(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

सामाजिक गतिविधयां

पंजाब की इंडस्ट्री को भयानक झटके दे रही है आप सरकार: शेरगिल

मान सरकार चाहती है उद्योग मुक्त पंजाब: भाजपा

कांग्रेस-आप का 'इंडिया' गठबंधन पंजाब के लिए नुकसानदायक: शेरगिल

जालंधर (अरोड़ा) :- भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने उद्योग विरोधी फैसले लेने को लेकर पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार पर तीखा हमला बोला है। यहां जारी एक बयान में शेरगिल ने कहा कि जब से आप सरकार ने पंजाब की बागडोर संभाली है, तब से औद्योगिक क्षेत्र के लिए बेहद नुकसानदेह फैसले लिए गए हैं। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि बिगड़ती कानून-व्यवस्था और उद्योग विरोधी फैसलों के चलते पंजाब के उद्योगपति दूसरे राज्यों में पलायन की तैयारी कर रहे हैं। शेरगिल ने आप सरकार के कुछ बेहद गलत फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि उद्योग जगत को सबसे बड़ा झटका बिजली की दरों में बढ़ोतरी से लगा है। उन्हें उद्योग जगत के कई दिग्गजों ने बताया है कि उद्योगों को 5 रुपये प्रति यूनिट बिजली उपलब्ध कराने के चुनाव से पहले दिए गए भरोसे के बावजूद, जब स्लैब में अन्य शुल्कों को जोड़ा जाता है, तो यह दर 7 रुपये से 12 रुपये प्रति यूनिट के बीच पहुंच जाती है। यह उद्योगों के साथ एक भद्दे मजाक के अलावा कुछ नहीं है। इसी तरह लंबित वैट के मामलों का जिक्र करते हुए, शेरगिल ने कहा कि हजारों करदाताओं को पिछले दो वर्षों से अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने खुलासा किया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने घोषणा की थी कि सभी लंबित वैट के मामलों का निपटारा 15 दिनों के भीतर किया जाएगा, लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी उद्योगपति इससे जुड़े नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। शेरगिल, जो पंजाब भाजपा के परमानेंट इनवाइटी मैंबर भी हैं, ने कहा कि सत्ता में आने से पहले आप ने औद्योगिक भाईचारे से 'इंस्पेक्टरी राज' को समाप्त करने का वादा किया था, लेकिन सत्ता संभालने के बाद वे बड़ी आसानी से इस वादे को भूल गए हैं। इस संबंध में उद्योगपतियों को परेशान करने से जुड़ी एक अन्य उदाहरण का हवाला देते हुए, शेरगिल ने कहा कि लार्ज सप्लाई (एलएस) वाले कारखानों में पावर क्वालिटी मीटरों (पीक्यूएम) को लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।   जबकि उद्योगपतियों के अनुसार उक्त निर्णय पूरी तरह से अनुचित है, क्योंकि इन मीटरों की लागत लगभग 3.5 लाख रुपये से 4 लाख रुपये तक होती है, जिसे चुका पाना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं है। शेरगिल ने कहा कि पंजाब में औद्योगिक जमीन की कीमतें पहले से ही बहुत अधिक हैं, उसके ऊपर से जमीन की आरक्षित कीमतों में 50 प्रतिशत की और वृद्धि अनुचित है, जो नए निवेश प्राप्त करने में एक बड़ी बाधा बनेगी। शेरगिल ने मुख्यमंत्री को अपने तौर-तरीके सुधारने के लिए आगाह करते हुए, कहा कि यदि सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए और उद्योगों से संबंधित मुद्दों का जल्द से जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वह दिन दूर नहीं जब मौजूदा इंडस्ट्री धीरे-धीरे बंद हो जाएगी। शेरगिल ने मान को 'अखबारी मुख्यमंत्री' करार देते हुए कहा कि उद्योगपति अपनी शिकायतें बताने और उनका हल क्रवाने के लिए उद्योग मंत्री के साथ आमने-सामने की बैठक करने के लिए गहन प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनके सभी प्रयास अब तक व्यर्थ साबित हुए हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि उद्योग विभाग स्वयं मुख्यमंत्री के पास है, जो खुद के प्रचार और चुनावी राज्यों का दौरा करने में व्यस्त हैं। भाजपा प्रवक्ता ने यह भी जिक्र किया कि पंजाब के उद्योगपतियों, विशेष रूप से इंडस्ट्रियल हब लुधियाना के उद्योगपतियों ने उन्हें बताया है कि पंजाब इंडस्ट्रियल एंड बिजनेस डेवलपमेंट पॉलिसी-2022 में नए निवेशकों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन के बीच पंजाब के मौजूदा उद्योगों को छोड़ दिया गया है।  यह मौजूदा इंडस्ट्री के लिए 'विनाशकारी' साबित होगा।

अलायंस क्लब इंटरनेशनल जिला 126ऐन ने शिक्षक दिवस सम्मान समारोह आयोजित किया

शिक्षक ही दिखाते हैं सफलता की राह-हरप्रीत कौर

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब ईंटरनेशनल जिला 126 एन ने गवर्नर ऐली हरप्रीत कौर की अध्यक्षता में सर्वहितकारी विद्या निकेतन में शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें 121शिक्षकों को मोमेंटो व शाल भेंट कर के सन्मानित किया गया।फंक्शन चेयरमैन पास्ट गवर्नर टी एस वालिया ने मुख्य मेहमान व स्कूल मैनेजमेंट व आए हुए शिक्षकों का स्वागत किया। हरप्रीत कौर ने आपने संबोधन में कहा कि शिक्षक ही दिखाते हैं सफलता की राह। मुख्य मेहमान इंटरनेशनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि हमारा देश ही गुरूओं का है ।शिक्षकों को छात्रों को अच्छे संस्कार भी देने चाहिए। विजय नड्डा ने भी संबोधित किया। चार्टर गवर्नर जी एस जज व हरप्रीत कौर ने जिला 126 एन का स्थापना दिवस केक काटकर मनाया। कन्वीनर फंक्शन  व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अरविंद बैंस ने आए हुए सभी सदस्यगण का धन्यवाद किया। मंच संचालन डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव तेजपाल सिंह ने बखूबी निभाया। इस मौके पर ईंटरनेशनल डायरेक्टर अनिल कुमार, पास्ट गवर्नर टी एस वालिया, जी एस जज, सचिव तेजपाल सिंह, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ हरपाल सिंह, श्यामसुंदर, जगन नाथ सैनी,रीजन चेयरमैन संजीव गंभीर, मनदीप सिंह सोहल, रवि मंगला, जी डी कुंद्रा,सुनील मनचंदा, रीता थापर, अरविंद बैंस, तेजिंदर शारदा, विजय नड्डा, संजीव संगर, सभी क्लब के सदस्य व शिक्षक उपस्थित थे।

टीचर्स डे पर अपने शिक्षकों से मिलने उनके घर पहुंचे सांसद सुशील रिंकू, लिया आशीर्वाद

कहा, उनकी जिंदगी में रहा है टीचर्स का अहम रोल

जालंधर (अरोड़ा) :- टीचर्स डे के मौके पर मंगलवार को लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू अपने स्कूल टीचर से मिलने उनके घर पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने आरबी आर्य मॉडल स्कूल बस्ती दानिशमंदा के प्रिंसिपल रहे पुरुषोत्तम लाल गुप्ता और उनकी पत्नी रमन गुप्ता से उनके निवास पहुंचकर मुलाकात की और शिक्षक दिवस पर आशीर्वाद लिया। रिंकू ने बताया कि जब है स्कूल में पढ़ते थे तब प्रिंसिपल गुप्ता उन्हें पढ़ाया करते थे और उनकी जिंदगी में शिक्षक का अहम योगदान रहा है। इसके लिए सदैव ही वह अपने टीचर्स की आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं और एक शिक्षक ही उनकी जिंदगी को शिक्षा के उजाले से भरकर सही रास्ते पर भेजता है। इसलिए हमने हमेशा अपने टीचर्स का सम्मान करना चाहिए और उनका ऋणी रहना चाहिए।

लायंस क्लब जालंधर ने फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली के सहयोग से मेडिकल चेक अप कैंप का किया आयोजन

जालंधर (सेठी) - लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान मनीष चोपड़ा की अध्यक्षता में लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली के सहयोग से मेडिकल चेक अप कैंप का आयोजन किया। इस कैम्प मे 150 के करीब लोगों ने दूर नजदीक से आकर लाभ उठाया। मुख्य अतिथि के रूप में उप प्रधान 3 लायन अश्वनी मल्होत्रा ने शिरकत की।

उन्होंने क्लब द्वारा किये जा रहे कार्यों की खुभ प्रशंसा की। इस कैम्प मे मस्तिष्क, रीढ़, ऑर्थो, पैर और टखने की समस्याओं के विशेषज्ञों ने शिरकत की। जिसमें मस्तिष्क के विशेषज्ञ डॉ एच एस बराड और रीढ़/ऑर्थो के विशेषज्ञ डॉ चन्दन नारंग ने मरीजों का चेक अप किया। इसके इलावा बी एम डी टेस्ट, शुगर और बी पी का भी निशुल्क जांच किया गया।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान जीडी कुंद्रा, कोषाध्यक्ष मोहित सलूजा, पीआरओ खुशपाल सिंह, लायन एम एल गुप्ता, एनके महेंद्रू, ए के बहल, गुरदीप सिंह, हर्षवर्धन शर्मा, गुरदीप सिंह ठुकराल, मनजिंदर सिंह, मीडिया कॉर्डिनेटर साहिल अरोड़ा, परमिंदर सिंह, के के बांसल के इलावा फोर्टिस हॉस्पिटल से जसपाल कौर, डेविड रंधावा, राहुल शर्मा, नरेश और विष्णु ने भी अपना सहयोग दिया।

मेरी माटी - मेरा देश अभियान का हिस्सा बनें-अनुराग सिंह ठाकुर

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति पथ पर अग्रसर हैं - ठाकुर

जालंधर (ब्यूरो) :- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री ने सभी से 'मेरी माटी- मेरा देश' अभियान का हिस्सा बनने और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी राष्ट्र भक्तों को याद रखने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रीय अभियान है जो स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ उन सैनिकों को नमन करने के लिए शुरू किया गया है जिन्होंने अपने सर्वोच्च बलिदान से हमारी सीमाओं को सुरक्षित किया है।

उन्होंने अपनी मिट्टी से हम सबको एकजुट रखने का श्रेय किसानों और सुरक्षा बलों दोनों को देते हुए कहा कि जहां किसान अनाज पैदा करके 140 करोड़ भारतीयों की भोजन संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहे हैं, वहीं जवान अपनी मिट्टी, अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने  प्राणों तक की कीमत चुकाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ठाकुर के साथ वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश भी थे। कपूरथला जिले के फगवाड़ा के हरबंसपुर गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन सभी को याद रखना व नमन करना हमारा कर्तव्य है जिन्होंने देश की आजादी के साथ-साथ इसकी सीमाओं को सुरक्षित रखने में योगदान दिया है। उन्होंने सोम प्रकाश के साथ अमृत कलश में मिट्टी इकट्ठा करने के लिए गांव के घरों का दौरा किया। यह मिट्टी नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास कर्त्तव्य पथ पर आजादी का अमृत महोत्सव स्मारक-अमृत वाटिका का हिस्सा बनेंगी।

उन्होंने कहा कि 'मेरी माटी-मेरा देश' 2021 में शुरू किया गया,  आजादी का अमृत महोत्सव अभियान का अंतिम पड़ाव हैं । यह आजादी के 75 वर्षों में  देशवासियों, संस्कृति के गौरवशाली इतिहास तथा उपलब्धियां का जश्न मनाने और वीर-नायकों के बलिदान को स्मरण करने के लिए भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। ठाकुर ने बताया कि किस प्रकार से वर्तमान केंद्र सरकार ने एक मजबूत और सुरक्षित राष्ट्र के निर्माण के लिए निरंतर कार्य किया है। उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री की पंच प्रण प्रतिज्ञा भी दिलवाई,। इससे पूर्व  ग्रामीणों ने पूरे उत्साह से केंद्रीय मंत्री का उनके गांव में पहुंचने पर गर्म जोशी से स्वागत किया। बाद में, अनुराग सिंह ठाकुर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में अंतर-विश्वविद्यालय 'न्यू इंडिया डिबेट्स' कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह वाद- विवाद प्रतियोगिता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान 'यही समय है, सही समय है' विषय पर केंद्रित थी,  जिसने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक कुमार मित्तल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने छात्रों को बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा देश किस प्रकार से विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने दुनिया का शीर्ष देश बनने की भारत की युगांतरकारी यात्रा पर नवीनतम आंकड़ों और विश्वसनीय साक्ष्यों के साथ एक जानकारीपूर्ण प्रस्तुति भी दी। उन्होंने कहा कि 2014 में जब देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी को चुना। उस समय देश की आर्थिक स्थिति बेहद नाजुक थी। पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व ने भारत को दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है। उनके नेतृत्व ने देश को दुनिया की पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं से शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में पहुंचा दिया। उन्होंने दर्शकों को प्रधानमंत्री के शब्दों - रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म को सदैव याद रखने के लिए प्रेरित किया और बताया कि इसी सोच पर चलकर देशवासियों ने भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है। उन्होंने कहा कि वह समय दूर नहीं जब उनके नेतृत्व में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। बाद में, ठाकुर ने वाद- विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।

ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਦੇ ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਦੀ ਵਿਧਾਇਕ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿਲਾਸਪੁਰ ਨੇ ਕਰਵਾਈ ਰਸਮੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ

ਭਾਰੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ

ਮੋਗਾ (ਕਮਲ) :- ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਤਹਿਤ ਖੇਡਾਂ ਤੇ ਯੁਵਕ ਸੇਵਾਵਾਂ ਵਿਭਾਗ, ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ''ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ-2023'' ਅਧੀਨ ਬਲਾਕ ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਦੇ ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਮੁਕਾਬਲੇ ਅਕਾਲੀ ਕਰਤਾਰ ਸਿੰਘ ਖੇਡ ਸਟੇਡੀਅਮ ਬਿਲਾਸਪੁਰ ਵਿਖੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਦੇ ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਇਹ ਮੁਕਾਬਲੇ 6 ਸਤੰਬਰ ਤੱਕ ਚੱਲਣਗੇ। ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਖੇਡਾਂ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ ਅੱਜ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਪੂਜੇ ਜ਼ੋਸ਼ ਅਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ ਅਤੇ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਰੌਣਕਾਂ ਨੂੰ ਵਧਾਇਆ।

ਬਲਾਕ ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਦੀਆਂ ਖੇਡਾਂ ਵਿਧਾਇਕ ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿਲਾਸਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਰਸਮੀ ਤੌਰ ਉੱਪਰ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਵਾਈਆਂ ਗਈਆਂ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਦੇ ਚੰਗੇ ਅਤੇ ਨਸ਼ਾ ਰਹਿਤ ਭਵਿੱਖ ਲਈ ਹੀ ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਸੀਜ਼ਨ-2 ਲੈ ਕੇ ਆਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਦਾ ਇਕੱਠ ਤੋਂ ਅੰਦਾਜਾ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਸਕਦੈ ਕਿ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜ੍ਹੀ ਖੇਡਾਂ ਦੇ ਰਾਹਾਂ ਵੱਲ ਤੁਰ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਰੰਗਲਾ ਪੰਜਾਬ ਬਣਾਉਣ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤਾ ਸਮਾਂ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ। ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਖੇਡ ਅਫ਼ਸਰ ਸ੍ਰੀਮਤੀ ਨਵਦੀਪ ਜਿੰਦਲ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ ਬਲਾਕ ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਖਿਡਾਰੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਲਈ ਰਿਫਰੈਸ਼ਮੈਂਟ ਅਤੇ ਦੁਪਹਿਰ ਦੇ ਖਾਣੇ ਦੇ ਪੁਖਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ।

लायंस क्लब जालंधर ने फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली के सहयोग से मेडिकल चेक अप कैंप का किया आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान मनीष चोपड़ा की अध्यक्षता में लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली के सहयोग से मेडिकल चेक अप कैंप का आयोजन किया। इस कैम्प मे 150 के करीब लोगों ने दूर नजदीक से आकर लाभ उठाया। मुख्य अतिथि के रूप में उप प्रधान 3 लायन अश्वनी मल्होत्रा ने शिरकत की। उन्होंने क्लब द्वारा किये जा रहे कार्यों की खुभ प्रशंसा की।

इस कैम्प मे मस्तिष्क, रीढ़, ऑर्थो, पैर और टखने की समस्याओं के विशेषज्ञों ने शिरकत की। जिसमें मस्तिष्क के विशेषज्ञ डॉ एच एस बराड और रीढ़/ऑर्थो के विशेषज्ञ डॉ चन्दन नारंग ने मरीजों का चेक अप किया। इसके इलावा बी एम डी टेस्ट, शुगर और बी पी का भी निशुल्क जांच किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान जीडी कुंद्रा, कोषाध्यक्ष मोहित सलूजा, पीआरओ खुशपाल सिंह, लायन एम एल गुप्ता, एनके महेंद्रू, ए के बहल, गुरदीप सिंह, हर्षवर्धन शर्मा, गुरदीप सिंह ठुकराल, मनजिंदर सिंह, मीडिया कॉर्डिनेटर साहिल अरोड़ा, परमिंदर सिंह, के के बांसल के इलावा फोर्टिस हॉस्पिटल से जसपाल कौर, डेविड रंधावा, राहुल शर्मा, नरेश और विष्णु ने भी अपना सहयोग दिया।

सांसद सुशील रिंकू गुरुद्वारा सिंह सभा माडल टाउन में हुए नत्मस्तक

नवनियुक्त लोकसभा इंचार्ज व जिला इंचार्ज (ग्रामीण) ने भी टेका माथा

जालंधर (अरोड़ा) :- लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज गुरुद्वारा सिंह सभा माडल टाउन में माथा टेका और गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। रिंकू ने कहा कि वह बड़े सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त करने का मौका मिला है। यहां आकर उनके मन को असीम शांति व नई उर्जा प्राप्त होती है। गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी की तरफ से लोकसभा सदस्य को पावर सिरोपा भी भेंट किया गया। उनके साथ आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त लोकसभा इंचार्ज अश्विनी अग्रवाल और जिला इंचार्ज (ग्रामीण) स्टीफन कलेर भी मौजूद थे। रिंकू ने दोनों को पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वे दोनों पार्टी के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह बाखूबी करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों पदाधिकारियों को पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने से पार्टी और भी मजबूत होगी। रिंकू के साथ दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी गुरु घर में नतमस्तक हुए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

ਜ਼ਿਲਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਦਾ ਵਿਲੱਖਣ ਸੱਭਿਆਚਾਰਕ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਸਫ਼ਲਤਾਪੂਰਵਕ ਸੰਪੰਨ, ਵਿਧਾਇਕ ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਅਰੋੜਾ ਨੇ ਕੀਤੀ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਸਿ਼ਰਕਤ

ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਔਰਤਾਂ/ਲੜਕੀਆਂ ਸੱਭਿਆਚਾਰਕ ਪਹਿਰਾਵੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋ ਕੇ ਬਣੀਆਂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦਾ ਸ਼ਿੰਗਾਰ

ਵਿਧਾਇਕ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਮੁੜ ਤੋਂ ਰੰਗਲਾ ਪੰਜਾਬ ਬਣਨ ਦੀਆਂ ਰਾਹਾਂ ਉੱਤੇ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਦੌੜ ਰਿਹੈ

ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਅਜਿਹੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨ ਜਾਰੀ ਰਹਿਣਗੇ-ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ

ਮੋਗਾ (ਕਮਲ) :- ਅੱਜ ਜ਼ਿਲਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਮੋਗਾ ਵੱਲੋਂ ਵਿਲੱਖਣ ਰੰਗਾਰੰਗ ਸੱਭਿਆਚਾਰਕ ਸਮਾਗਮ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਸਰਕਾਰੀ ਆਈ.ਟੀ.ਆਈ. ਮੋਗਾ ਵਿਖੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਔਰਤਾਂ/ਲੜਕੀਆਂ ਨੇ ਸੱਭਿਆਚਾਰਕ ਪਹਿਰਾਵੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਪੋ੍ਰਗਰਾਮ ਦੇ ਸਿ਼ੰਗਾਰ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਸੱਭਿਆਚਾਰਕ ਮਨੋਰੰਜਨ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਰਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਸਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ। ਵੱਖ ਵੱਖ ਸਰਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਸਟਾਲ ਵੀ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੀਮਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਆਯੋਜਿਤ ਕੀਤੇ ਗਏ।

ਇਸ ਪ੍ਰੋੁਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਅਰੋੋੜਾ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਸਿ਼ਰਕਤ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਮੋਗਾ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ, ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ (ਵਿਕਾਸ) ਅਨੀਤਾ ਦਰਸ਼ੀ, ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ. ਚਾਰੂ ਮਿਤਾ, ਚੇਅਰਮੈਨ ਨਗਰ ਸੁਧਾਰ ਟਰੱਸਟ ਦੀਪਕ ਅਰੋੜਾ ਅਤੇ ਹੋਰ ਵੀ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਲੜਕੀਆਂ ਦਾ ਸੱਭਿਆਚਾਰਕ ਪਹਿਰਾਵੇ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਇਕੱਠ ਦੇਖ ਕੇ ਬੜੀ ਖੁਸ਼ੀ ਜਾਹਿਰ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੇ ਸੁਪਨਿਆਂ ਵਾਲਾ ਰੰਗਲਾ ਪੰਜਾਬ ਹੁਣ ਆਪਣੀਆਂ ਅਸਲੀ ਰਾਹਾਂ ਵੱਲ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਵਧ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਾਂ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਵਿਚਲੀ ਸੱਭਿਆਚਾਰਕ, ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਂਝ ਵੀ ਮਜ਼ਬੂਤ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੀਮਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਚੇਤਨਤਾ ਵੀ ਮਿਲਦੀ ਹੈ। ਭਾਰੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਆਈਆਂ ਲੜਕੀਆਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਹਰ ਵਰਗ ਵਾਂਗ ਲੜਕੀਆਂ ਦੀ ਖੁਸ਼ਹਾਲੀ ਲਈ ਵੀ ਹਮੇਸ਼ਾ ਯਤਨਸ਼ੀਲ ਰਹੇਗੀ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਮੋਗਾ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਸਿ਼ਰਕਤ ਕਰਕੇ ਇਨਾਮਾਂ ਦੀ ਵੰਡ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਜਿ਼ਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਵੀ ਅਜਿਹੇ ਹੀ ਸੱਭਿਆਚਾਰਕ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਯਤਨਸ਼ੀਲ ਰਹੇਗਾ।

ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਸਕੂਲੀ ਬੱਚੀਆਂ, ਸੈਲਫ ਹੈਲਪ ਗਰੁੱਪਾਂ ਦੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਆਦਿ ਵੱਲੋਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਤਰਾਂ ਦੀਆਂ ਦਿਲਚਸਪ ਸੱਭਿਆਚਾਰਕ ਵੰਨਗੀਆਂ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ। ਔਰਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਸੈਲਫ਼ ਹੈਲਪ ਗਰੁੱਪਾਂ ਜਰੀਏ ਬਣਾਏ ਗਏ ਉਤਪਾਦਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨੀ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਇਨਾਂ ਉਤਪਾਦਾਂ ਨੂੰ ਵੇਚਿਆ। ਬਾਕੀ ਵਿਭਾਗਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ-ਆਪਣੇ ਵਿਭਾਗ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਲੋਕ ਪੱਖੀ ਸਕੀਮਾਂ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ ਗਈ ਅਤੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਦਾ ਨਿਪਟਾਰਾ ਇਨ੍ਹਾਂ ਸਟਾਲਾਂ ਜਰੀਏ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਹ ਇੱਕ ਤਰਾਂ ਦਾ ਵਿਲੱਖਣ ਸੱਭਿਆਚਾਰਕ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਸੀ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੀਮਾਂ ਦਾ ਵੀ ਲਾਹਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।

जिला बार एसोसिएशन ने सांसद सुशील रिंकू को किया सम्मानित

रिंकू ने वकीलों के चेंबर पार्किंग में बाथरूम के मुद्दे पर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया

जालंधर (अरोड़ा) :- जिला बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू को सम्मानित किया और उनका बार एसोसिएशन पहुंचने पर स्वागत किया। सुशील रिंकू ने कहा कि लोकतंत्र के चार स्तंभों में न्यायपालिका सबसे महत्वपूर्ण है और वकीलों का इस सितंबर को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा जाम की समाज में लोगों को न्याय दिलाते हैं वहीं लोकतंत्र की रक्षा में भी इनका खास योगदान है। 

इस दौरान उन्होंने वकीलों की तरफ से चैंबरों की समस्या बॉथरूमों की कमी और पार्किंग की समस्या को ध्यान से सुना और इन मुद्दों के त्वरित समाधान के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। और कहा कि वह वकीलों के साथ हमेशा खड़े हैं। इस मौके पर डीबीए के प्रधान आदित्य जैन, सचिव तेजिंदर धालीवाल, रवीश मल्होत्रा, संदीप कुमार वर्मा अमित संधा, बीना कश्यप, जीके अग्निहोत्री, नरिंद्र सिंह आरपीएस भोगल, निखिल शर्मा, राहुल रामपाल व बड़ी तादाद में वकील मौजूद थे।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar