(Date : 06/May/2424)

(Date : 06/May/2424)

भारत-घाना संयुक्त व्यापार समिति का चौथा सत्र अकरा में सम्प न्नर | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਕਿਨਾਰੇ | लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सीटी ग्रुप और स्वीप जालंधर ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया | सीटी ग्रुप ने कंपनी बाग, अमृतसर में WOW-वीकेंड वेलनेस की सफलतापूर्वक मेजबानी की | डिप्स के छात्र प्रथमप्रीत सिंह ने जीता स्वर्ण पदक |

लायंस क्लब जालंधर ने फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली के सहयोग से मेडिकल चेक अप कैंप का किया आयोजन






जालंधर (सेठी) - लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान मनीष चोपड़ा की अध्यक्षता में लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली के सहयोग से मेडिकल चेक अप कैंप का आयोजन किया। इस कैम्प मे 150 के करीब लोगों ने दूर नजदीक से आकर लाभ उठाया। मुख्य अतिथि के रूप में उप प्रधान 3 लायन अश्वनी मल्होत्रा ने शिरकत की।

उन्होंने क्लब द्वारा किये जा रहे कार्यों की खुभ प्रशंसा की। इस कैम्प मे मस्तिष्क, रीढ़, ऑर्थो, पैर और टखने की समस्याओं के विशेषज्ञों ने शिरकत की। जिसमें मस्तिष्क के विशेषज्ञ डॉ एच एस बराड और रीढ़/ऑर्थो के विशेषज्ञ डॉ चन्दन नारंग ने मरीजों का चेक अप किया। इसके इलावा बी एम डी टेस्ट, शुगर और बी पी का भी निशुल्क जांच किया गया।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान जीडी कुंद्रा, कोषाध्यक्ष मोहित सलूजा, पीआरओ खुशपाल सिंह, लायन एम एल गुप्ता, एनके महेंद्रू, ए के बहल, गुरदीप सिंह, हर्षवर्धन शर्मा, गुरदीप सिंह ठुकराल, मनजिंदर सिंह, मीडिया कॉर्डिनेटर साहिल अरोड़ा, परमिंदर सिंह, के के बांसल के इलावा फोर्टिस हॉस्पिटल से जसपाल कौर, डेविड रंधावा, राहुल शर्मा, नरेश और विष्णु ने भी अपना सहयोग दिया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar