(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

जिला चुनाव अधिकारी कम डी सी ने एन जी ओ और क्लबों को वोटर जागरूकता अभियान का हिस्सा बनाने का दिया न्योता | मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन |

शिक्षा

सेंट सोल्जर ने अरदास और लंगर लगाकर मनाया श्री गुरु नानक देव जी प्रकाशपर्व

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशपर्व का शुभ अवसर सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा अरदास करवा और लंगर लगाकर मनाया गया। जिसमें चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, सेक्रेड हार्ट स्कूल के चेयरमैन सुनील चोपड़ा, पीपीआर ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर राजन चोपड़ा, रीतू चोपड़ा द्वारा लंगर की सेवा करते हुए सभी की उन्नति की कामना की। सभी ने बोले सौ नेहाल, सतश्री अकाल के जैकारों के साथ श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशपर्व की सभी को बधाई दी। अंत में संस्था की उन्नति और छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए अरदास की गई। चोपड़ा परिवार ने सभी को प्रकाशपर्व की बधाई देते हुए उनके द्वारा दी गई तीन शिक्षाओं "नाम जपो, किरत करो, वंड के छको को अपने जीवन में अपनाने को कहा जिसमें पुरे जीवन का सार छुपा हुआ है।

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर ने क्लॉथ कलेक्शन ड्राइव में भाग लिया

जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर के एनसीसी कैडेटों ने नगर निगम, जालंधर के सहयोग से जालंधर स्मार्ट सिटी और रीप बेनिफिट फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'क्लॉथ कलेक्शन ड्राइव' में उत्साह के साथ भाग लिया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को पुराने कपड़े देकर कपड़ा कचरे के लिए एक चक्रीय अर्थव्यवस्था बनाने में शामिल करना था। सेल्फ हेल्प ग्रुप जेएससीएल द्वारा प्रोजेक्ट नवजीवन के हिस्से के रूप में कपड़े के बैग और अन्य उत्पादक वस्तुओं जैसे उपयोगी उत्पादों का उत्पादन करने के लिए इन एकत्रित कपड़ों को अप-साइकिल करना चाहते हैं। इससे सेल्फ हेल्प ग्रुप को उपयोगिता उत्पाद बेचकर आय अर्जित करने में मदद मिलेगी और साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए कपड़ा कचरे को डंपिंग स्थलों पर जाने से रोकने में भी मदद मिलेगी। स्मार्ट सिटी फेलो, जालंधर स्मार्ट सिटी लिमिटेड से सुश्री प्रीतकिरन कौर और रीप बेनिफिट फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर भरत बंसल और एसोसिएट एनसीसी अधिकारी कैप्टन प्रिया महाजन ने कैडेटों और कॉलेज के छात्रों को नेक काम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान के लिए 100 से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया और पुराने अप्रयुक्त कपड़ों को रीसाइक्लिंग के लिए योगदान दिया। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र के स्थानीय आवासों से अप्रयुक्त कपड़े भी एकत्र किये। इस अभियान के पीछे का मुख्य उद्देश्य पुन: उपयोग, कम करने और पुनर्चक्रण की आवश्यकता के बारे में पर्यावरण जागरूकता लाना था। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के अन्य सदस्यों और प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ.) पूजा पराशर ने एनसीसी कैडेटों और एसोसिएट एनसीसी अधिकारी कैप्टन प्रिया महाजन के प्रयासों की सराहना की।

के.एम.वी. की छात्राओं ने फसल सुधार म्यूज़ियम तथा डॉ. उप्पल म्यूज़ियम, पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी का दौरा किया

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ बॉटनी के द्वारा के.एम.वी. इंस्टीट्यूशंस इन्नोवेशन काउंसिल के सहयोग से पंजाब एग्रीकल्चरलयूनिवर्सिटी, लुधियाना में एक एजुकेशनल ट्रिप का आयोजन करवाया गया जिसके तहत छात्राओं ने फसल सुधार म्यूज़ियम तथा डॉ. उप्पल सॉइल साइंस म्यूज़ियम का दौरा किया. सबसे पहले, छात्राओं ने फसल सुधार म्यूज़ियम का दौरा किया, जहां डॉ. सक्सेना ने विभाग के साथ-साथ संग्रहालय का विस्तृत जानकारी दी और फसल सुधार के इतिहास, पौधों के प्रजनन में उपयोग की जाने वाली विभिन्न तकनीकों के साथ-साथ विज्ञान और इनोवेशन के द्वारा हमारे भोजन के चित्र को दिए गए आकार के बारे में जाना. इसके अलावा छात्राओं ने अनाज, छद्म अनाज, फलियां, कपास, सरसों, फ्लेक्स, अलसी आदि की विभिन्न किस्मों के बारे भी जानकारी हासिल की.

इस उपरांत छात्राओं ने डॉ. उप्पल सॉइल साइंस म्यूज़ियम का भी दौरा किया जहां डॉ. विजयकांत सिंह ने छात्राओं को म्यूज़ियम के बारे में बताया, तथा छात्राओं ने म्यूज़ियम के छ: स्तरों के बारे में जानकारी हासिल की जिनमें पहले तीन स्तर मिट्टी को अन्य तीन स्तर मिट्टी की उर्वरता को दर्शाते हैं. संग्रहालय में, छात्राओं ने उत्तरी भारत की मिट्टी के मानचित्र के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ-साथ मिट्टी एवं जल संरक्षण तथा भारत में उत्पन्न होने वाली विभिन्न नदियों के बारे में भी जाना. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने छात्राओं के लिए इस ज्ञानवर्धक दौरे के आयोजन के लिए बॉटनी विभाग के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की. उल्लेखनीय है कि इस ट्रिप के दौरान बॉटनी विभाग के प्राध्यापकों शिखा वशिष्ठ, डॉ. संदीप कौर और निशा ने छात्राओं का नेतृत्व किया।

दर्शन अकादमी ने धूमधाम से मनाया गुरुनानक जी का प्रकाश पर्व

जालंधर (कूलविन्दर) :- दर्शन अकादमी सी सै० स्कूल जालंधर में गुरु नानक जी. के प्रकाश उत्सव को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अनेक गतिविधियों आयोजित की गई। विद्‌यालय की संगीत शिक्षिका तथा छात्राओं ने सुबह की प्रार्थना सभा में सबद गाए। पंजाबी शिक्षिका ने विद्‌यार्थियों को गुरुनानक देव जी के जन्म उनके कार्यों तथा शिक्षाओं के बारे में बताते हुए संक्षिप्त भाषण दिया। प्राइमरी कक्षाओं के विद्‌यार्थियों ने भी गुरु महिमा का गुणगान किया। सभी बच्चे पारंपरिक वेशभूषा के साथ रंग बिरंगी पराड़ी भी धारण करके विद्‌यालय में आए। इस शुभ दिन पर प्रधानाचार्य दिनेश सिंह तथा समूह स्कूल स्टाफ ने विद्‌यार्थियों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 जालंधर कैंट में करियर टॉक का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 जालंधर कैंट में करियरटॉकका आयोजन किया गया। डॉो गगनदीप कौर औजला ने फोकस करियर गाइडेंस टॉक के अंर्तगत विद्यार्थियों को भविष्य के लिए स्वयं को तैयार करने के लिए विस्तृत जानकारी दी। डॉो गगनदीप ने बताया कि सब की विशिष्ट क्षमता होती है उसे पहचानकर अपने करियर की दिशा में बेहतर कार्य करें।

विद्यार्थियों ने अपने प्रश्न पूछ कर समस्याओं का समाधान किया।प्राचार्य रविंदर कुमार ने विद्यार्थियों को भविष्य के प्रति समर्पित भाव से मेहनत करने पर बल दिया। नीलम सहगल ने कार्यक्रम में प्रति भाग करने के लिए सबका धन्यवाद दिया।

के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के संबंध में विभिन्न गतिविधियां आयोजित

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर के इतिहास विभाग के द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को मनाते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाया गया. श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं एवं उपदेशों को मानवीय जीवन में धारण करने के संबंध में जागरूकता फैलाने की मकसद के साथ निबंध लेखन, स्लोगन राइटिंग तथा क्विज़ जैसी गतिविधियां आयोजित की गई. इन गतिविधियों में 10+1 तथा 10 +2 की लगभग 90 छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए श्री गुरु नानक देव जी के उपदेशों को सृजनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए सभी को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी और साथ ही कर्म करने, सेवा, सिमरन, जनकल्याण, मिलजुल कर रहने, सच्चाई, उच्च आचरण, सामाजिक बराबरी, दया आदि जैसी शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करने की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की समूह टीम के द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की।

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में अतिथि व्याख्यान का आयोजन

जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर के गुरु नानक अध्ययन केंद्र ने गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए "गुरु नानक बानी विच प्रकृति दा दार्शनिक चित्रण" पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया। इस अवसर पर डॉ. रीना कुमारी (सहायक प्रोफेसर, पंजाबी विभाग, कन्या महा विद्यालय, जालंधर) ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। डॉ. रीना ने दर्शकों को अपने छंदों और लोकप्रिय जीवन कहानियों के माध्यम से गुरु जी की अविश्वसनीय शिक्षाओं के बारे में बताया और यह भी कहा कि उनके द्वारा दिया गया ज्ञान समृद्ध है और सूक्ष्म बारीकियों का प्रतीक है। नानक उस समय के क्रांतिकारी गुरु थे और उन्होंने हर संप्रदाय के सामाजिक हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। डॉ. रीना ने छात्रों को प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने के लिए गुरुजी के संदेशों को अपने जीवन में लागू करने के लिए प्रेरित किया। व्याख्यान गुरु नानक के पर्यावरण ज्ञान को हमारे दैनिक जीवन में एकीकृत करने के आह्वान के साथ समाप्त हुआ। इसने प्रकृति के साथ गहरे संबंध को बढ़ावा देने और गुरु नानक की शिक्षाओं के अनुरूप स्थायी प्रथाओं को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के अन्य सम्माननीय सदस्य और प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) पूजा पराशर ने सभी को गुरुपर्व की बधाई दी और गुरु जी की शिक्षाओं को मानव जीवन के लिए मूल्यवान बताया और शांति और एकता का संदेश दिया।

एच.एम.वी. द्वारा परीक्षा के लिए छात्राओं को दी गईं शुभकामनाएं

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय की विद्यार्थी परिषद की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन की देखरेख में शुभकामनाएं कार्ड समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्या, डीन, विभागाध्यक्षों तथा आफिस अधीक्षकों ने छात्राओं को सुबह व शाम के सेशन में शुभकामनाएं कार्ड देकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस संकेत से छात्राओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने कहा कि यह कार्ड एचएमवी में ही रीसाइकल किए गए पेपर से बनाए गए  हैं तथा इन्हें विद्यार्थी परिषद की छात्राओं द्वारा ही डिजाइन किया गया है। सुबह के सत्र में कोआर्डिनेटर आईक्यूएसी डॉ. आशमीन कौर, इंचार्ज एनएसएस डॉ. वीना अरोड़ा, विभागाध्यक्षा इकोनामिक्स विभाग डॉ. शालू बत्तरा, को-डीन विद्यार्थी परिषद सविता महेन्द्रू तथा सुपरिटेंडेंट अकाउंट्स पंकज ज्योति ने छात्राओं में कार्ड व मिठाई वितरित की। शाम के सत्र में समाज सेवक सुधीर शर्मा, डीन विद्यार्थी परिषद डॉ. उर्वशी, डीन यूथ वैलफेयर नवरूप, डीन वैदिक अध्ययन डॉ. ममता, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्षा डॉ. संगीता अरोड़ा, डीन इनोवेशन एंड रिसर्च डॉ. अंजना भाटिया व सुपरिटेंडेंट एडमिन रवि मैनी ने छात्राओं को शुभकामनाएं कार्ड दिए।

बी.बी.के डी.ए.वी काॅलेज फाॅर विमेन का गुरु नानक देव विश्व विद्यालय की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

जालंधर (अरोड़ा) :- बी.बी.के डी.ए.वी काॅलेज फाॅर विमेन ने गुरु नानक देव विश्व विद्यालय की परीक्षा के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन में बी.वाॅक फैशन टैक्ना लोजी, सम.4 में जसप्रीत ने 78.3ः तथा बैचलर आॅफ डिज़ाईन, सम. 2 की स्वानि का नेे 88.3ः अंक प्राप्त कर यूनिर्वसिटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.वाॅक, सम. 4 की सिमरनजीत 77.12ः तथा बैचलर आॅफ डिज़ाईन, सम. 2 की अनामिका ने 87ः अंक प्राप्त कर यूनिर्वसिटी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डाॅ. पुष्पिंदर वालिया ने शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार आगामी परीक्षाओं में अग्रसर रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डाॅ. सिमरदीप, डीन अकादमिक, प्रो. किरण गुप्ता, डीन एडमिशन तथा डाॅ.ललितगोपाल, अध्यक्ष, बी. डिज़ाईन विभाग एवं प्रो. चीना गुप्ता ने सभी छात्राओं को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

सेंट सोल्जर की वार्षिक चैरिटी फेट में हज़ारों छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

12वीं का रोहित बना "मेले दा बादशाह", मिली आल्टो कार

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा चिल्ड्रन डे को समर्पित करते हुए वार्षिक चैरिटी फेट सेंट सोल्जर मुख्य कैंपस, एनआईटी के पास में करवाई जिसमें 35 स्कूलों और 22 कॉलेजों के छात्रों के करीब स्टाफ मैंबर्ज़ और छात्रों के अभिभावक इसका हिस्सा बने। फेट का उद्घाटन जालंधर के मेंबर ऑफ पार्लियामेंट सुशील रिंकू,एसएसपी रूरल मुखविंदर सिंह भुल्लर, चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, सेक्रेड हार्ट स्कूल के चेयरमैन सुनिल चोपड़ा, प्रिंस चोपड़ा, मैनेजिंग डायरेक्टर्स कर्नल आर.के खन्ना, प्रो.मनहर अरोड़ा, सभी स्कूलों और कॉलेजों के डायरेक्टर्स/प्रिंसिपल्स द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना द्वारा बाल मेले की शुरुयात् हुई।  इस अवसर पर छात्रों ने हैल्थी बेबी शो, फैंसी ड्रैस, मॉडलिंग, गिद्धा, भंगड़ा, कोरियोग्राफी, डांस आदि प्रतियोगितायों में भाग लेते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया।

छात्रों द्वारा साइंस के वर्किंग और नॉन वर्किंग मॉडल्स भी तैयार किये गए और अपनी साइंटिफिक अप्रोच के बारे में बताया गया। वहीँ आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में पर्यावरण को बचाने, बैस्ट आउट ऑफ़ वैस्ट आदि थीम पर आधारित प्रदर्शनी आकर्षण का मुख्य कैन्द्र रही। इस के अरितिक्त 100 के आस पास फ़ूड स्टाल्स, गेम्स स्टाल्स और छोटे बड़े झूले लगे। छात्रों द्वारा गिद्धा, भंगड़ा, डांस आदि पेश कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। फेट में  न्यू डिफेन्स कॉलोनी के 12वीं क्लास  का छात्र रोहित "मेले दा बादशाह" टाइटल के विजयी रहे जिन्हें मारुती ऑल्टो कार के साथ सन्मानित किया गया। चेयरमैन चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन चोपड़ा और सभी मेहमानों ने विजयी रहे सभी छात्रों को सन्मानित किया और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सेंट सोल्जर द्वारा डाले योगदान और जन-जन तक शिक्षा पहुँचाने का काम कर रहा है। इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा, सभी कॉलेजों और स्कूलों के डायरेक्टर्स/प्रिंसिपल्स विशेष रूप से उपस्थित हुए। फैंसी ड्रैस सेंट सोल्जर लद्देवाली ने पहला, मॉडल हाउस, करतारपुर ने दूसरा, गढ़शंकर, भोगपुर ने तीसरा  मॉडलिंग में सिल्वर कुञ्ज ने पहला,  न्यू डिफेन्स कॉलोनी, करतारपुर ने दूसरा, गढ़दीवाला, गीता कॉलोनी ने तीसरा

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar