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਅਤੇ ਆਲੇ-ਦੁਆਲੇ ਦੀ ਸਾਫ ਸਫਾਈ ਦਾ ਧਿਆਨ ਰੱਖਣ। ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦਿਆ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੁਖਾਰ ਹੋਣ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਵਿੱਚ ਘਬਰਾਉਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਨੇੜਲੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕ ਤੋਂ ਚੈੱਕਅਪ ਕਰਵਾ ਕੇ ਮੁਫਤ ਇਲਾਜ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇ।ਹਰੇਕ ਸਰਕਾਰੀ ਸੰਸਥਾ ਤੇ ਡੇਂਗੂ ਅਤੇ ਚਿਕਨਗੁਨੀਆ ਦਾ ਮੁਫਤ ਟੈਸਟ ਅਤੇ ਇਲਾਜ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਟੀਮਾਂ ਨੂੰ ਫੀਲਡ ਵਿੱਚ ਰਵਾਨਾ ਕਰਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਐਪੀਡਿਮੋਲੋਜਿਸਟ ਡਾ. ਹਰਜੋਤ ਕੌਰ ਵੱਲੋਂ ਡੇਂਗੂ ਅਤੇ ਚਿਕਨਗੁਨੀਆ ਬਾਰੇ ਵਿਸਥਾਰ ਪੂਰਵਕ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਰਕਾਰੀ ਅੰਕੜਿਆ ਮੁਤਾਬਕ ਹੁਣ ਤੱਕ 232 ਡੇਂਗੂ ਅਤੇ 219 ਚਿਕਨਗੁਨੀਆ ਦੇ ਕੇਸ ਰਿਪੋਰਟ ਹੋਏ ਹਨ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਡੇਂਗੂ ਦੇ 27 ਅਤੇ 69 ਚਿਕਨਗੁਨੀਆ ਦੇ ਕੇਸ ਐਕਟਿਵ ਰਿਪੋਰਟ ਹੋਏ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਹਾਇਕ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਡਾ. ਰਾਜਿੰਦਰਪਾਲ ਕੌਰ, ਜਿਲ੍ਹਾ ਮਾਸ ਮੀਡੀਆ ਅਫਸਰ ਰਾਜ ਕੌਰ, ਡਿਪਟੀ ਮਾਸ ਮੀਡੀਆ ਅਫਸਰ- ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਕਮਲਦੀਪ ਭੱਲਾ, ਐਸ.ਆਈ-ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਰਾਮ ਮਹਿਤਾ, ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਹਰਕੰਵਲ ਸਿੰਘ, ਬਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਸੰਜੀਵ ਕੁਮਾਰ, ਰਣਜੋਧ ਸਿੰਘ, ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਰੋਖੇ, ਜਗਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਮੰਗਲਦਾਸ, ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਹਰਮੀਤ ਸਿੰਘ, ਰਸ਼ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਵਰਕਰ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ।

भारत की जी-20 की अध्यक्षता में एक समावेशी वैश्विक स्वास्थ्य संरचना की आधारशिला रखी गयी

दिल्ली (ब्यूरो) :- भारत नई दिल्ली में 18वें जी20 राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के शिखर सम्मेलन की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। इस परिदृश्य में हमें यह स्वीकार करना चाहिए कि वास्तव में समावेशी और समग्र सार्वभौमिक स्वास्थ्य संरचना के निर्माण के लिए ग्लोबल साउथ और ग्लोबल नॉर्थ को जोड़ने वाले सेतु की आधारशिला रखी जा चुकी है, जब भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधीनगर में आयोजित स्वास्थ्य मंत्रिस्तरीय बैठक में कहा, "हमें अपने नवाचारों का जनकल्याण के लिए उपयोग करना चाहिए। हमें वित्तपोषण के दोहराव से बचना चाहिए। हमें प्रौद्योगिकी की न्यायसंगत उपलब्धता की सुविधा प्रदान करनी चाहिए।” यह देखकर खुशी होती है कि शक्तिशाली अंतरराष्ट्रीय मंच के सदस्यों ने महामारी के वर्षों के दौरान और उसके बाद से अर्जित सामूहिक ज्ञान के आधार पर कार्य करने के लिए एक लंबा सफर तय किया है - वास्तविक स्वतंत्रता तभी शुरू होती है, जब पूरी मानवता के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाता है। यदि कोई वायरस तबाही मचाने का फैसला करता है और हम इसका मुकाबला करने के लिए तैयार नहीं हैं, तो समाज किसी भी स्तर की आर्थिक खुशहाली का आनंद नहीं ले सकता है। यह बात, भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत महत्वपूर्ण स्वास्थ्य प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श की अंतर्निहित अवधारणा रही है। मंत्रियों, वरिष्ठ नीति निर्माताओं और बहुपक्षीय एजेंसियों ने स्पष्ट तौर पर भारत की जी20 स्वास्थ्य प्राथमिकताओं का समर्थन किया है, जो सभी की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और उनकी क्षमताओं की जटिलताओं पर प्रकाश डालता है। इस प्रक्रिया में, हम बात पर एक व्यापक सहमति बनाने में सफल रहे हैं कि भविष्य की स्वास्थ्य आपात स्थितियों को रोकने, इसके लिए तैयार रहने और इसका मुकाबला करने के लिए सामूहिक वैश्विक कार्रवाई ही आगे का रास्ता है और महामारी से उबरने की प्रक्रिया न्यायसंगत होनी चाहिए। स्वास्थ्य पर कुछ महत्वपूर्ण वैश्विक कार्रवाइयों में शामिल हैं, चिकित्सा उपाय प्लेटफार्म के सिद्धांतों और संरचना पर आम सहमति बनाना, जो टीकों, उपचार, निदान और अन्य समाधानों तक पहुंच से जुड़ी मौजूदा असमानताओं में कमी ला सकता है और जिन्हें स्वास्थ्य संकटों से निपटने में प्रभावी उपाय माना जाता है; डिजिटल स्वास्थ्य पर एक वैश्विक पहल, जो देशों की डिजिटल स्वास्थ्य पहल की प्रगति की इस प्रकार सहायता करे कि अपने विशिष्ट संदर्भ में अन्य देशों के लिए समाधान अपनाने में अंतर को कम किया जा सके;  इस बारे में अपनी समझ विकसित करना कि जलवायु और स्वास्थ्य एक-दूसरे को कैसे प्रभावित करते हैं, ताकि विशिष्ट समाधानों को प्राथमिकता दी जा सके; और पारंपरिक औषधियों के हमारे भंडार से जानकारी प्राप्त करना, ताकि हमारे भविष्य का स्वास्थ्य हमारे अतीत के ज्ञान से लाभ उठा सके।  

प्रतिरोधी चिकित्सा उपाय प्लेटफ़ॉर्म की आवश्यकता

दुनिया भर में कोविड-19 टीकाकरण और नैदानिक चिकित्सा ने हमारी निहित असमानताओं को उजागर किया है, जिन्हें हमें दूर करना होगा। आपस में अत्यधिक जुड़ी हुई दुनिया में, किसी देश में रोगाणुओं का खतरा, पूरी दुनिया के लिए खतरा है और हमें सिद्धांतों तथा एक वैश्विक संरचना पर सहमत होना चाहिए, जो टीकों, नैदानिक परीक्षणों, दवाओं और अन्य समाधानों तक न्यायसंगत और समय पर पहुंच में सभी देशों को सक्षम बना सके। ऐसा वैश्विक प्लेटफार्म समावेशी होना चाहिए, जिसका अर्थ है कि यह उन देशों को ध्यान में रखता है, जो समाधान तक पहुंच में बाधाओं का सामना करते हैं; कुशल होना चाहिए, जिसका अर्थ है कि यह मौजूदा क्षमताओं और नेटवर्क पर तेजी से आगे बढ़ता है; कार्यकुशल और अनुकूल होना चाहिए; जिसका अर्थ है कि इसमें बदलती जरूरतों और वैज्ञानिक प्रमाणों के अनुसार तेजी से अनुकूलन करने के लिए अंतर्निहित लचीलापन है; और जवाबदेह होना चाहिए; जिसका अर्थ है कि एक पारदर्शी संरचना में स्पष्ट और साझा जिम्मेदारी है। इसे शीघ्रता से किफायती चिकित्सा समाधान उपलब्ध कराने चाहिए। जी20 के माध्यम से, हमने डब्ल्यूएचओ के नेतृत्व में ऐसे प्लेटफार्म को लागू करने के परामर्श के लिए एक अंतरिम व्यवस्था के निर्माण पर बिना किसी देरी के अपनी प्रतिबद्धता जताई है, जहाँ निम्न और मध्यम आय वाले देशों का पर्याप्त प्रतिनिधित्व हो, ताकि अगली स्वास्थ्य आपात स्थिति से मुकाबले के लिए हम पूरे तरह तैयार रहें। जी-20 देशों ने विशेष रूप से विकासशील देशों में टीकों, चिकित्सीय और नैदानिक उत्पादों की क्षेत्रीय विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाने के साथ-साथ सामूहिक रूप से अनुसंधान एवं विकास के एक इकोसिस्टम को विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है, ताकि स्वास्थ्य-आपातकालीन स्थितियों में बाजार की विफलताओं से बचा जा सके।

डिजिटल स्वास्थ्य पर वैश्विक पहल का शुभारंभ

सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में, डिजिटल स्वास्थ्य सबसे शक्तिशाली उपायों में से एक के रूप में उभरा है। महामारी के दौरान हमने भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य में डिजिटल उपकरणों की परिवर्तनकारी क्षमता का अनुभव किया है। कोविड-19 के दौरान, डिजिटल जनकल्याण उपायों के रूप में परिकल्पित को-विन और ई-संजीवनी जैसे प्लेटफॉर्म पूर्ण रूप से गेम-चेंजर साबित हुए, जिसने एक अरब से अधिक लोगों तक, जिनमें सबसे कमजोर समुदाय भी शामिल थे, टीकों और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच के तरीके को पूरी तरह से लोकतांत्रिक बना दिया। भारत पहले से ही एक राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य इकोसिस्टम - आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) – तैयार कर रहा है, जो मरीजों को उनके मेडिकल रिकॉर्ड का संग्रह करने, मेडिकल रिकॉर्ड तक पहुँच प्राप्त करने और उचित उपचार व अनुवर्ती चिकित्सा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ मेडिकल रिकॉर्ड साझा करने का अधिकार देता है। 120 से अधिक देशों ने अपनी राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य नीतियां या रणनीतियां विकसित की हैं, जो कम आय वाले देशों सहित दुनिया भर में डिजिटल स्वास्थ्य उपकरणों की जरूरत को दर्शाती हैं। लेकिन कुछ समय पहले तक, देशों के पास डिजिटल स्वास्थ्य पहल पर ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए कोई आम प्लेटफार्म और भाषा नहीं थी, जबकि वे ऐसा करना चाहते थे। डिजिटल स्वास्थ्य में इस तरह से अलग-अलग से कार्य करने का मतलब है कि समान उत्पाद का कई रूपों में दोहराव होना है। भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत 19 अगस्त को डिजिटल स्वास्थ्य पर डब्ल्यूएचओ के नेतृत्व वाली वैश्विक पहल (जीआईडीएच) के लॉन्च के बाद इस स्थिति में बदलाव होना निश्चित है। इस पहल पर जी-20 देशों के सर्वसम्मत समर्थन ने यह सुनिश्चित किया है कि दुनिया, निर्णायक रूप से देशों के बीच बढ़ते डिजिटल-विभाजन को पाटने के लिए, एक विभाजित डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था से वैश्विक डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था की ओर आगे बढ़ेगी। इस पहल का उद्देश्य देशों को उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल स्वास्थ्य प्रणालियों की योजना बनाने और उन्हें लागू करने में सहायता करना और मरीजों को गोपनीयता और नैतिकता के उच्चतम सम्मान के साथ जन-केंद्रित दृष्टिकोण के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच की सुविधा प्राप्त करने में मदद करना है। इस तरह की संरचना को साधन प्रदान करने चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दुनिया भर में लोगों को दी जाने वाली डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एक निश्चित मानक पूरा कर रहीं हैं; देशों की डिजिटल स्वास्थ्य यात्रा को समझने और साझा करने के लिए एक मंच बनाया जा रहा है तथा उनकी जरूरतों को इस तरह से उजागर किया जा रहा है कि एक देश दूसरे देश से सीख सकें और  सभी के लिए स्वास्थ्य की इस यात्रा की दूरी कम की जा सके।

जलवायु और स्वास्थ्य को प्राथमिकता

सभी क्षेत्रों में जलवायु संबंधी जागरूकता होने के बावजूद, मानव स्वास्थ्य, पशु स्वास्थ्य और पौधों के स्वास्थ्य को कवर करने वाले वन-हेल्थ परिदृश्य में जलवायु, स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करती है तथा इनका आपसी संबंध क्या है, को अभी तक पूरी तरह से समझा नहीं जा सका है। भारत की अध्यक्षता ने पहली बार जी-20 के माध्यम से इन अदृश्य कड़ियों को सुलझाने की आवश्यकता को स्वीकार किया है, ताकि हम समाधानों को प्राथमिकता दे सकें। जी-20 देशों ने निम्न कार्बन उत्सर्जन, उच्च-गुणवत्ता वाले स्थाई और जलवायु सहनीय स्वास्थ्य प्रणालियों को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्धता जताई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारा स्वास्थ्य क्षेत्र ऐसे समय में पीछे न रह जाये, जब सभी क्षेत्र नेट-जीरो लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। हमारे परिणाम दस्तावेज़ में, जी-20 देशों ने वन-हेल्थ दृष्टिकोण के माध्यम से जीवाणु-रोधी प्रतिरोध (एएमआर) से निपटने का भी वादा किया गया है।

पारंपरिक चिकित्सा की भूमिका

ऐसे समय में जब दुनिया भर में समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने वाली एकीकृत चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांति हो रही है, तो हमारा मानना है कि शक्तिशाली पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को पुनर्जीवित करना और जी-20 जैसे वैश्विक समूहों के माध्यम से मानवता को उनके अप्रयुक्त लाभों की पेशकश करना हमारी जिम्मेदारी है। पिछले साल, हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के जामनगर में पारंपरिक चिकित्सा के डब्ल्यूएचओ-वैश्विक केंद्र का उद्घाटन किया और दुनिया के लिए हमारे प्राचीन आरोग्य ज्ञान के दरवाजे खोले। स्वास्थ्य में साक्ष्य-आधारित पारंपरिक और पूरक चिकित्सा की संभावित भूमिका की पहचान करते हुए हम जी-20 में सदस्य देशों के साथ उस विरासत को आगे ले जा रहे हैं। एक कालातीत श्लोक के अनुसार, "आरोग्यम परमं भाग्यम्, स्वास्थ्य सर्वार्थ साधनम्", जिसका अर्थ है "निरोगी होना परम भाग्य है और स्वास्थ्य से अन्य सभी कार्य सिद्ध होते हैं।", महामारी के अनुभव के बाद, जी-20 में हमने इस पर ध्यान दिया है और निर्णय लिया है कि अब कार्रवाई करने का समय आ गया है।

सतलुज से सटे इलाके में जनजीवन सामान्य होने लगा

सतलुज में अभी 26000 क्यूसेक पानी चल रहा है

11 जुलाई को सतलुज में 3 लाख क्यूसेक पानी चला था

समय रहते किए गए अग्रिम इंतजामों ने मोगा जिले को बाढ़ से बचाया

प्रशासन अभी भी तीनों बांधों पर पैनी नजर बनाए हुए है

डिप्टी कमिश्नर की लोगों से अपील!  किसी भी आपातकालीन स्थिति को तुरंत प्रशासन के ध्यान में लाया जाना चाहिए

मोगा (कमल) :- बाढ़ के रूप में प्राकृतिक आपदा के बाद, सतलुज दरिया के किनारे पर स्थित मोगा जिले के दर्जनों गांवों में जीवन अब सामान्य हो रहा है।  हालांकि प्रशासन ने राहत शिविर समेत सभी ड्यूटी चालू रखी हैं, लेकिन फिलहाल इस मौसम में बाढ़ का ज्यादा खतरा नहीं है। हालांकि, लोगों से हर समय सतर्क रहने का आग्रह किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने बताया कि इस समय सतलुज में 26000 क्यूसिक पानी बह रहा है, जो अब तक आई बाढ़ के सभी स्तरों से 6 फीट कम है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान जब पूरे उत्तर भारत में बारिश हो रही थी। पंजाब के कई जिले भी बाढ़ संकट से पीड़ित थे। लेकिन समय पर की गई अग्रिम व्यवस्थाओं ने मोगा जिले को बाढ़ से बचा लिया। सतलज के किनारे बसे जिले मोगा में बाढ़ से बचाव के सभी उपाय जून से पहले ही पूरे कर लिये गये थे। एहतियात के तौर पर चार गांवों को खाली करा लिया गया था, वहां भी अब स्थिति सामान्य हो गई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ का सबसे बड़ा खतरा धर्मकोट विधानसभा क्षेत्र के अधीन सतलुज के किनारे बसे गांवों को होता है। इसीलिए जिला प्रशासन की ओर से मानसून आने से पहले गिद्दड़पिंडी तटबंध और भैणी गांव के मंझली तटबंध को मिट्टी की बोरियों से मजबूत किया गया था।

अब भी शेरपुर तैयबा के पास बांध को और मजबूत करने के लिए ठोस प्रयास किये जा रहे हैं। इसे मिट्टी की बोरियों से मजबूत किया जा रहा है। इस बांध की लंबाई लगभग 20 मीटर है। इसी प्रकार, 17.7 किमी लंबे बस्सियां नाले, 30.18 किमी लंबे चंद भान नाले और 13.10 किमी लंबे बद्दनी नाले की भी पहले सफाई की गई थी।  ये तीनों नाले मोगा जिले के 90 गांवों से होकर गुजरते हैं। इस सफाई से निहाल सिंह वाला और बाघापुराना का इलाका पूरी तरह सुरक्षित रहा। उन्होंने कहा कि 11 जुलाई को सतलुज में तीन लाख क्यूसेक पानी बह रहा था। यदि उपरोक्त सभी कार्य न किए गए होते तो जिला मोगा के लोगों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ती। जिला मोगा सतलुज के दक्षिणी किनारे पर स्थित है और हमेशा निवाण का दक्षिणी किनारा होता है और नुकसान भी उसी तरफ होता है। लेकिन मोगा की तरफ बांध की मजबूती के कारण जिला बाढ़ से बच सका। जब सतलुज अपने पूरे उफान पर था, तब जिला मोगा क्षेत्र में कुल तीन भूस्खलन हुए। जिसका समाधान प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत कर दिया। इस बीच, सतलुज में रहने वाले 155 लोगों को बाढ़ के पानी से बचाया गया। एहतियात के तौर पर चार गांवों प्रल्लीवाल, मेहरूवाला, कंबो खुर्द और संघेड़ा को खाली करा लिया गया, वहां अब हालात सामान्य हैं। अभी सतलुज में 26 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है। अब एक लाख तक भी पानी छोड़ा जाए तो कोई खतरा नहीं है। बता दें कि आने वाली बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन मोगा की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई थी ताकि इसे जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।

डिप्टी कमिशनर कुलवंत सिंह ने व्यक्तिगत रूप से इन व्यवस्थाओं की निगरानी की। गांव मंझली (पांच एल) और भैनीवाले (गिद्दरपिंडी) बांध सहित कई अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा करने के बाद, उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया था कि जिला प्रशासन किसी भी संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही अलर्ट पर है। पंजाब सरकार से मिले आदेशों की पालना में मोगा जिले के मुख्य चार नालों की सफाई का काम 30 जून से पहले पूरा कर लिया गया था। सतलज दरिया मोगा जिले में लगभग 31 किमी की लंबाई तक बहता है। पंजाब सरकार द्वारा दरिया के किनारों को मजबूत करने और नालों की सफाई के लिए 1.5 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई थी।  नदी के तटबंध को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में पत्थरों और मिट्टी की थैलियों का उपयोग किया गया है।  उन्होंने कहा कि मोगा जिले में तीन मुख्य बांध हैं, इन तीनों पर प्रशासन की ओर से कड़ी नजर रखी जा रही है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि 2019 में इस क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी थी, लेकिन पिछले वर्ष भी क्रिटिकल बैंकों की समुचित मरम्मत की गयी थी और अब इस वर्ष भी मरम्मत के कारण इस बार बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना कम है। लेकिन अभी अगले कुछ दिनों तक आम जनता और प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से जिला प्रशासन को सहयोग करने की अपील की और कहा कि जब भी किसी आपातकालीन स्थिति का पता चले तो उसे तुरंत प्रशासन के ध्यान में लाया जाना चाहिए।

जिला प्रशासन शासकीय आई.टी.आई 1 सितंबर को मोगा में एक अनोखा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है

जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरकारी विभागों के अलावा स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल लगेंगे

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) अनीता दर्शी द्वारा विभागों के साथ आपात बैठक

मोगा की महिलाओं/लड़कियों से अनुरोध है कि सांस्कृतिक परिधान में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायें

मोगा (कमल) :- जिला प्रशासन मोगा ने 1 सितंबर 2023 को सरकारी आईटीआई में एक अनोखा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। मोगा में किया जा रहा है, जिसमें सांस्कृतिक मनोरंजन के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा गतिविधियों का समन्वय भी किया जाएगा। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) मोगा अनिता दर्शी ने इस सामाजिक कार्यक्रम को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां सौंपने के साथ-साथ विभागों के साथ एक आपातकालीन बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में एस.डी.एम चारू मीता के अलावा नगर निगम, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, रोजगार विभाग आदि विभागों ने भाग लिया। बैठक में अनिता दर्शी ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं आदि द्वारा विभिन्न रोचक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की जायेंगी।

यह रंगारंग कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शुरू किया जाएगा. उन्होंने विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में अन्य विभागों के स्टॉलों के अलावा स्वयं सहायता समूहों के भी स्टॉल लगाये जायेंगे. महिलाओं द्वारा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बनाये गये उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जायेगा। शेष विभाग अपने-अपने विभाग से संबंधित जन हितैषी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाएंगे और यदि आम जनता को इनका लाभ उठाने में किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो यथाशीघ्र उसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में यह सुनिश्चित किया जाए कि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, उनकी कठिनाइयों का समाधान किया जाए तभी यह सांस्कृतिक कार्यक्रम सफल होगा। उन्होंने कहा कि यह एक तरह का अनोखा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसमें लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा.अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से न केवल लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है, बल्कि लोगों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव भी मजबूत होता है, क्योंकि लोग विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए एक ही स्थान पर एकत्रित होते हैं। उन्होंने मोगा जिले की लड़कियों/महिलाओं से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक पोशाक पहनकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और उत्साह बढ़ाएं।

सांसद सुशील कुमार रिंकू को ब्रह्म कुमारी आश्रम की बहनों ने बांधी राखी

राखी का पर्व बहन-भाई के रिश्तों की मजबूती के अलावा हमारा सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है- सुशील कुमार रिंकू

जालंधर (अरोड़ा)- जालंधर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू को आज स्थानीय ब्रह्म कुमारी आश्रम की बहनों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। आश्रम से ब्रह्म कुमारी संधीरा दीदी, ब्रह्म कुमारी विजय दीदी, सीमा बहन, डॉ. महेश डोगरा, डॉ. आरएल बस्सन, सुभाष भाई और विकास भाई यहां मौजूद थे। इस दौरान सांसद सुशील कुमार रिंकू ने ब्रह्म कुमारी आश्रम की बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राखी का पर्व न सिर्फ भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मजबूती का प्रतीक है ब्लकि हमारी सांस्कृतिक धरोहर की एक विलक्ष्ण पहचान है। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन खास तौर पर भावनाओं व संवेदनाओं का पर्व है, इसलिए सांस्कृतिक व धार्मिक तौर पर इसका महत्व बहुत ही ज्यादा है। रिंकू ने ब्रह्म कुमारी आश्रम के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि आश्रम की बहनों की तरफ से हर साल इस पवित्र त्यौहार को इसी तरीके से मनाया जाता है, जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि आश्रम की तरफ से इस पवित्र त्यौहार के महत्व को बनाए रखने के लिए इस तरह के प्रयास समाज में अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्म कुमारी आश्रम की तरफ से समाज के लोगों को सांस्कृतिक विरासत के साथ जोड़ने व समाज में एकता स्थापित करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं, जोकि सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि आश्रम की तरफ से हमेशा ही लोगों को आध्यात्मिक उन्नति की राह दिखाई गई है, जिस पर चलकर लाखों की तादाद में लोगों ने अपना जीवन सफल बनाया है।

पोस्ट मेट्रिक्स स्कालरशिप को लेकर स्टूडेंट संघर्ष मोर्चा के स्टूडेंट प्रधान वरुण सोफी के साथ भाजपा नेता अविनाश चन्द्र कलेर से मिले

अगर पंजाब मे भाजपा सरकार होती तो हर बच्चे के घर स्कॉलरशिप पहुंचती-अविनाश चंद्र

भाजपा पढ़ाई के अधिकार की लड़ाई मे बच्चो का हर प्रकार से सहयोग करेगी-अशोक सरीन हिक्की

जालंधर (अरोड़ा) :- स्टूडेंट संघर्ष मोर्चा के पंजाब प्रधान वरुण सोफी पिंड की अध्यक्षता मे पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अविनाश चन्द्र कलेर के छोटी बारदारी स्तिथ निवास पर मिले।वहा भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की भी उनके साथ थे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जो मांग पंजाब सरकार के आगे उठाई जा रही है उनमें मांग पत्र में जिसमें  की सरकार की नीति के अनुसार सभी एससी और ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए कोई शुल्क नहीं है। इसे लागू करने के लिए जिला स्तर पर समितियां बनाई जानी चाहिए जिसमें एसडीएम, डीएसपी, जिला शिक्षा अधिकारी और जिला कल्याण अधिकारी सदस्य हों और पर्यवेक्षक करें।छात्र बस पास के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाए ताकि प्रक्रिया कॉलेज में ही पूरी हो सके।खिलाड़ी छात्रों के लिए सरकार द्वारा आहार एवं मासिक भत्ते की व्यवस्था की जाये  बाबा साहब अम्बेडकर जी के नाम पर दोआब क्षेत्र में एक सार्वभौमिक विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाये। इस वर्ष और 2017-20 तक की बकाया राशि जारी करने के लिए डिग्री रोके हुए कॉलेजों, विश्वविद्यालयों को फॉर्म जमा करने का अनुरोध। 2015-16का जो पैसा सरकार की ओर से कॉलेजों को आया है, वह उनका भरण-पोषण भत्ता और सुरक्षा राशि है जिसे संस्थानों ने छात्रों को भुगतान करने के लिए लिया है।इस अवसर पर अविनाश चंद्र ने कहा की अगर पंजाब मे भाजपा की सरकार होती तो हर बच्चे के घर स्कॉलरशिप पहुंचती।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह    विद्यार्थियों  के भविष्य के लिए योजना बना रही है लेकिन पंजाब सरकार सभी बच्चों को गुमराह करके उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।उन्होंने कहा कि बच्चों की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाएंगे। अशोक सरीन हिक्की  ने कहा की भाजपा पढ़ाई के अधिकार की लड़ाई मे बच्चो का हर प्रकार से सहयोग करेगी तथा उनके संघर्ष में उनका पूरा साथ देगी।उन्होंने कहा कि देश का भविष्य इन सभी पर निर्भर करता है लेकिन अगर इनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाए तो राज्य में असुरक्षा का महौल पेदा हो जाएगा।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बच्चों का कोई पैसे नही रोके।इस अवसर पर रणबीर सिंह खेड़ा,दख्स फिलोर,दीपक बाली,गौरव सहोता,पलवीर टुट कैंट,मोनू सिद्धू,पंकज,गगन,समीर,मनीषा आदि उपस्थित थे।

ਗੁਰਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਤਹਿਸੀਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ -1 ਦੇ ਬਣੇ ਪ੍ਰਧਾਨ

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ (JJS) - ਤਹਿਸੀਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ -1 ਵਿਖੇ ਮਨਿਸਟੀਰੀਅਲ ਯੂਨੀਅਨ ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੀ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮਲਕੀਅਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਤਹਿਸੀਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ-1 ਦੀ ਚੋਣ ਕਰਵਾਈ ਗਈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਗੁਰਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਤਹਿਸੀਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਵਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਚੁਣ ਲਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ , ਅਮਰੀਸ਼ ਸ਼ਰਮਾਂ ਨੂੰ ਵਿੱਤ ਸਕੱਤਰ , ਰਮਿੰਦਰ ਕਮੁਾਰ ਨੂੰ ਸੀਨੀਅਰ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਸ਼ੰਕਰ ਰਾਜਪੂਤ ਨੂੰ ਜਿਲੇ ਦਾ ਸੀਨੀਅਰ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੁਣਿਆ ਗਿਆ। ਗੁਰਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸੌਂਪੀ ਗਈ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਪੂਰੀ ਤਨਦੇਹੀ ਨਾਲ ਨਿਭਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਯੂਨੀਅਨ ਦੀ ਹਰੇਕ ਮੁਸ਼ਕਲ ਦਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਗੁਰਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਧਰਮਿੰਦਰ ਸ਼ਿੰਘ, ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ , ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਬਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਤਜਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ, ਅਮਰਜੋਤ ਸਿੰਘ, ਅਮਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਸੁਰਿਦਰ ਸਿੰਘ, ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਆਤਮਦੇਵ , ਸਾਹਿਲ ਸਲਵਾਨ, ਨਿਸ਼ਾਨ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਾਥੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ।

जिला मोगा में 77.66 प्रतिशत परिवारों के बन चुके हैं आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के ई-कार्ड

उपायुक्त ने योग्य लाभुकों से भी ई-कार्ड बनाने की अपील की

कहा, लाभार्थी सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज करा सकते हैं

मोगा (कमल) :- जिला प्रशासन मोगा ने अधिक से अधिक लाभार्थियों को आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ प्रदान करने का प्रयास किया है। अब तक 77.66 प्रतिशत पात्र परिवारों के ई-कार्ड बनाये जा चुके हैं। वहीं बकाया लाभुकों का कार्ड बनाने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान शुरू कर दिया गया है। डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिला मोगा में कुल 1,61,255 परिवार इस योजना से लाभ उठाने के पात्र हैं। इनमें से अब तक 1,25,227 परिवारों को कवर किया जा चुका है, जबकि शेष 36,038 परिवारों को कवर करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला मोगा में व्यक्तिगत तौर पर 2,55,643 कार्ड जारी किये गये हैं। इसी प्रकार जिला मोगा में वर्ष 2019 से अब तक 75465 मरीज इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। उपायुक्त ने कहा कि आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जिले में अधिक से अधिक लाभुकों का ई-कार्ड बनाया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी लाभार्थियों को ई-कार्ड बनाने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि लाभार्थी अपना कार्ड कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और सेवा केंद्रों पर बनवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की प्रगति की समय-समय पर विभागों द्वारा समीक्षा की जाती है तथा योजना से संबंधित विभागों के अधिकारियों को सुव्यवस्थित तरीके से कार्ड बनाने के निर्देश दिये गये हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को कवर किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि निकट भविष्य में गांवों एवं शहरों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि कोई भी लाभुक इस सुविधा से वंचित न रह सके. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लाभार्थी सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी अपने दस्तावेज ले जाकर अपना पंजीकरण करवा सकता है, जिसके तहत लाभार्थी अपने आधार कार्ड की प्रति तथा परिवार प्रमाण दस्तावेज ले जाकर अपना ई-कार्ड प्राप्त कर सकता है। उन्होंने सभी पात्र लाभुकों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अब तक कार्ड नहीं बनवाया है, वे अविलंब अपना कार्ड बनवा लें।

नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने पर राजेश बाघा ने दी बधाई

जालंधर (अरोड़ा) :- नीरज चोपड़ा ने सोमवार (28 अगस्त) तड़के विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उनकी इस जीत पर पंजाब सरकार के अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव राजेश बाघा ने उन्हें बधाई दी है। राजेश बाघा ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में मेन्स जेवलिन थ्रो में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के लिए एथलीट नीरज चोपड़ा को राजेश बाघाने हार्दिक बधाई व् शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रतिभाशाली बताया। बता दें कि 1983 में प्रतियोगिता शुरू होने के बाद से नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया है। राजेश बाघा ने कहा कि नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने से अन्य खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ेगा और वह भी भारत के लिए पदक जीतने के लिए लालालियत होंगें।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar