(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

शिक्षा

पी.सी.एम.एस.डी.कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर की छात्रों का विश्वविद्यालय के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन

जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी.कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर के बी.वॉक (फैशन डिजाइनिंग और प्रोडक्ट) सेमेस्टर पांचवा के छात्रों का जीएनडीयू का परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा है। कुमारी राजवाना ने 400 में से 367 (91.75%) अंक हासिल कर यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त, जसमीन ने 357 (89.25%) अंकों के साथ विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि इस कक्षा में सभी विद्यार्थी डिस्टिंक्शन के साथ उत्तीर्ण हुए। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंधन समिति के अन्य सम्मानित सदस्य और प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) पूजा पराशर ने छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डिप्स स्कूल में मदर्स के लिए आयोजित की गई वर्कशाप

जालंधर (अरोड़ा) :- डिप्स चेन के सभी शिक्षण संस्थानों में बच्चों के साथ मदर्स की डिव्लपमेंट के लिए प्री प्राइमरी विंग के बच्चों की मदर्स के लिए मदर्स वर्कशाप का आयोजन किया गया। वर्कशाप में सभी बच्चों की मदर्स को आमंत्रित किया गया। इसका मुख्य मकसद बच्चों के जीवन में माताओं की भूमिका के लिए उनका धन्यावाद करना और बच्चों के पाठ्यक्रम से संबंधित विषयों से अवगत करवाना था। टीचर्स द्वारा बच्चों के लिए विभिन्न तरह की डांस और म्यूजिक के साथ फन गेम्स जैसे कि बैलून गेम्स, मेंटल गेम्स, क्विज आदि गेम्स का आयोजन किया गया। मदर्स को बच्चों के पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी दी गई और उन्हें बताया गया कि वह किस तरह से बच्चों को ऑफलाइन स्टीडीज के लिए तैयार कर सकती है। प्रिंसिपलस ने सभी मदर्स का स्वागत किया और बच्चों के लिए डिप्स स्कूल का चयन करने के लिए उनका धन्यावाद किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ मदर्स की भी ओवर ऑल डिव्लपमेंट जरूरी है कि वह भी बच्चों के नए पाठ्यक्रम और शिक्षा की नई नीतियों से अवगत होती रही ताकि बच्चों की अच्छी परवरिश हो सके।डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने सभी विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि डिप्स इस परंपरा को हमेशा कायम रखेगा और समाज के प्रति अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाएगा।

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ने निःशुल्क चिकित्सा जाँच शिविर का किया आयोजन

जालंधर (मक्कड़) - इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस तथा दिशा सीएसआर इनिशिएटिव द्वारा गुरु रविदास मंदिर, महतपुर में एक व्यापक चिकित्सा शिविर का  आयोजन किया गया। जिसने समुदाय को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कीं। आई सर्जन डॉ. रोहन बौरी,डायबिटीज स्पेशलिस्ट डॉ. साहिल कालिया और डेंटल सर्जन डॉ. आस्था बौरी सहित विशेषज्ञों ने विख्यात चिकित्सा सुविधाओं से अपनी टीमों के साथ, मुफ्त जाँच की और दवाएँ वितरित कीं। बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस शिविर में आँखों की बीमारियों, दाँतों की समस्याओं, किडनी की समस्याओं तथा जनरल हेल्थ चेकअप जैसी विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से अवगत करवाया गया। मरीजों ने एक्सपर्ट प्रोफेशनल्स  से व्यक्तिगत देखभाल और मार्गदर्शन प्राप्त किया। यह सहयोगात्मक प्रयास समुदाय में सार्वजनिक कल्याण और सुलभ स्वास्थ्य देखभाल के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में हवन पूजन द्वारा प्रभु की वंदना से नवीन सत्र (2024- 25) का शुभारंभ

जालंधर (अरोड़ा) - एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में अपनी कर्मनिष्ठ, प्रतिभावान सुषमा पॉल बर्लिया (चेयरपर्सन, एपीजे एजुकेशन, को फाउंडर एंड चांसलर, एपीजे सत्य यूनिवर्सिटी, चेयरपर्सन एंड प्रेसिडेंट, एपीजे सत्य और स्वर्ण ग्रुप, चेयरपर्सन-एपीजे सत्य एजुकेशन रिसर्च फाऊंडेशन) के सकारात्मक और कुशल नेतृत्व और आशीर्वाद के साथ नवीन सत्र (2024- 25) के शुभारंभ में हवन पूजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल संगीता निस्तन्द्रा ने हवन- पूजन किया। इस हवन पूजन में स्कूल की प्रिंसिपल संगीता निस्तन्द्रा के साथ वाइस प्रिंसिपल वी के खन्ना, स्कूल कोऑर्डिनेटर, विद्यालय के अध्यापक व अध्यापिकाओं और विद्यार्थियों ने आहुतियां अर्पित की। इस हवन द्वारा सर्वशक्तिमान प्रभु का आशीर्वाद ग्रहण करने के लिए प्रार्थना की गई कि सर्व शक्तिमान प्रभु सभी विद्यार्थियों,
अभिभावकों, विद्यालय के सभी कर्मचारियों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें और शैक्षणिक तथा सह शैक्षणिक उपलब्धियों में श्रेष्ठता को हासिल करने का सामर्थ्य प्रदान करें। मां सरस्वती से यह प्रार्थना की गई कि वह हमें विवेक प्रदान करें तथा हमेशा सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करें। विद्यालय तथा एपीजे मैनेजमेंट की  उन्नति के साथ-साथ विश्व के कल्याण की भी प्रार्थना  की गई। विद्यालय की प्रिंसिपल संगीता निस्तन्द्रा ने कहा कि शिक्षा प्रदान करना सबसे बड़ा यज्ञ है और हम सभी इस यज्ञ को पूर्ण निष्ठा से करेंगे और अपने कार्यों से अपने विद्यालय तथा अपनी मैनेजमेंट का नाम रोशन करेंगे।

बी बी के डी ए वी काॅलेज फार विमेन में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती के अवसर पर विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन

अमृतसर (प्रतीक) :- बी बी के डी ए वी काॅलेज फार विमेन, अमृतसर में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती के अवसर पर विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काॅलेज प्राचार्या डाॅ. पुष्पिंदर वालिया एवं श्री सुदर्शन कपूर (अध्यक्ष, स्थानीय प्रबन्धकत्र्री समिति) मुख्य यजमान के रुप में उपस्थित रहे। प्राचार्या डाॅ. पुष्पिंदर वालिया जी ने सर्वे भवन्तु सुखिनः के उद्घोष के साथ सर्वप्रथम ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि वर्ष 2024 एवं 2025 वर्ष महर्षि दयानन्द जी को समर्पित हैं ताकि उनका संदेश जन-जन तक पहुँचे। महर्षि द्वारा प्रज्ज्वलित आर्य समाज की ज्योति आज भी सभी का मार्गदर्शन कर प्रेरित कर रही है। महर्षि जब आए तब यह संसार पूर्ण रुप से अन्धकारमय था। महर्षि जी ने अंधेरा दूर कर कुरीतियों को दूर किया तथा वेदों की सत्य विद्या को स्थापित किया। जन-जन के हृद्य में आर्य समाज के द्वारा परोपकार की भावना को उजागर किया। आपने कहा कि महर्षि दयानन्द जी को एवं उनकी विचारधारा को शत-शत नमन है जिन्होंने एक इतिहास रचा। इन्द्रपाल आर्या ने कहा कि महर्षि दयानंद जी की 200वीं जयंती मात्र पंजाब नहीं अपितु सम्पूर्ण भारत में मनाई जा रही है।

आपने कहा कि महर्षि दयानन्द का वैचारिक दृष्टिकोण किसी विशेष समुदाय का उपकार करना नहीं अपितु पूरे विश्व का उपकार करना। महर्षि दयानन्द के कारण ही आज नारी सशक्तिकरण सम्भव हो पाया है। स्त्रियों को शिक्षा, वेद विद्या ग्रहण करने का अधिकार महर्षि दयानंद जी ने दिलाया। राकेश मेहरा जी ने कहा कि मन में प्रश्न उठता है कि आर्य समाज ने देश को क्या दिया ? इस विषय पर आपने बताया कि सर्वप्रथम महर्षि दयानंद ने ही स्वदेश प्रेम की भावना को उजागर किया। डी.ए.वी., पंजाब नैश्नल बैंक, लक्ष्मी योजना जैसी महान् संस्थाएँ आर्य समाज की ही देन हैं। जवाहर लाल जी ने कहा कि मनु समृति में कहा गया है कि ऐसी महान् विभूतियों का जन्मोत्सव अवश्य मनाना चाहिए ताकि उनकी वैचारिक धारा को जीवन में धारण किया जा सके। गार्गी, अपाला जैसी विदुषियों का उदाहरण देते हुए कहा कि लड़कियों का पढ़ना अत्यंत अनिवार्य है। मुरारी लाल ने अपने वक्तव्य में प्राचार्या जी को इस आयोजन पर साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे पर्व समाज को जोड़ने वाले होते हैं। महर्षि दयानंद जी ने ’वेदों की ओर लौट चलो’ का संदेश देकर आर्य बनने के लिए प्रेरित किया। सुदर्शन कपूर जी ने अपने सम्बोधन में सर्वप्रथम आदरणीय प्राचार्या जी एवं उपस्थिति का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं से कहा कि महर्षि दयानंद जी की जिज्ञासु वृति के कारण ही उनको शिवरात्रि के दिन बोध ज्ञान हुआ। अतः हमें भी अपने भीतर ऐसी जिज्ञासा उत्पन्न करनी चाहिए। अंत में संगीत विभाग के प्रो. नरेन्द्र एवं विजय महक द्वारा ’ऋषि कौम का रहनुमा बन के आया’ मनमोहक भजन की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुशल मंच संचालन डाॅ. अनीता नरेन्द्र द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर बलबीर कौर बेदी, आर्य समाज से कर्नल वेद मित्तर, संदीप आहुजा, गौरव तालवाड़, अतुल मेहरा, इन्द्रजीत ठकुराल सहित सभी ऑफिस बियरर्ज़ एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के विभिन्न शाखाओं ने मनाया अप्रैल कूल डे

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल की विभिन्न शाखाओं ने मनाया अप्रैल कूल डे। जिसमें स्कूल छात्रों ने प्रिंसिपल्स एवं समूह स्टाफ मेंबर्स के नेतृत्व में सभी छात्रों ने विभिन्न तरह के पोस्टर्स एवं फोटो पोज़ बनाकर इस दिन का आंनद लिया।

जिसमें छात्रों ने प्लांट ट्री एंड मेक अप्रैल कूल, लेंड ए हैंड टू ट्री, और फूल, पेड़ - पौधे लगाने का सन्देश दिया। जिसका मूल कारण समाज में पेड़ पौधे लगाने के लिए लोगों जागरूक करना था। स्कूलों की इस पहल को ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं संगीता चोपड़ा की सराहना करते हुए छात्रों को ऐसे ही अपने आस-पास के वातावरण को भी साफ़ रखने के लिए प्रेरित किया।

डीएवी कॉलेज जालंधर की स्टूडेंट कौंसिल ने होली के पावन पर्व पर तिलक होली का किया आयोजन

होली का त्योहार आपसी सौहार्द और सद्भावना का त्योहार है, इसके चमकीले रंग जीवन में ऊर्जा और आनंद का प्रतीक हैं

जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज जालंधर की विद्यार्थी परिषद ने होली के शुभ त्योहार पर 'रंगों की खुशियाँ बरसाएँ' थीम के साथ तिलक होली का आयोजन किया, जिसमें कॉलेज की विद्यार्थी परिषद ने सभी शिक्षण और गैर- शिक्षण कर्मचारियों को तिलक लगाकर इस त्योहार को मनाया। रंगों के त्योहार के साथ छात्रों ने एक- दूसरे के साथ सभी मतभेदों को भुलाकर एक संयुक्त परिवार के रूप में रहने का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने इस अवसर पर बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुसार यह संवत का आखिरी त्योहार होता है जिसमें आपसी सौहार्द और सद्भावना का संदेश निहित है, उन्होंने कहा कि होली नई आशा, नई शुरुआत और नए अवसरों का त्योहार है। उन्होंने भूलने, माफ करने और नई शुरुआत करने की बात दोहराई और छात्रों को केवल जैविक रंगों से खेलने की सलाह दी। कॉलेज के छात्रों ने गीतों, नृत्य और चमकीले रंगों के साथ आशा के मौसम वसंत का स्वागत किया। विद्यार्थी परिषद के डीन प्रो मनीष खन्ना ने भी सभी स्टूडेंट्स को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस तरह के त्योहार हमारी ज़िंदगी में ख़ुशियाँ और आपसी प्यार के रंग भर देते है।

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर की कल्चरल एक्सचेंज कमेटी द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

जालंधर (तरुण) :- विभिन्न राज्यों के लोगों के बीच जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' योजना के तहत, पंजाब को आंध्र प्रदेश के साथ जोड़ा है। इस कार्यक्रम के तहत पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन ने सरकारी मॉडल डिग्री कॉलेज, पथपट्टनम, आंध्र प्रदेश के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। आंध्र प्रदेश के युगल महाविद्यालय ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का प्राथमिक उद्देश्य प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता दिखाने, एक विशिष्ट विषय पर जागरूकता बढ़ाने और पोस्टर के माध्यम से कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए एक मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम की शुरुआत सरकारी मॉडल डिग्री कॉलेज, पथपट्टनम के कार्यक्रम के समन्वयक जी. श्रीनिवासराव द्वारा कार्यक्रम के संक्षिप्त परिचय के साथ हुई। प्रतियोगिता में सरकारी डिग्री कॉलेज के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिन्होंने पंजाबी संस्कृति पर अपने सुंदर पोस्टर दिखाए और समझाए। सांस्कृतिक आदान-प्रदान समिति की प्रभारी डॉ. संदीप कौर ने निमंत्रण के लिए सरकारी डिग्री कॉलेज अधिकारियों को धन्यवाद दिया। सांस्कृतिक आदान-प्रदान समिति की सह प्रभारी डॉ. इंदु त्यागी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई । पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन के छात्र ने कलात्मक कौशल, डिजाइन तकनीकों में दक्षता का प्रदर्शन किया और अपने पोस्टरों के माध्यम से आंध्र प्रदेश की संस्कृति के इतिहास को समझाया। डॉ. के. श्रीरामुलु, प्राचार्य, गवर्नमेंट मॉडल डिग्री कॉलेज, पथपट्टनम ने अतिथियों और प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। दोनों संस्थानों से लगभग साठ छात्र थे। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के अन्य सम्मानित सदस्यों और प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. पूजा पराशर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कल्चरल एक्सचेंज कमेटी के प्रयासों की सराहना की।

गुरु महिमा एवं सकारात्मक सोच के साथ हुई दर्शन अकादमी वि‌द्यालय के नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरुआत

जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी जालंधर में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरुआत वि‌द्यार्थियों और समूह स्टाफ को सत्संग सुनाकर किया गया। संत कृपाल रुहानी मिशन से जुड़ीं सीमा विज ने वि‌द्यार्थियों को शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत और गुरु जनों का सम्मान सहित खुद पर विश्वास का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि पहली गुरु माँ होती है। वहीं हमें हमारे चरित्र और व्यवहार को ऊपर उठाने और निखारने में मदद करती है। इसके अतिरिक्त उन्होंने वास्तविक जीवन के उदाहरणों और के साथ अनुशासनू और आज्ञाकारिता और उद्‌धरणों के मूल्यों को इससे पहले शिक्षकों द्वारा सभी वि‌द्यार्थियों सांझा किया। को पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर तथा नए सत्र की शुभकामनाओं के बैच लगाकर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने सभी विद्‌यार्थियों को शिक्षा में निरंतरता बनाए रखने के गुर बताए तथा नई कक्षा में पहुंचने की बधाई दी।

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया

जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा निधिया शर्मा ने जी.एन.डी.यू. के बी.ए. भूगोल (ऑनर्स) सेमेस्टर 3 के परिणाम में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करके कॉलेज का नाम रोशन किया। इसी कक्षा की छात्रा दिशा ने विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया प्रधानाचार्य डॉ. नवजोत ने छात्राओं को बधाई दी और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या ने भूगोल विभाग की सहायक प्रोफेसर सरिता की भी उनके प्रयासों और मार्गदर्शन के लिए सराहना की।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar