(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

शिक्षा

डीएवी कॉलेज जालंधर के छात्र पारस ने राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया

जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज, जालंधर के एमएससी रसायन विज्ञान सेमेस्टर-प्रथम के छात्र पारस ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया स्टडीज द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय फोटोग्राफी (फोटो फीचर) प्रतियोगिता' में दूसरा स्थान हासिल किया। 1985 से अपनी स्थापना के बाद से स्वामी विवेकानंद की जयंती समर्पित 'राष्ट्रीय युवा दिवस 2024' के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रतियोगिता का विषय भारतीय युवा और राष्ट्र-निर्माण पर केंद्रित था। इस प्रतियोगिता में विजेता पारस को प्रमाण पत्र के साथ 7,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने पारस को इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि हेतु बधाई दी और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में पारस की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। प्राचार्य ने कॉलेज के कलाकारों को सकारात्मक ऊर्जा चैनलाइज़ेशन के विभिन्न अवसर प्रदान करने और उनके समग्र व्यक्तित्व विकास में योगदान देने के लिए डीन ईएमए विभाग, डॉ. राजन शर्मा और उनकी टीम के प्रयासों की भी सराहना की। डीन ईएमए डॉ. राजन शर्मा ने भी पारस को इस सराहनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि डीएवी कॉलेज जालंधर के प्रतिभाशाली छात्र भविष्य में भी नाम रोशन करते रहेंगे।

के.एम.वी. की वल्र्ड क्लास लाइब्रेरी छात्राओं के उत्तम शिक्षा प्राप्ति के सपने को साकार करने में सहायक

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनामस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन के बेस्ट कॉलेजेस सर्वेक्षण 2021 के अनुसार पंजाब के नंबर 1 ऑटोनॉमस कॉलेज तथा आउटलुक मैगकाीन एवं टाईम्स आफ इंडिया के सर्वेक्षण 2021 में से  टॉप नेशनल रैंकिंग प्राप्त महिला, सशक्तिकरण की सीट कन्या, महाविद्यालय, जालन्धर छात्राओं को उचित शिक्षा प्रदान कर समय के साथ चलने में निपुण बनाने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। कन्या महाविद्यालय की वैश्विक स्तरीय लाइब्रेरी भी इस दिशा में एक पथ प्रदर्शक की तरह है जो छात्राओं के उच्च शिक्षा प्राप्ति के सपने को पूरा करने में सक्षम है। इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि अपनी छात्राओं को गुणवत्तता पर आधारित शिक्षा प्रदान कर विश्व स्तरीय नागरिक तैयार करने वाली संस्था कन्या महाविद्यालय द्वारा छात्राओं की निर्विघ्न शिक्षा को यकीनन बनाकर उन्हें उच्च स्तरीय ज्ञान परदान करने के लिए सदा विशेष प्रयत्न किए जाते हैं जिनमें के.एम.वी. की लाइब्रेरी द्वारा खास रोल अदा किया जा रहा है। 1 लाख से भी अधिक पुस्तकों एवं अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पूर्ण तौर पर लेस विद्यालय की लाइब्रेरी छात्राओं को प्रत्येक डिजिटल सुविधा प्रदान कर रही है। 100 से भी अधिक जनरलका, 50 से अधिक मैगकाीनका, लगभग 6200 ई-जनरलका आदि छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ देश-विदेश का ज्ञान प्रदान करते हुए उनके जानकारी के घेरे को और अधिक विशाल करने में सहायक है। आगे बात करते हुए उन्होंने बताया कि ऑनलाइन एक्सेस कैटलॉग की मदद के साथ छात्राएं लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों की जानकारी प्राप्त करते हुए जरूरत के अनुसार अपनी पढ़ाई से संबंधित सामग्री हासिल कर सकती है। इसके साथ ही लाइब्रेरी में मौजूद एन-लिस्ट, डेलनेट, एन.डी.एल. आई. तथा एम.एच.आर.डी. के द्वारा परिभाषित बहुत सारे वेब पोर्टलका जैसे ऑनलाइन स्रोत विद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। इसके साथ-साथ के.एम.वी. की लाइब्रेरी द्वारा प्रत्येक अध्यापक एवं छात्रा को ऑनलाइन रिसोर्सेज पर रजिस्टर भी किया गया है। अंत में उन्होंने हेमा, लाइब्रेरियन तथा समूह लाइब्रेरी स्टाफ द्वारा यह जाते प्रयत्नों के लिए उन्हें मुबारकबाद दी।

एच.एम.वी. हास्टल में मनाई गई धीयां दी लोहड़ी

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के कुशल दिशा-निर्देश में हॉस्टल में धीयां दी लोहड़ी मनाई गई। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने हॉस्टल के सभी सदस्यों को लोहड़ी पर्व की बधाई दी। उन्होंने परिवार में लड़कियों के महत्व और लोहड़ी महोत्सव के बारे में अपने विचार सांझे किए। इस अवसर पर रेजिडेंट स्कालर्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसकी प्राचार्या डॉ. सरीन ने बहुत प्रशंसा की। उन्होंने इस आकर्षक कार्यक्रम के लिए कोआर्डिनेटर रेजिडेंट स्कालर्स डॉ. मीनू तलवाड़ व उनकी टीम को बधाई दी। डॉ. मीनू तलवाड़ ने प्राचार्या डॉ. सरीन का धन्यवाद किया कि वह हमेशा सभी त्योहार मिलजुल कर मनाने के लिए प्रेरित करती हैं। रेजिडेंट स्कालर्स ने गिद्दा और भांगड़ा प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। अंत में सभी नॉन टीचिंग सदस्यों एवं विद्यार्थियों को मूंगफली, रेवड़ी एवं मिठाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर डॉ. सुखजीत कौर, अमनदीप कौर, जसबीर कौर व ज्योति भी उपस्थित थी।

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में मनाई गई लोहड़ी धीयां दी

जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर के पंजाबी विभाग ने 'लोहड़ी धीयां दी' पूरी धूमधाम से मनाई। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. अरुप्रिया (संगीत विभाग) की बेटी मितीक्षा थीं। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं जिसमें कॉलेज की छात्राओं ने लोहड़ी से संबंधित लोक गीत गाकर और नृत्य कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इसने मनोरंजन के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का प्रमाण भी दिया। लोहड़ी जलाने की रस्म पंजाबी विभाग और कॉलेज के सभी कर्मचारियों, छात्रों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों द्वारा की गई। लोहड़ी सामग्री, मूंगफली, रेवड़ी, चिड़वड़े, गचक आदि बांटी गई। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि मितीक्षा को आशीर्वाद दिया गया। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंधन समिति के अन्य सम्मानित सदस्यों और प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर ने पंजाबी विभाग के प्रयासों की सराहना की।

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में एन.सी. सी के कैडेट्स ने मनाया भारतीय सेना दिवस

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, गढ़शंकर में भारतीय सेना दिवस देश प्रेम के साथ मनाया गया। जिसमें स्कूल के एन.सी. सी कमांडर ने सभी कैडेटों का मोराल बढ़ाए रखने एवं जोश बढ़ाए रखने के लिए सभी कैडेटों से विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई जैसे स्कार्ड ड्रिल, कदमताल, गार्ड ड्रिल, और मुख्य रूप से एन.सी. सी के मोटो "एकता और अनुशासन" पर चलने का निश्चय किया।

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, गढ़शंकर के डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल व अन्य स्टाफ मेंबर्स ने बच्चों के साथ मिल कर भारतीय सेना दिवस मनाया और उनको देश भक्ति के प्रति और जागरूक किया। इस अवसर पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने स्कूल के कैडेटों को भारतीय सेना दिवस की बधाई देते हुए उनकी सराहना करते हुए कहा की उनको ऐसी गतिविधियों में हिस्सा चाहिए है, जिससे उनका मनोबल बढ़े।

सीटी यूनिवर्सिटी में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन

औषधि सूचना केंद्र के माध्यम से दवा के साथ-साथ ही जानकारी भी मिलेगी

जालंधर (अरोड़ा) :-  सामाजिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सीटी यूनिवर्सिटी में जन औषधि केंद्र और चिकित्सा सूचना केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पंजाब एवं चंडीगढ़ के नोडल अधिकारी अराफात अली, सीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी, प्रो चांसलर डाॅ. मनबीर सिंह, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह, प्रो वाइस चांसलर डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी, स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज के मुखी डा. वीर विक्रम उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री भारती जन औषधि परियोजना के तहत सीटी यूनिवर्सिटी में जन औषधि केंद्र के माध्यम से सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस पहल का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा को सभी के लिए सुलभ बनाना है। इतना ही नहीं, जन औषधि केंद्र के साथ-साथ औषधि सूचना केंद्र के माध्यम से भी विभिन्न दवाओं के बारे में विश्वसनीय जानकारी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित सीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी ने स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच बढ़ाने के लिए सीटी यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए सरकारी समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डीन एकेडमिक डाॅ. सिमरनजीत कौर गिल और छात्र कल्याण विभाग के निदेशक दविंदर सिंह और फैकल्टी उपस्थित थे।

 

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के सात दिवसीय समाप्ति समारोह

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में 7 दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद, पद्मश्री संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।   कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीरजा ढींगरा, डीन एन एस एस डॉक्टर सिम्की देव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों की कलात्मकता को प्रस्तुत करने वाली आर्ट गैलरी का दौरा करने के बाद गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद आज के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य ने पौधारोपण कर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया। इतिहास विभाग के प्रोफेसर विश्वा बंधु वर्मा ने मंच संचालन किया तथा बाबा सीचेवाल की जीवन यात्रा के साथ-साथ उनकी उपलब्धियाों की जानकारी श्रोताओं से सांझा की | इसके साथ ही उन्होंने सरदार सुरजीत सिंह सीचेवाल का भी स्वागत किया, जो बाबाजी के निजी सहायक हैं, और एक ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट के कर्ताधर्ता है | कॉलेज के प्राचार्य  डॉ नीरजा ढींगरा जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज में ऐसे महान व्यक्तित्व का आना हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। जिन लोगों ने अपना पूरा जीवन प्रकृति को समर्पित कर दिया हो, जिन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया हो, हम पंजाबी लोगो के लिए गर्व की बात है। क्योंकि उनकी प्रेरणा के कारण ही कॉलेज ने भी प्रकृति को बचाने की दिशा में कई कदम उठाए है | पदमश्री संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल हमारे कॉलेज के लिए प्रेरणा पुंज है | उन्होंने कहा यह बाबाजी की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि पंजाब विश्व मानचित्र पर उभर कर सामने आया है और काली बेईं के पुन्रउत्थान के पीछे उनका अथक परिश्रम और उनका दृढ़ संकल्प एक आदर्श उदाहरण है। हमारे एनएसएस छात्रों ने भी यह सिद्ध किया है कि आज की पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति गहरी संवेदना है |

जिन्होंने इस शिविर के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की थी, जिसमें गांव में जाकर लोगों को नशे के खिलाफ प्रेरित करना, दीवारों पर पेंटिंग करना और जरूरतमंद लोगों की मदद करना शामिल था। हमारी एनएसएस टीम ने बेहद सराहनीय कार्य किया है। इस मौके पर बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल जी ने कहा कॉलेज के छात्र और शिक्षक बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने इतनी ठंड के मौसम मे भी एनएसएस शिविर का आयोजन किया और इसमें भाग लिया ये सराहनीय कार्य है | बारिश के महत्व को उजागर करती मानसून विषय पर फुहार नामक वीडियो दिखाई गई। इस सात दिवसीय कैंप में जहां पर पर्यावरण संबंधी विभिन्न विषयों के प्रति छात्रों को जागृत किया गया वहीं उनको रोजाना योगा सेशन द्वारा, लाफटर थेरेपी द्वारा, और खानेपीन की अच्छी आदतों की जानकारी देकर, उन्हें सेहतमंद जीवनशैली के दिशा निर्देशो से भी अवगत कराया गया इसके अतिरिक्त साइबर क्राइम के ऩियमो,  नशे के दुष्प्रभावों, फायर सेफ्टी के नियम, मेडिकल इमरजेंसी में सीपीआर की भूमिका और पराली जलाने के दुष्परिणामो से भी अवगत कराया गया | पर्यावरण और प्रकृति और पंच भूतों पर आधारित एक नृत्य प्रस्तुति भी एनएसएस के छात्रों द्वारा दी गई | इस समारोह में एनएसएस वॉलिंटियर्स के अभिभावकों तथा माता-पिता को भी आमंत्रण दिया गया था उन्हें भी सम्मानित किया गया| इस मौके पर बाबा जी ने कहा कि माता-पिता,  ऐसे आदर्श कॉलेज कॉलेज, एन एस एस जैसी संस्थाएं तथा शिक्षक ही इन वॉलिंटियर्स के प्रेरणा के असली स्रोत हैं, जिन्होंने छात्र-छात्राओं मे भारतीय संस्कृति, मानवीय कद्रों - कीमतों की समझदारी इनमें विकसित की है | अपने भाषण के अंत में संत बाबा बलबीर सिंह सिचेवाल जी ने छात्रों का ध्यान ग्लोबल वार्मिंग तथा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की तरफ दिलाया जिसमें अभी बहुत कार्य करना शेष है और उन्हें प्रेरणा दी कि वह अपने शहर को सुंदर बनाने में म्युनिसिपल कॉरपोरेशन का सहयोग करें | कार्यक्रम के अंत में इस शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न विषयों के रिसोर्स पर्सन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मैडम रजनी गुप्ता, डिजाइन विभाग से, डॉक्टर मोनिका आनंद होम साइंस एंड न्यूट्रिशन विभाग से डॉक्टर गगन गंभीर, डिजाइन डिपार्टमेंट से और डॉक्टर सिम्की देव, इकोनॉमिक्स विभाग से, प्रोफेसर मनोज, अप्लाई आर्ट विभाग से, को सम्मानित किया गया | इसके बाद इस सात दिवसीय कैंप के समाप्ति समारोह में बेहतरीन वॉलिंटियर्स को सर्टिफिकेट आफ अप्रिशिएसन देकर सम्मानित किया गया | समारोह के अंत में कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर नीरज ढींगरा जी द्वारा पद्मश्री संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल जी को एक स्मृति चिन्ह तथा शाल भेंट की गई उनके साथ आए सरदार सुरजीत सिंह सीचेवाल जी को भी सम्मानित किया गया |  इसके बाद एनएसएस डीन डॉ. सिम्की देव ने मुख्य अतिथि और अन्य सभी को आज के दिन के लिए धन्यवाद दिया।  कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर नीरजा ढींगरा जी ने इस समारोह के सफलतम आयोजन के लिए डॉक्टर सिम्की देव, प्रोफेसर कुंज अरोड़ा, प्रोफेसर दीपतेश, प्रोफेसर मनोज, प्रोफेसर स्वांति उप्पल, प्रोफेसर साहिल महे, तथा प्रोफेसर विश्व बंधु वर्मा जी को बधाई दी तथा भविष्य में ऐसे ही सफलतम आयोजन करने की प्रेरणा दी |

लायलपुर खालसा कॉलेज, जालंधर में पंजाबी सांस्कृतिक लोहड़ी महोत्सव मनाया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- शैक्षणिक शिक्षा, सांस्कृतिक, अनुसंधान, खेल और साहित्यिक क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियों वाला एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान, लायलपुर खालसा कॉलेज, जालंधर में पंजाबी सांस्कृतिक लोहड़ी महोत्सव मनाया गया। प्राचार्य डाॅ. जसपाल सिंह और सभी गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने लोहड़ी की धूप जलाकर और मूंगफली, रेवड़ी और मिठाइयां बांटकर लोहड़ी की खुशी साझा की। प्राचार्य डाॅ. जसपाल सिंह ने सभी स्टाफ और विद्यार्थियों को लोहड़ी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोहड़ी का त्योहार जहां खुशियों का त्योहार है, वहीं इस त्योहार का ऐतिहासिक महत्व भी है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार जीवन और रिश्तों को गर्मजोशी और खुशियों से भर देता है। आज की बदलती सामाजिक, सांस्कृतिक और वैश्विक परिघटना में लोहड़ी का त्यौहार रिश्तों में जुड़ाव बढ़ाता है। उन्होंने कामना की कि इस लोहड़ी पर्व पर भगवान स्टाफ और विद्यार्थियों के मन को एक नई ऊर्जा से भर दें और यह वर्ष लायलपुर खालसा कॉलेज और समस्त लोगों के लिए प्रगति और खुशियों से भरा हो।

मेहर चंद पॉलिटेक्निक में राष्ट्रीय युवा दिवस पर सुखमनी साहिब पाठ का आयोजन किया गया

मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सुखमनी साहिब का पाठ किया गया और छात्रों और स्टाफ को चाय पकौड़े का लंगर परोसा गया। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. जगरूप सिंह द्वारा एचएमवी कॉलेज के संगीत विभाग के अध्यक्ष डाॅ. प्रेम सागर को सम्मानित किया, जिन्होंने बहुत ही मधुर और संयमित आवाज के साथ अल्लाही बानी का जाप किया। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द को समर्पित एक भजन और दशम पातशाह को समर्पित एक शबद भी गाया।

प्राचार्य डाॅ. जगरूप सिंह ने पुराने पूर्व छात्र सुरिंदर सिंह को भी सम्मानित किया, जिन्होंने कॉलेज को सुंदर बनाने के लिए अपने उद्योग से पेंट सामग्री दान की थी। इसके साथ ही प्रिंसिपल साहब, नवनिर्मित वर्कशॉप अधीक्षक. तरलोक सिंह को बधाई दी और उन्हें बाबा विश्वकर्मा जी की पीतल की मूर्ति भेंट की। इस अवसर पर बोलते हुए प्राचार्य डाॅ. जगरूप सिंह ने कहा कि आज के कार्यक्रम से कॉलेज की प्लैटिनम जुबली की शुरूआत हो गई है। समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि प्लैटिनम जुबली धूमधाम से मनाई जाए एवं सभी गतिविधियाँ सफल हों। कार्यशाला विभाग का समग्र प्रबंधन तरलोक सिंह की देखरेख में किया गया।

मोहनलाल उप्पल डी.ए.वी. कॉलेजिएट स्कूल में लोहड़ी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया

फगवाड़ा (अरोड़ा) - मोहनलाल उप्पल डी.ए.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फगवाड़ा में प्रिंसिपल डॉ. किरणजीत रंधावा के कुशल नेतृत्व में लोहड़ी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस त्यौहार को मनाने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पंजाबी संस्कृति से परिचित कराते हुए लोहड़ी त्यौहार की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी देना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कुछ विद्यार्थियों ने लोहड़ी पर्व के संबंध में कविता तथा भाषण के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. किरणजीत रंधावा द्वारा अलाव जलाने की रस्म अदा कर लोहड़ी के त्योहार की शुरुआत की गई। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ. रंधावा ने सभी स्टाफ और विद्यार्थियों को लोहड़ी पर्व की बधाई दी और बताया कि हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत बहुत समृद्ध है। यहां बड़ी संख्या में मेले और त्यौहार मनाये जाते हैं। इन मेलों और त्यौहारों का अपना-अपना महात्म्य है। शीत ऋतु में लोहड़ी पर्व का भी अपना विशेष महात्म्य है, यह पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वर्तमान समय में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए कन्या भ्रूण हत्या के चलन ने लोगों को इस अमानवीय व्यवहार के प्रति जागरूक किया है और भविष्य में इसकी गंभीरता का एहसास कराया है। अब बेटियों के जन्म पर भी लोहड़ी का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह वर्तमान समय में एक बढ़ता हुआ चलन है जिसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को इस प्रवृत्ति के विकास में योगदान देने की विशेष आवश्यकता है क्योंकि केवल इसी तरह से हम लिंग के आधार पर किसी भी भेदभाव के बिना भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों पर काबू पा सकते हैं। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने का संकल्प लिया। इस मौके पर गिद्दा भांगड़ा, कविता और भाषण जैसी विभिन्न प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों की प्रिंसिपल डॉ. रंधावा ने सराहना की। इस दौरान छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar