(Date : 03/May/2424)

(Date : 03/May/2424)

श्रम दिवस पर डिप्स के बच्चों ने सहायक स्टाफ को कार्ड देकर किया धन्यावाद | ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਜ਼ਨ ਦੇ ਅਖੀਰ ਤੱਕ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ- ਡੀ.ਸੀ | डीएवी कॉलेज जालंधर को द ट्रिब्यून गाइड टू बेस्ट कॉलेजेज के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विद्यार्थियों ने पोर्ट्रेट,लैंडस्केप एवं पेंटिंग बनाने की तकनीक को जाना | के.एम.वी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड प्लेजिरिज्म विषय पर रिसर्च फोरम आयोजित |

मोहनलाल उप्पल डी.ए.वी. कॉलेजिएट स्कूल में लोहड़ी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया






फगवाड़ा (अरोड़ा) - मोहनलाल उप्पल डी.ए.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फगवाड़ा में प्रिंसिपल डॉ. किरणजीत रंधावा के कुशल नेतृत्व में लोहड़ी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस त्यौहार को मनाने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पंजाबी संस्कृति से परिचित कराते हुए लोहड़ी त्यौहार की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी देना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कुछ विद्यार्थियों ने लोहड़ी पर्व के संबंध में कविता तथा भाषण के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. किरणजीत रंधावा द्वारा अलाव जलाने की रस्म अदा कर लोहड़ी के त्योहार की शुरुआत की गई। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ. रंधावा ने सभी स्टाफ और विद्यार्थियों को लोहड़ी पर्व की बधाई दी और बताया कि हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत बहुत समृद्ध है। यहां बड़ी संख्या में मेले और त्यौहार मनाये जाते हैं। इन मेलों और त्यौहारों का अपना-अपना महात्म्य है। शीत ऋतु में लोहड़ी पर्व का भी अपना विशेष महात्म्य है, यह पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वर्तमान समय में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए कन्या भ्रूण हत्या के चलन ने लोगों को इस अमानवीय व्यवहार के प्रति जागरूक किया है और भविष्य में इसकी गंभीरता का एहसास कराया है। अब बेटियों के जन्म पर भी लोहड़ी का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह वर्तमान समय में एक बढ़ता हुआ चलन है जिसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को इस प्रवृत्ति के विकास में योगदान देने की विशेष आवश्यकता है क्योंकि केवल इसी तरह से हम लिंग के आधार पर किसी भी भेदभाव के बिना भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों पर काबू पा सकते हैं। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने का संकल्प लिया। इस मौके पर गिद्दा भांगड़ा, कविता और भाषण जैसी विभिन्न प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों की प्रिंसिपल डॉ. रंधावा ने सराहना की। इस दौरान छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar