(Date : 06/May/2424)

(Date : 06/May/2424)

भारत-घाना संयुक्त व्यापार समिति का चौथा सत्र अकरा में सम्प न्नर | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਕਿਨਾਰੇ | लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सीटी ग्रुप और स्वीप जालंधर ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया | सीटी ग्रुप ने कंपनी बाग, अमृतसर में WOW-वीकेंड वेलनेस की सफलतापूर्वक मेजबानी की | डिप्स के छात्र प्रथमप्रीत सिंह ने जीता स्वर्ण पदक |

सांसद सुशील रिंकू गुरुद्वारा सिंह सभा माडल टाउन में हुए नत्मस्तक






नवनियुक्त लोकसभा इंचार्ज व जिला इंचार्ज (ग्रामीण) ने भी टेका माथा

जालंधर (अरोड़ा) :- लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज गुरुद्वारा सिंह सभा माडल टाउन में माथा टेका और गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। रिंकू ने कहा कि वह बड़े सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त करने का मौका मिला है। यहां आकर उनके मन को असीम शांति व नई उर्जा प्राप्त होती है। गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी की तरफ से लोकसभा सदस्य को पावर सिरोपा भी भेंट किया गया। उनके साथ आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त लोकसभा इंचार्ज अश्विनी अग्रवाल और जिला इंचार्ज (ग्रामीण) स्टीफन कलेर भी मौजूद थे। रिंकू ने दोनों को पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वे दोनों पार्टी के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह बाखूबी करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों पदाधिकारियों को पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने से पार्टी और भी मजबूत होगी। रिंकू के साथ दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी गुरु घर में नतमस्तक हुए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar