(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

शिक्षा

एच.एम.वी. ने मनाया नेशनल साइंस डे

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के साइंस विभागों द्वारा पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नालिजी, नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नालिजी कम्युनिकेशन, साइंस एंड टेक्नालिजी विभाग, भारत सरकार के सहयोग से साइंस डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बहुत सी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें क्विका, फैंसी ड्रैस तथा स्लोगन राइटिंग शामिल थे। साइंस डे-2024 की थीम है : विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक। समारोह की शुरूआत विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित साइंस डे के समारोह को लाइव देखने से हुई। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता के जज डॉ. जतिंदर कुमार व डॉ. हरप्रीत सिंह थे। स्लोगन राइटिंग की थीम कृत्रिम बुद्धिमता, खगोल विज्ञान, जैव ईधन तथा नवीकरणीय ऊर्जा, अद्र्धचालक, जलवायु अनुसंधान, अंतरिक्ष अनुसंधान तथा बायोटेक्नालिजी थी। प्रियंका को प्रथम, गुरलीन को द्वितीय तथा यशिका अरोड़ा को तृतीय पुरस्कार दिया गया। सांत्वना पुरस्कार नैंसी, हदिया, अमर कौर, खुशी व रोशनी को दिया गया। क्विका प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया। डॉ. साक्षी व रमनदीप कौर ने क्विका करवाया।

प्रथम पुरस्कार अदिति, अवंतिका, प्रियंका की टीम को मिला। द्वितीय पुरस्कार भावना, त्रिशला व गुरलीन को मिला। फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता की थीम वुमैन इन साइंस तथा प्रसिद्ध वैज्ञानिक थी। इसके जज दीपशिखा व डॉ. श्वेता चौहान थे। इसमें श्रेया राणा को प्रथम, जसलीन को द्वितीय, भावना संत को तृतीय तथा साहिबप्रीत व प्राची को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस समारोह में बतौर मुयातिथि आईसर मोहाली से डॉ. टी.वी. वेंकटेसवरन उपस्थित थे। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया। सी.वी. रमन साइंस सोसाइटी की इंचार्ज सलोनी ने उनका विधिवत स्वागत किया तथा नैशनल साइंस डे की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्राचार्या डॉ. सरीन ने कहा कि साइंस का हमारी दिनचर्या में विशेष महत्व है। उन्होंने साइंस डे के आयोजन पर साइंस विभाग को बधाई दी। मुख्यातिथि डॉ. टी.वी. वेंकटेसवरन ने कहा कि सृष्टि की 80 प्रतिशित हिस्सा डार्क मैटर है। उन्होंने यूनीवर्स तथा उसकी बनावट की पूरी जानकारी दी। यह जानकारी छात्राओं के लिए काफी लाभदायक थी। फैकल्टी हैड साइंस श्रीमती दीपशिखा ने सभी का धन्यवाद किया। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया। इस अवसर पर डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा, पूर्णिमा, सुमित, सुशील, हरप्रीत, तनीषा, अल्का, अल्का, हेमलता, तनूजा भी उपस्थित थे।

सिटी ग्रुप में टैलेंट हंट सेमीफाइनल्स का आयोजन किया

जालंधर (अरोड़ा) :- सिटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने गर्व से कनाडा की प्रसिद्ध प्रोडक्शन टीम महफिल मीडिया द्वारा आयोजित टैलेंट हंट के सेमीफाइनल की मेजबानी की। इस टैलेंट हंट में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा और भारत सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों में ऑडिशन आयोजित किए गए थे, जिसका उद्देश्य विभिन्न प्रदर्शनों के माध्यम से पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करना था। सिटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के शाहपुर परिसर में आयोजित सेमीफाइनल में कनाडा में होने वाले फाइनल राउंड में जगह बनाने की दौड़ में दुनिया भर के प्रतियोगियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। "मिस पंजाबन", "मिस्टर पंजाबी", "बेबे नंबर 1" और "बापू नंबर 1" जैसे शीर्षक पंजाबी संस्कृति, परंपरा और समृद्धि के सार को दर्शाते हैं।

सेमीफाइनल में डीआईजी इंद्रबीर सिंह सहित सीटी ग्रुप के कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व और सदस्य मौजूद थे। पंजाबी कलाकार जस्सी सोहल; आरजे पक पक दीपक; सिटी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. मनबीर सिंह, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह;  स्टूडेंट वेलफेयर के डायरेक्टर दविंदर सिंह;  स्टूडेंट वेलफेयर के डीन डाॅ. अर्जन सिंह के साथ  फैकल्टी मेंबर भी मौजूद रहे।

महफिल मीडिया की प्रबंध निदेशक अमनदीप पन्नू ने टैलेंट हंट ऑडिशन के लिए सिटी ग्रुप के साथ सहयोग करने को लेकर उत्साह व्यक्त किया। "हम टैलेंट हंट सेमीफाइनल्स के लिए सीटी ग्रुप के साथ सहयोग करने के लिए बहुत खुश हैं, और हमने जो प्रतिभा का स्तर देखा वह वास्तव में बाकमाल था। यह देखना आश्चर्यजनक है कि कैसे दुनिया भर के व्यक्ति अपने प्रदर्शन के माध्यम से पंजाबी संस्कृति और परंपरा का जश्न मनाने के लिए एक साथ आए। हम 31 मार्च को कनाडा में फाइनल में भाग लेने और विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उत्साहित हैं।

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में मातृ पिता संतान दिवस मनाया गया

जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर के पेरेंट टीचर एसोसिएशन ने आईक्यूएसी के मार्गदर्शन में 'मातृ पिता संतान दिवस' उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। इस शुभ अवसर ने छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को माता-पिता को श्रद्धांजलि देने और हमारे जीवन को आकार देने में उनकी अमूल्य भूमिका को स्वीकार करने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) पूजा पराशर के औपचारिक संबोधन से हुई। उन्होंने पारिवारिक रिश्तों और मूल्यों के महत्व की गहरी समझ को बढ़ावा देने के लिए माता-पिता के प्यार, मार्गदर्शन और बलिदान के लिए आभार और प्रशंसा व्यक्त की। इस गौरवशाली क्षण ने चिंतन, कृतज्ञता और पारिवारिक बंधनों के उत्सव से भरे दिन के लिए माहौल तैयार कर दिया। छात्रों ने अपने माता-पिता को पुष्पांजलि अर्पित की, कविताएँ गाईं और हार्दिक भाषण सुनाकर इस पवित्र दिन पर उनके अटूट प्यार और समर्थन के लिए आभार और प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने व्यक्तिगत उपाख्यानों और विचारों को भी साझा किया, जिससे माता-पिता-बच्चे की गतिशीलता की जटिलताओं की गहरी समझ को बढ़ावा मिला। सत्र के समापन पर, हिंदी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीना मित्तल ने अतिथियों का धन्यवाद किया। पेरेंट टीचर एसोसिएशन के सदस्यों कवलजीत कौर, रजनी कपूर, बीनू और पूजा सिंह के प्रयासों के कारण यह आयोजन सफल रहा। मंच का संचालन दिव्या बुधिया गुप्ता ने कुशलतापूर्वक किया। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के अन्य सदस्य और प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) पूजा पराशर ने पारिवारिक संबंधों पर छात्रों के बीच खुली बातचीत के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए एसोसिएशन और आईक्यूएसी के सदस्यों की सराहना की। ये सूक्ष्म भाव कॉलेज समुदाय के भीतर करुणा, सहानुभूति और एकजुटता के मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने किया स्वागत पंजाबी अभिनेत्री जपजी खैरा का

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाबी एक्ट्रेस जपजी खैरा सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की जालंधर-अमृतसर रोड शाखा में पहुंचीं। जिनका स्वागत ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, ग्रुप कॉलेज एम डी प्रो. मनहर अरोड़ा, एवं  ग्रुप के स्टाफ सदस्यों द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम ग्रुप के लॉ कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया था, ग्रुप के स्टूडेंट्स ने खूब जश्न मनाया और एक्ट्रेस जपजी खैरा ने भी स्टूडेंट्स के साथ सेल्फी ली और अपनी आने वाली मूवीज के सफर पर अपनी जिंदगी और अपने संघर्ष के बारे में बताया। तत पश्चात् ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने जपजी खेरा को समान्नित किया और उनकी आने वाली फिल्म ब्लैकिया 2 के लिए बधाई दी और उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

बुनियादी विज्ञान प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग सभी एक-दूसरे के सह-संबंध में हैं

आई.के.जी पी.टी.यू में नेशनल साइंस डे पर "विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक" विषय पर दो अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित

एन.आई.टी डायरेक्टर प्रो (डा) बिनोद कनौजिया रहे मुख्यातिथि, सिविल इंजीनियरिंग विभाग में पॉलिटेक्निक स्टूडेंट्स एवं मुख्य कार्यक्रम में एफिलिएटेड कालेजों के विद्यार्थियों के बीच हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

जालंधर (अरोड़ा) :- आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू ) में नेशनल साइंस डे के उपलक्ष्य में "विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक" विषय पर कुलपति प्रो (डा) सुशील मित्तल के नेतृत्व में दो अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये गए! पहला कार्यक्रम यूनिवर्सिटी के श्री गुरू नानक देव जी ऑडिटोरियम में विद्यार्थी भलाई विभाग के एन.एस.एस विंग की तरफ से आयोजित हुआ, जिसमें डा.बी.आर.अम्बेडकर नेशनल इंस्टिट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (एन.आई.टी) जालंधर के डायरेक्टर प्रो (डा) बिनोद कुमार कनौजिया मुख्यातिथि रहे ! दूसरा कार्यक्रम यूनिवर्सिटी के सिविल विभाग की तरफ से आयोजित किया गया, जिसमें यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार डा एस.के.मिश्रा मुख्यातिथि रहे! यूनिवर्सिटी कुलपति प्रो (डा) सुशील मित्तल ने साइंस डे पर विद्यार्थियों, फैकल्टी एवं स्टाफ़ के नाम प्रेरणादायक सन्देश भेजा! उन्होंने प्रतिदिन, हर गतिविधि में साइंस एवं जीवन ज्ञापन की बारीकियां  समझाई! मुख्य समारोह का आगाज़ मुख्यातिथि  प्रो (डा) बिनोद कनौजिया के शमा रौशन करने के साथ हुआ! अपने सम्बोधन में प्रो (डा) बिनोद कनौजिया ने कहा कि बुनियादी विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग सभी एक-दूसरे के सह-संबंध में हैं! उन्होंने सर चन्द्रशेखर वेंकट रमन, भारतीय भौतिक विज्ञानी, को नमन करने के साथ उनके द्वारा अपने ग्रेजुएशन काल से ही विषय "प्रकाश प्रकीर्णन" पर लगातार काम करने की उधाहरण सांझी की! प्रो (डा) बिनोद कनौजिया ने चद्रायण प्रोजेक्ट में सामान्य इंस्टीटूशन्स से पढ़े वैज्ञानिकों की कंट्रीब्यूशन को साँझा करते हुए प्रेरित किया कि संस्थान बड़े-छोटे नहीं होते बल्कि डेडिकेशन एवं लगातार किये प्रयास अहम् होते हैं! उन्होंने कहा कि प्रयासों में निरंतरता, विश्वसनीयता, अल्प योगदान से भी देश का नेतृत्व किया जा सकता है!

इस अवसर पर यूनिवर्सिटी मुख्य कैम्पस, अन्य कैम्पस एवं विभिन्न एफिलिएटेड कालेजों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने एक्टिविटीज डेक्लामेशन, क्विज, पोस्टर मेकिंग इत्यादि में भाग लिया! दूसरी तरफ यूनिवर्सिटी के सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में आयोजित कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डा.एस.के मिश्रा ने नवप्रवर्तन के बारे में, भारतीय विज्ञान के बारे में, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के मिश्रण के बारे में अपनी बात रखी! उन्होंने आजादी से लेकर अब तक के बदलाव में साइंस के रोल का अवलोकन पेश किया! डा.मिश्रा ने अंतरिक्ष विज्ञान से लेकर कोविड वैक्सीन तक में भारतीय विज्ञान की भूमिका के बारे आत्मा भारत से जुड़े विचार सांझे किये! सिविल विभाग मुखी प्रो (डा) राजीव चौहान एवं टीम ने मिलकर पॉलिटेक्निक कालेजों की विभिन्न टीम्स के बीच साइंस से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट एवं प्रतियोगिताएं करवाईं ! दोनों कार्यक्रम में डीन अकादमिक प्रो (डा) विकास चावला विशेष अतिथि रहे एवं उन्होंने विभिन्न साइंटिफिक उधहारणों से विद्यार्थियों को साइंस से जुड़कर रहने को प्रेरित किया! डीन आर एंड डी प्रो (डा) हितेष शर्मा ने बेहद उम्दा पी.पी.टी के जरिये कुदरत एवं विज्ञान के सुमेल को साँझा किया! स्वागत प्रस्ताव डीन विद्यार्थी भलाई प्रो (डा) गौरव भार्गव की तरफ से रखा गया एवं धन्यवाद प्रस्ताव एन.एस.एस विंग के इंचार्ज डा चंद्र प्रकाश की तरफ से रखा गया! 

डीएवी कॉलेज, जालन्धर में अनुवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज जालन्धर के प्रेमचन्द हिन्दी साहित्य परिषद्, स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग एवं संस्था नवोन्मेष परिषद् (आईआईसी) द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में अनुवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अंग्रेजी व पंजाबी शब्दों का हिन्दी में अनुवाद किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज का युग अनुवाद का युग है। भूमंडलीकरण के दौर में सूचना तथा ज्ञान-विज्ञान के प्रसार में अनुवाद की प्रमुख भूमिका है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार अब कला, वाणिज्य, विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस, मेडिकल, इंजीनियरिंग आदि सभी विषयों की पुस्तकों का अनुवाद भी क्षेत्रीय भाषाओं में किया जा रहा है, ताकि भाषा ज्ञान प्राप्ति में बाधक न बने। इसके साथ ही उन्होंने वैश्विक स्तर पर हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार को रेखांकित किया। अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद प्रतियोगिता में एम.ए हिन्दी (चतुर्थ सेमेस्टर) की छात्रा प्रगति श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीए छठे सेमेस्टर की छात्रा गीतिका ने द्वितीय स्थान तथा बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अंशु कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पंजाबी से हिन्दी अनुवाद प्रतियोगिता में बीए छठे सेमेस्टर के छात्र वीरू ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीए चतुर्थ सेमेस्टर के खुशी जायसवाल व दीपक कुमार ने क्रमश: द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. संदीपना शर्मा, डॉ. बलवेंद्र सिंह, आईआईसी संयोजक डॉ. राजीव पुरी, आईआईसी सदस्य डॉ मानव अग्रवाल, प्रो. विशाल शर्मा, प्रेमचंद हिंदी साहित्य परिषद् के प्रभारी डॉ. विनोद कुमार व डॉ. रिचा नांगला उपस्थित रहे।

डीएवी कॉलेज जालंधर के प्रो. पुनित पुरी को अंतरराष्ट्रीय पेटेंट मिला

जालंधर (अरोड़ा) :- प्रो पुनित पुरी, अध्यक्ष, जूलॉजी विभाग, डीएवी कॉलेज जालन्धर को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार द्वारा सम्मानित किया गया, क्योंकि उन्हें बौद्धिक संपदा कार्यालय, पेटेंट, डिजाइन और ट्रेड मार्क्स के नियंत्रक-जनरल, यूनाइटेड किंगडम द्वारा डिजाइन पेटेंट प्रदान किया गया है। प्रो पुरी के डिज़ाइन पेटेंट का विषय 'बोन कैनर डिटेक्शन विशेष रूप से मायलोमा कोशिकाओं के लिए पोर्टेबल डिवाइस' है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि प्रो. पुनीत पुरी एक सक्षम शिक्षक होने के साथ-साथ एक प्रगतिशील शिक्षार्थी और शोधकर्ता भी हैं। प्रो पुरी के डिज़ाइन पेटेंट को कॉलेज के लिए एक अनोखी उपलब्धि बताते हुए उन्होंने सभी संकाय सदस्यों को शोध कार्यों को पेटेंट और कॉपीराइट कराने के लिए प्रेरित किया। डॉ.राजेश कुमार ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रो.पुनीत पुरी अपना शोध कार्य जारी रखेंगे और अन्य शोधकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे। संकाय सदस्यों के साथ कई छात्र लगातार विभिन्न नवाचार गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। डीएवी कॉलेज जालंधर ने 4 आईपीआर हासिल किए हैं और कई अन्य पाइपलाइन में हैं। ये सभी उपलब्धियाँ विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कॉलेज की प्रतिबद्धता दर्शाती हैं। प्रो पुरी को कॉपीराइट कार्यालय, पेटेंट, डिजाइन और ट्रेड मार्क्स महानियंत्रक (सीजीपीडीटीएम), मुंबई द्वारा कॉपीराइट और पेटेंट अधिनियम के तहत फेफड़ों की बीमारी का पता लगाने के लिए सीओपीडी डिवाइस के लिए अगस्त 2023 में पहले ही डिजाइन पेटेंट प्रदान किया जा चुका है। सीजीपीडीटीएम का कार्यालय भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) के तहत एक अधीनस्थ कार्यालय है। अपने शोध और पेटेंट डिवाइस डिजाइन के बारे में जानकारी देते हुए प्रो पुरी ने कहा कि उनका डिजाइन किया गया डिवाइस बिना आक्रामक और महंगी सर्जरी के कैंसर कोशिकाओं का पता लगा सकता है। चूंकि यह उपकरण रक्त के नमूनों से कैंसर कोशिकाओं का पता लगा सकता है और उनका विश्लेषण कर सकता है, जिससे डॉक्टरों को आक्रामक बायोप्सी सर्जरी से बचने और उपचार की प्रगति की निगरानी करने में मदद मिलती है, विशेष रूप से यकृत, बृहदान्त्र या गुर्दे जैसे अंगों में संदिग्ध कैंसर वाले लोगों को निश्चित निदान के लिए अक्सर सर्जरी की आवश्यकता होती है। प्रो पुरी ने बताया कि बायोप्सी कराने से मरीजों को असुविधा हो सकती है, साथ ही सर्जरी और उच्च लागत के कारण जटिलताओं का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन नए पोर्टेबल डिवाइस का उपयोग करके कैंसर का सटीक निदान प्राप्त किया जा सकता है जो प्रभावी उपचार के लिए महत्वपूर्ण है। रक्त के नमूनों में ट्यूमर कोशिकाओं के मूल्यांकन के माध्यम से कैंसर का प्रबंधन करना ऊतक बायोप्सी लेने की तुलना में बहुत कम आक्रामक है। इस अवसर पर डॉ. आशु बहल डीन, अनुसंधान एवं विकास ने भी प्रो. पुरी को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी

एच.एम.वी. में आर्ट इको 2024 विषय पर आयोजित अन्तरराष्ट्रीय वर्कशाप का सफलतापूर्वक समापन समारोह

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देश में डीबीटी प्रायोजित विज्ञान की स्थिरता अंत: विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय वर्कशाप आर्ट इको 2024 का  द्वितीय दिवस सफलतापूर्वक सपन्न हुआ। समस्त वर्कशाप का आयोजन विजुअल एवं प्रफोर्मिंग आर्ट्स एंड साइंस द्वारा श्रेयसी इंटरनेशनल आर्ट एंड कल्चर संगठन, भारत के सौजन्य से आयोजित की गई। वर्कशाप के दूसरे दिन रशिया से आए अतिथिगणों ने अपनी कला का सुंदर परिचय देते हुए लाईव चित्रकारी प्रस्तुत की। छात्राओं ने उनकी इस सुंदर चित्रकारी व कला से अनेक सुझाव प्राप्त किए तथा अपनी कला को और अधिक प्रभावशाली बनाने की शिक्षा ग्रहण की। संगीत एवं डांस विभाग के सदस्यों व छात्राओं ने भी इसमें अपनी स्किल को प्रस्तुत किया। सौन्दर्य विभाग की छात्राओं का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। समापन समारोह में गणमान्य अतिथियों श्रेयसी सिंह मनु (एसोसिएट पार्टनर : संत पीटरसबुर्ग सैंटर फार हुमैनटिरियन प्रोग्राम, रशिया, डायरैक्टर टेवर आर्ट कालेज रशिया से सिरोटीना नतालिया, एसोसिएट सदस्य सक्त पीटरसबुर्ग, अकादमी आफ साइंस एंड आर्ट : प्रज्ञारकीना एवजैनी ऐनाटोलिवना एवं एशियन कलाकारों की टीम में सुनदुई ओई गलोना, जैलेनईया नादेकाहदा, सेलेजन्वा, लिदिया व भारतीय कलाकार कविता हस्तीर उपस्थित रहे। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन द्वारा परंपरानुसार प्लांटर, फुलकारी व प्रमाण पत्र भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया गया।

समागम का शुभारंभ ज्ञानात्मक ज्योति प्रज्जवलन एवं डीएवी गान से किया गया। प्राचार्या डॉ. सरीन ने अपने वक्तव्य में समस्त टीम-सलाहकार डॉ. सीमा मरवाहा, कोआर्डिनेटर डॉ. राखी मेहता, कन्वीनर डॉ. शैलेन्द्र कुमार को बधाई दी। उन्होंने संयोजनकर्ता टीम डॉ. अंजना भाटिया, डॉ. प्रेम सागर, श्रीमती लवलीन कौर व आशीष चड्ढा को भी कार्यक्रम में सफलतापूर्वक समपन्न होने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एचएमवी सदैव सकारात्मक वातावरण से परिपूर्ण रहा है। उन्होंने अतिथियों को एचएमवी के इतिहास से अवगत करवाया एवं बताया कि एचएमवी की स्थापना नारी शिक्षा व नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से हुई जिसमें यह संस्था सफल रही है एवं अपने कार्य की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आपका यहां आना वह अपनत्व का संबंध है। वास्तव में वासुदेव कुतुबबकुम का सशक्त उदाहरण रहा है। उन्होंने स्किल विभाग को इस वर्कशाप हेतु बधाई दी एवं उनके कार्य की सराहना की। सिरोटीना नतालिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत वास्तव में एक सुप्रसिद्ध देश है और सहायता व संस्कृति की प्रतिमूर्ति है। उन्होंने कहा कि वह यहां की कला को देखकर आनंदित हुई हैं। उन्होंने एचएमवी के स्वागत और सहयोग हेतु धन्यवाद किया। श्रेयसी मनु ने कहा कि कला के क्षेत्र में आपके लिए अनगिनत संभावनाएं हैं। आप अपने अध्यापकों द्वारा बताए मार्ग पर चलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। संस्था में आकर उन्होंने स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया। इस अवसर पर दो के मध्य कला को प्रोत्साहित करने हेतु एमओयू साइन किए गए। श्रेयसी सिंह मनु आर्ट एंड कल्चर संगठन व सिरोटीना नतालिया डायरैक्टर टेवर आर्ट कालेज के साथ दो एमओयू साइन किए गए। इस वर्कशाप से लगभग 200 छात्र व 20 से अधिक कालेज व यूनिवर्सिटी लाभान्वित हुए। संगीत गायन विभाग की ओर से पंजाब की सयता व संस्कृति को प्रस्तुतकर्ता गीतों का गुलदस्ता प्रस्तुत किया गया। समागम के अंत में वर्कशाप कोआर्डिनेटर डॉ. राखी मेहता ने समस्त सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्किल विभाग के सदस्य उपस्थित रहे।

सीटी यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ ने पुरस्कार समारोह की मेजबानी

100 से अधिक विद्यार्थियों को किया सम्मानित

जालंधर (अरोड़ा) :- डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़, सीटी यूनिवर्सिटी ने शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष सम्मान समारोह की मेजबानी की। जिसके माध्यम से 100 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी और प्रो वाइस चांसलर डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित थे और छात्रों को शैक्षणिक और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। ग्रेट लर्निंग, टीसीएस, एलीसन आयरलैंड, केपीएमजी, जेपी मॉर्गन और फोरेज जैसे प्रतिष्ठित संगठनों से प्रमाणन पाठ्यक्रम पूरा करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

इतना ही नहीं, एमबीए के छात्रों को बजाज फिनसर्व से बैंकिंग, वित्त और बीमा में प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार भी मिले, जिसके लिए उन्हें यूनिवर्सिटी द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में 'बजट पे डिस्कशन,' 'वेलेंटाइन स्टॉल शोडाउन,' 'बिजनेस मेनिया,' और स्टॉक ग्रो प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों को प्रतिभा प्रदर्शन और रचनात्मकता के लिए एक गतिशील मंच प्रदान किया गया। प्रो वाइस चांसलर डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी ने नवीन शिक्षा और समग्र विकास के लिए यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि पुरस्कार समारोह उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया जिससे छात्र शैक्षणिक और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़े और सफलता हासिल करें।

मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर रहा पी.टी.आई.एस.युवक मेला 2024 का विजेता

जालंधर (अरोड़ा) :- प्राचार्य डाॅ. जगरूप सिंह के मार्गदर्शन में मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने पी.टी.आई.एस.युवक मेला 2024 में भाग लिया और इवेंट "कोरियोग्राफी" में दूसरा स्थान और इवेंट "शब्द गायन" में तीसरा स्थान हासिल किया। कोरियोग्राफी प्रतियोगिता में इतिशा, शोरिया, राहुल यादव, बंधन कुमार, सिमरन और अंकुर ने प्रदर्शन किया। शब्द गायन प्रतियोगिता में गुरकीरत सिंह, प्रभनूर ने प्रदर्शन किया और निखिल मल्होत्रा भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा थे। जीपीसी पटियाला द्वारा 21 फरवरी 2024 से 23 फरवरी 2024 तक हरपाल तिवाना ऑडिटोरियम में आयोजित की गई थी। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने विजेता छात्रों और मेजर पंकज गुप्ता (प्रिंसिपल कल्चरल सोसाइटी), कश्मीर कुमार (स्पोर्ट्स) को बधाई दी। प्रीत कंवल (प्रभारी), मनीष सचदेवा (प्रभारी), देविका और मनिंदर कौर को छात्रों के प्रति उनके अथक प्रयासों के लिए सराहना की गई। छात्रों को पदक और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar