(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

सामाजिक गतिविधयां

केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया फार्म मशीनरी टेक्नालॉजी शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

देश के छोटे किसानों को मिलें टेक्नालॉजी का लाभ- तोमर

दिल्ली (ब्यूरो) :- कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) व ट्रैक्टर एंड मैकेनाइजेशन एसोसिएशन (टीएमए) द्वारा फार्म मशीनरी टेक्नालॉजी पर आयोजित शिखर सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। यहां तोमर ने कहा कि देश में लगभग 85 प्रतिशत छोटे किसान हैं, जिन्हें टेक्नालॉजी-मशीनरी का लाभ मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार अपने स्तर पर इस दिशा में लगातार काम कर रही है। कृषि यंत्रीकरण उप-मिशन (एसएमएएम) के तहत प्रशिक्षण, परीक्षण, सीएचसी, हाई-टेक हब, फार्म मशीनरी बैंकों (एफएमबी) की स्थापना जैसी विभिन्न गतिविधियों के लिए वर्ष 2014-15 से 2022-23 तक राज्यों को 6120.85 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है, वहीं राज्य सरकारों के माध्यम से ट्रैक्टर, पावर टिलर और स्वचालित मशीनरी सहित सब्सिडी पर 15.24 लाख कृषि मशीनरी और उपकरण वितरित किए गए हैं। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा "केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण और परीक्षण संस्थान" (सीएफएमटीटीआई), बुदनी (म.प्र.) में ट्रैक्टरों के परीक्षण की नई व्यवस्था लागू कर परीक्षण को पूरा करने की अधिकतम समय-सीमा को घटाकर अधिकतम 75 कार्य दिवस कर दिया गया है। साथ ही, वर्ष 2014-15 से 2022-23 तक केंद्र सरकार दवारा अपने चार एफएमटीटीआई व चिन्हित नामित अधिकृत परीक्षण केंद्रों के माध्यम से 1.64 लाख प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया हैं। एक लाख करोड़ रु. के कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड की शुरूआत भी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें अभी तक लगभग 14 हजार करोड़ रु. की परियोजनाएं स्वीकृत की जा चुकी है, जिनसे किसानों को सहायता मिल रही है। किसान ड्रोन को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके लिए ड्रोन पालिसी लाने के साथ ही किसानों, अजा-अजा वर्ग, महिला किसानों सहित विभिन्न श्रेणियों में सब्सिडी दी जा रही है व ड्रोन के साथ कीटनाशकों के अनुप्रयोग हेतु फसल विशिष्ट एसओपी भी जारी की गई है।

तोमर ने कहा कि कृषि देश की प्रधानता है, हमारी कृषि आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था का ताना-बाना विपरीत परिस्थितियों में भी कोई नष्ट नहीं कर पाया। कृषि उत्पादों की दृष्टि से भारत दुनिया में आज पहले या दूसरे नंबर पर खड़ा है, जो किसानों के परिश्रम, वैज्ञानिकों व उद्योगों के योगदान, टेक्नालॉजी के समर्थन के साथ सरकार की किसान हितैषी नीतियों के परिणामस्वरूप है। लेकिन हमें इतने से संतुष्ट नहीं होना है बल्कि 2050 तक जो आबादी बढ़ेगी, उस आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए रोडमैप बनाना है और बदलते राजनीतिक परिदृश्य में दुनिया में भारत की बढ़ती महत्ता के अनुसार अपने देश के साथ ही अन्य देशों की जरूरतों की पूर्ति की चिंता भी करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करना है। 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में अलग प्रकार की कार्यसंस्कृति ने जन्म लिया है। इन वर्षों में आए बदलाव ने देश-दुनिया में एक आशा का संचार किया है। सरकार का संकल्प मजबूत हो व नेता की नीयत अच्छी हो तो आग्रह अच्छा होता है और उसे ग्रहण करने की क्षमता भी बढ़ जाती है। आज कैशलेस ट्रांजेक्शन में अमरीका, जापान व जर्मनी से भी भारत आगे है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब हम उत्पादन की प्रतिस्पर्धा में है तो हमें अपने ही देश के पिछले वर्षों के आंकड़ों की बजाय विदेशों के उत्पादन से तुलना कर इसे बढ़ाना चाहिए। भूमि कम होने पर भी खाद्यान्न का उत्पादन हमें बढ़ाते ही रहना पड़ेगा। इसमें कृषि वैज्ञानिकों का महत्व है, साथ ही मशीनों सहित टेक्नालॉजी का महत्व भी वर्तमान परिस्थितियों में बढ़ गया है। फालतू पड़ी जमीनों को भी खेती योग्य बनाना चाहिए तथा समय की मांग के अनुसार कृषि के प्रति नई पीढ़ी का आकर्षण भी बढ़ाने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार इस दिशा में काम कर रही है। ई-नाम मंडियों के माध्यम से भी किसानों की बाजार तक पहुंच बढ़ाई गई है तथा कृषि क्षेत्र की गैप्स भरी जा रही हैं, जिसके लिए कृषि व सम्बद्ध क्षेत्रों के लिए डेढ़ लाख करोड़ रु. से ज्यादा के पैकेज दिए गए हैं। उन्होंने जल बचत करते हुए सूक्ष्म सिंचाई जैसी टेक्नालॉजी को अधिकाधिक किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सीआईआई व टीएमए के भारतेंदु कपूर, मुकुल वार्ष्णेय, कृष्णकांत तिवारी, एंटनी चेरूकारा सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद थे। सम्मेलन में मूल उपकरण निर्माता, नीति नियोजक, आपूर्तिकर्ता, उत्पादन विकास व डिजाइन फर्मों सहित अन्य हितधारक शामिल हुए हैं।

भर्गो कैंप में इंदर इकबाल सिंह अटवाल के हक में लोगों ने खोले अपने दरवाजे

लोगों ने भाजपा के झंडे लगाकर अटवाल को दीया वेस्ट विधानसभा में खुला समर्थन

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी एवं शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के संयुक्त उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने आज जालंधर की वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का गढ़ माने जाने वाले भर्गो कैंप में डोर टू डोर अभियान चलाया। इस अवसर पर भर्गो कैंप में बसने वाली भगत बिरादरी ने तथा अन्य निवासियों ने इंदर इकबाल सिंह अटवाल के हक में अपने अपने घरों के दरवाजे खोल कर बड़ी गर्मजोशी से भाजपा प्रत्याशी अटवाल का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के झंडे लगाकर पूरे इलाके में खुल कर समर्थन दिया। इस मौके पर हरियाणा के सिरसा क्षेत्र से लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल, डॉक्टर शिव दयाल माली, भाजपा वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अशोक सरीन हिक्की, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दर्शन भगत, मंडल अध्यक्ष सुदेश भगत, सुभाष भगत, सुरेंद्र मोहन भगत उपस्थित थे।

इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने जनता को संबोधित करते हुए भरोसा देते कहा कि विजयी होने पर उनका सबसे पहला कर्तव्य जालंधर की जनता की समस्याओं तथा उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान करवाना होगा। इस अवसर पर डोर टू डोर कैंपेन के दौरान भर्गो कैंप में स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के मंदिर में, संत ज्ञान गिरी जी के मंदिर में और भार्गव कैंप के मुख्य मंदिर सतगुरु कबीर जी महाराज जी के मंदिर में जाकर नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस डोर टू डोर अभियान में इंदर इकबाल सिंह अटवाल को भगत बिरादरी द्वारा खुला समर्थन मिला और लोगों ने खुले दिल से उनका स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित मंडल उपाध्यक्ष भगत पूरन चंद, मंडल महामंत्री राकेश राणा, मदनलाल, राम भगत, राजकुमार आदि सहित सैकड़े कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ. ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਲੋਂ ਵਿਸ਼ਵ ਮਲੇਰੀਆ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ

ਜੀਵਨਜੋਤ ਸਵੇਰਾ ਨਿਊਜ਼ (JJS) - ਵਿਸ਼ਵ ਮਲੇਰੀਆ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਰਿਚਰਡ ਓਹਰੀ ਦੀ ਯੋਗ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਬਲਾਕ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਲੇਰੀਆ ਦਿਵਸ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਜਾਗਰੁਕਤਾ ਕੈਂਪ ਲਗਾਏ ਗਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਐਸ.ਐਮ.ਓ ਡਾ. ਰਿਚਰਡ ਓਹਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੋਈ ਵੀ ਬੁਖਾਰ ਮਲੇਰੀਆ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਇਹ ਮਾਦਾ ਮੱਛਰ ਐਨਾਫ਼ਲੀਜ਼ ਦੇ ਕੱਟਣ ਨਾਲ ਫੈਲਦਾ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਖੜੇ ਪਾਣੀ ਵਿਚ ਪੈਦਾ ਹੁੰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਰਾਤ ਤੇ ਸਵੇਰ ਵੇਲੇ ਕੱਟਦੇ ਹਨ। ਠੰਢ ਅਤੇ ਕੰਬਣ ਦੇ ਨਾਲ ਬੁਖਾਰ, ਤੇਜ਼ ਬੁਖਾਰ ਅਤੇ ਸਿਰ ਦਰਦ, ਬੁਖਾਰ ਉਤਰ ਜਾਣ 'ਤੇ ਸਰੀਰਕ ਥਕਾਵਟ ਅਤੇ ਕਮਜ਼ੋਰੀ ਅਤੇ ਬੁਖਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਬਹੁਤ ਜ਼ਿਆਦਾ ਪਸੀਨਾ ਆਉਣਾ ਮਲੇਰੀਆ ਦੇ ਲੱਛਣ ਹਨ।ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਲੇਰੀਆ ਮੁਕਤ ਸਮਾਜ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਸਭ ਦੀ ਹਿੱਸੇਦਾਰੀ ਜਰੂਰੀ ਹੈ ਤਾਂ ਹੀ 2025 ਤੱਕ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਲੇਰੀਆ ਮੁਕਤ ਰਾਜ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਟੀਚਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਡਾ. ਰਿਚਰਡ ਓਹਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ  ਬਲਾਕ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਸਿਹਤ ਕੇਂਦਰਾਂ ‘ਤੇ ਸੀ.ਐਚ.ਓ ਵਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮਲੇਰੀਆ ਅਤੇ ਡੇਂਗੂ ਬਾਰੇ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਦਿਆਂ ਹਰ ਸ਼ੁੱਕਰਵਾਰ ਨੂੰ ਫਰਾਈ ਡੇ-ਡ੍ਰਾਈ ਡੇ ਮਨਾਉਣ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕੀਤਾ।ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਲੇਰੀਆ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸਾਰੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸਿਹਤ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਵਿਚ ਮੁਫ਼ਤ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਲਾਜ ਵੀ ਮੁਫਤ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਸਟਾਫ ਘਰ-ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਫੀਵਰ ਸਰਵੇ ਕਰਦੇ ਹਨ ਜੋ ਕਿ ਮਲੇਰੀਏ ਦੇ ਖਾਤਮੇ ਵਿਚ ਵੱਡਾ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਉਂਦੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਆਲੇ ਦੁਆਲੇ ਸਾਫ ਪਾਣੀ ਖੜ੍ਹਾ ਨਹੀਂ ਹੋਣ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਅਤੇ ਸਾਫ ਸਫਾਈ ਦਾ ਵੀ ਖਾਸ ਧਿਆਨ ਰੱਖਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਮੱਛਰ ਤੋਂ ਬਚਣ ਲਈ ਮੱਛਰਦਾਨੀ ਅਤੇ ਮੱਛਰ ਭਜਾਓ ਕਰੀਮਾਂ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਿਹਤ ਸੁਪਰਵਾਈਜ਼ਰ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਮੇਜ਼ ਸਿੰਘ, ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸਿਹਤ ਵਰਕਰ ਮੌਜੂਦ ਸਨ।

लायंस क्लब जालंधर ने जरुरतमंद परिवार को लड़की की शादी के लिए जरूरत का सामान किया भेंट

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रोजेक्टों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान सुरिंदर कौर चौधरी व प्रोजेक्ट डायरेक्टर पूर्व प्रधान के.एल. साहनी की रहनुमाई में सेवा का प्रोजेक्ट किया। इस अवसर क्लब ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को उनकी लड़की की शादी के लिए जरूरत का सामान भेंट किया। प्रधान सुरेंद्र कौर चौधरी ने सभी आऐ हूए मेहमान व लायंस सदस्यों का स्वागत किया। इस मौके पर सीनियर प्रधान मनीष चोपड़ा, पूर्व प्रधान जी.डी. कुंद्रा, सचिव अश्विनी मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष अरुण वशिष्ट, एम.एल. गुप्ता, मीडिया कोआर्डिनेटर साहिल अरोड़ा, खुुशपाल सिंह, ए.के. बहल, मोहित सलूजा व गुरदीप सिंह मौके पर मौजूद थे।

राकेश राठौर ने झंडू सिंघा मंडल में मीटिंग कर शक्ति केंद्र एवं बूथ की टीमो साथ बैठक कर लिया तैयारियों का जायजा

जालंधर (अरोड़ा) :- करतारपुर विधानसभा के कोऑर्डिनेटर व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने झंडू सिंगा मंडल के अध्यक्ष अर्जुन तिवारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें झंडू सिंघा के मंडल के अंतर्गत आते सभी शक्ति केंद्रों एवं बूथो की टीमों के साथ बैठक कर जालंधर लोक सभा उप चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। इस बैठक में मुख्य रुप से उपस्थित फतेहाबाद हरियाणा से विधायक दौरा राम, पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष देहाती सरदार मंजीत सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा, डॉ सुशील देवगन, मंडल महामंत्री सतीश, इंदर नारायण, शक्ति केंद्र इंचार्ज सेतिया नारायण, पूर्व सरपंच बूटा राम, नेकी राम चक्की वाले नौगज्जा, जैला नौगज्जा, फौजी कुंनन लाल, के के शर्मा, मनन, रितेश तिवारी, शक्ति केंद्र इंचार्ज मुख्य रूप से उपस्थित थे। राकेश राठौर ने आए हुए सभी पदाधिकारियों की लोकसभा उपचुनाव को लेकर बनाई गई टीमों के साथ समीक्षा कर अगली चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की तथा उन्हें रही कमियों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

जालंधर, नकोदर, शाहकोट के उद्योगपतियों ने दिया अटवाल को अपना समर्थन

पहले प्रोडक्शन, फिर परमिशन की नीति से उद्योगों को विकास की राह पर लायेंगे: विजय रुपाणी

सभी उद्योगपतियों ने मिलकर लगाया नारा : उद्योगों को बढ़ाना है पंजाब को गुजरात बनाना है तो भाजपा को लाना ही होगा

उद्योगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही मेरा पहला उद्देश्य: इंदर इकबाल सिंह अटवाल

जालंधर (अरोड़ा) :- आज भारतीय जनता पार्टी इंडस्ट्री सेल के प्रदेश संयोजक आशुतोष वधवा, की अध्यक्षता में स्थानीय होटल में नकोदर, शाहकोट और जालंधर, के उद्योगपतियों की एक विशेष बैठक हुई, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा पंजाब के प्रदेश प्रभारी विजय रुपाणी, जालंधर लोकसभा उपचुनाव के प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश से पूर्व मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू, भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल, प्रदेश महामंत्री राजेश बागा व भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा विशेष रुप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर उनके साथ जिला महामंत्री राजेश कपूर, भाजपा इंडस्ट्री सेल के जिला संयोजक अश्विनी दीवान हैप्पी, भी उपस्थत थे। विजय रुपाणी ने इस बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में भी उद्योगों को प्रफुल्लित और उनका चहुमुखी विकास करने के लिए पंजाब में भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुजरात मॉडल को अपनाया जाएगा।

जिसमें उद्योगों को वह सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जो उनके विकास में सहायक हों। विजय रुपाणी ने कहा कि जैसे गुजरात में पहले प्रोडक्शन और फिर परमिशन की नीति से उद्योगों को विकास की राह पर लाया गया है, वैसे ही पंजाब में भी वही नीति अपनाकर पंजाब के उद्योगों को भी तेज गति से विकसित किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने इस बैठक में सभी उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका पहला लक्ष्य यही होगा कि वह जालंधर में जितने भी उद्योग हैं उनके विकास के लिए पहल के आधार पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर में खेलों का सामान बनाने वाले उद्योग, चमड़ा उद्योग, पाइप फिटिंग, हैंड टूल व अन्य तमाम तरह के उद्योगों के विकास के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, यह मेंबर पार्लियामेंट बनने के बाद मेरा पहला लक्ष्य होगा। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित दमन मोंगा, गुरप्रीत भाईजादा, हरीश दुआ, डॉ महेंद्रू, पंकज जैन, राजेश कपूर, सचिन गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अनिल महाजन, विशाल सीकरी, बॉबी भाटिया, सोनू भाटिया, सुनील जलोटा, विक्की पुजारा, अमित धवन, आदित्य धवन एवं शालीन जोशी व अन्य उद्योगपति उपस्थित थे।

ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਖਰੀਦ ਕੇਂਦਰਾਂ ‘ਤੇ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਨਿਰਵਿਘਨ ਜਾਰੀ -ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ (JJS) - ਜ਼ਿਲੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਸਰਕਾਰੀ ਖਰੀਦ ਕੇਦਰਾਂ ਤੇ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਨਿਰਵਿਘਨ ਜਾਰੀ ਹੈ ਅਤੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਏਜੰਸੀਆਂ ਵਲੋ ਖਰੀਦ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਸੂਦਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜ਼ਿਲੇ੍ਹ ਦੀਆਂ ਮੰਡੀਆਂ ’ਚ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਤੱਕ 187290 ਮੀਟਿਰਿਕ ਟਨ ਕਣਕ ਦੀ ਆਮਦ ਹੋਈ ਹੈ,ਜਿਸ ਵਿਚੋ ਵੱਖ ਵੱਖ ਏਜੰਸੀਆਂ ਵਲੋ ਤੇਜੀ ਨਾਲ ਖਰੀਦ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਬਣਦੀਆਂ ਅਦਾਇਗੀਆਂ 48 ਘੰਟੇ ਦੇ ਅੰਦਰ-ਅੰਦਰ ਬੈਂਕ ਖਾਤਿਆਂ ਰਾਹੀਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹੁਣ ਤੱਕ ਪਨਗਰੇਨ ਏਜ਼ਸੀ ਵੱਲੋਂ 68422 ਮੀਟਿ੍ਰਕ ਟਨ, ਐੱਫ਼. ਸੀ. ਆਈ. ਵੱਲੋਂ 6264, ਮਾਰਕਫੈੱਡ ਵੱਲੋਂ 42874 ਮੀਟਿ੍ਰਕ ਟਨ, ਪਨਸਪ ਵੱਲੋਂ 31499 ਮੀਟਿ੍ਰਕ ਟਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵੇਅਰਹਾਊਸ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ 38232 ਮੀਟਿ੍ਰਕ ਟਨ ਕਣਕ ਖ਼ਰੀਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ।

ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਖਰੀਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਣਕ ਦੀ ਚੁਕਾਈ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਅਤੇ ਸਾਰੀਆਂ ਖਰੀਦ ਏਜੰਸੀਆਂ ਨੂੰ ਆਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ ਕਿ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿਚੋ ਖਰੀਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਣਕ ਦੀ ਚੁਕਾਈ ਵਿਚ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ੀ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਫਸਲ ਦੀ ਅਦਾਇਗੀ 48 ਘੰਟਿਆਂ ਵਿਚ ਕਰਨੀ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕੋਈ ਸਮੱਸਿਆ ਨਹੀਂ ਆਉਣ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

ਜ਼ਿਲੇ ਦੀਆਂ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ ਦੀ ਨਾਲੋ-ਨਾਲ ਖਰੀਦ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਸਾਨਾ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਸੁੱਕੀ ਕਣਕ ਹੀ ਲੈ ਕੇ ਆਉਣ ਤਾਂ ਜੋ ਫਸਲ ਦੀ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਹੀ ਖਰੀਦ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਅਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜਿਲ੍ਹਾ ਕੰਟਰੋਲਰ-ਕਮ-ਜਿਲ੍ਹਾ ਮੈਨੇਜਰ ਖੁਰਾਕ ਸਿਵਲ ਸਪਲਾਈਜ਼ ਅਤੇ ਖਪਤਕਾਰ ਮਾਮਲੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇ ਸਮੂਹ ਖਰੀਦ ਏਜੰਸੀਆਂ ਨੂੰ ਹਦਾਇਤ ਜਾਰੀ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਆਮਦ ਤੇਜੀ ਨਾਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਪਰੰਤੂ ਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਚਿਤਾਵਨੀ ਹੈ ਕਿ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਚਿੰਤਾਜਨਕ ਬਾਰਿਸ਼ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਬਣੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਖਰੀਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਣਕ ਨੂੰ ਸਹੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਭਰੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਬੋਰੀਆਂ ਦੀ ਸਟੈਕਿੰਗ ਕਰਵਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਇਨਾਂ ਸਟੈਕਾਂ ਨੂੰ ਕਵਰ ਕਰਨ ਲਈ ਲੋੜੰਦੀਆਂ ਤਰਪਾਲਾਂ ਦਾ ਇੰਤਜਾਮ ਪਹਿਲੇ ਹੀ ਕਰ ਲੈਣ ਤਾਂ ਜੋ ਬਾਰਿਸ਼ ਸਮੇਂ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕਿਸਮ ਦੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਨਾ ਆਵੇ।

जिले की मंडियों में पहुंचे 531180 मीट्रिक टन गेहूं में से 95 प्रतिशत गेहूं की खरीदी समुचित उपार्जन व्यवस्था के चलते की गयी

सामूहिक मंडियों में गेहूं की निर्बाध खरीद जारी, किसानों को नहीं आने दिया जा रहा - डिप्टी कमिशनर

मोगा (कमल) :-  किसानों को मंडियों में न घुसने देने के पंजाब सरकार के सख्त निर्देशों का पालन करते हुए गेहूं की खरीद की जा रही है। जिला मोगा के बाजारों में कल शाम तक 531180 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। गेहूँ उपार्जन की समुचित व्यवस्था के कारण आये गेहूँ में से 50,5489 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की जा चुकी है अर्थात कुल आवक गेहूँ का 95 प्रतिशत गेहूँ खरीदा जा चुका है। डिप्टी कमिशनर मोगा स. कुलवंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी मंडियों में गेहूं की खरीद निर्बाध रूप से चल रही है और किसी भी मंडियों में किसी भी किसान को परेशान नहीं किया जा रहा है. सभी मंडियों में बारदाना, जलापूर्ति और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था है। अब तक 10758 मीट्रिक टन पंग्रेन से, 8196 मीट्रिक टन मार्कफेड से, 11232 मीट्रिक टन पंसप, एफसीआई से पंजाब वेयरहाउस से 3317 क्विंटल गेहूं और 7300 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। जिला मोगा में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्रति हेक्टेयर 49 क्विंटल गेहूं का उत्पादन होने की संभावना है। पिछले साल 44 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज दर्ज की गई थी। डिप्टी कमिशनर ने कहा कि पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत जिला प्रशासन किसानों से गेहूं का दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मन की बात @100 पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

मन की बात पूरी तरह अ-राजनीतिक और हमारी सभ्यता के लोकाचार का प्रतिबिंब हैः उप-राष्ट्रपति

मन की बात @100 2047 में भारत @100 के लिए मजबूत नींव रखेगाः धनखड़

भारत वैश्विक निराशा के बीच आशा की किरणः सूचना और प्रसारण मंत्री

मासिक प्रसारण सामान्य जन की उपलब्धियों को उजागर करता है, घर-घर में जाना जाता हैः ठाकुर

दिल्ली (ब्यूरो) :-  उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में मन की बात @100 पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन का आयोजन प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो प्रसारण की निरंतर सफलता को चिन्हित करने के लिए किया गया, जो पूरे भारत में 100 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच गया है। इस अवसर पर उप-राष्ट्रपति धनखड़ ने 2014 को एक महत्वपूर्ण विकास बताया, जिसने भारत की नियति को प्रगति के पथ पर तथा अजेय उत्थान के मार्ग पर ले जाने के लिए आकार दिया। गठबंधन सरकार को विकास पर ब्रेक बताते हुए धनखड़ ने कहा, "30 वर्ष के अंतराल के बाद 2014 में भारत में एक दलीय बहुमत वाली सरकार के रूप में संसद में राजनीतिक स्थिरता मिली।" उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री ने मन की बात में लोगों के साथ व्यक्तिगत संचार में अपना प्रयोग प्रारंभ किया। प्रयोग का एक और परिणाम यह था कि अब तक का संघर्षरत संचार माध्यम, रेडियो को सबसे आगे ला दिया। उप-राष्ट्रपति ने मासिक प्रसारण को पूरी तरह से अ-राजनतिक होने की प्रशंसा की और 100 कड़ियों की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने मन की बात को हमारी सभ्यतागत लोकाचार का प्रतिबिंब बताया। उद्घाटन समारोह के बाद के सत्रों के बारे में उन्होंने कहा कि अब नारी शक्ति के लिए सबसे उपयुक्त समय है और महिलाएं उपलब्धियों के अज्ञात क्षेत्रों में प्रवेश कर रही हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हमारी राष्ट्रपति अत्यंत प्रतिभाशाली आदिवासी महिला हैं। उन्होंने आगे कहा कि सांस्कृतिक रूप से समृद्ध एक देश अपने योगदान को भूल गया है और उस भाव को पुनर्जीवित करने में प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम का योगदान उल्लेखनीय है।

धनखड़ ने 2047 में भारत की स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने की चर्चा की और कहा कि भारत @100 की मजबूत नींव और देश का क्या होगा¸ मन की बात @100 द्वारा इसे दृढ़ता से रखा गया है। उन्होंने इस कार्यक्रम को देश में नकारात्मकता में कमी और चौतरफा सकारात्मक भावुकता में वृद्धि का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि पहले देश उम्मीद खो रहा था और हमारी वैश्विक छवि खराब हो गई थी, वहीं अब हम भारत को शीर्ष पर देख रहे हैं। उन्होंने कहा- “मन की बात ने बहुत अल्प समय में स्थानीय कारीगरों, प्रतिभाओं और कौशल की ब्रांडिंग की है। यह प्रतिभा का उपयोग करने में असमर्थ जाति, पंथ और धर्म से विभाजित देश में विविधता का गुलदस्ता है। यह जन आंदोलन का अग्रदूत है, जैसा कि जनता कर्फ्यू के दौरान देखा गया, जो केवल प्रधानमंत्री द्वारा कार्रवाई का आह्वान था। यह कार्यक्रम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करता है और उन्हें भविष्य में देखने के लिए प्रेरित करता है।” केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि मन की बात कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम के इर्दगिर्द बुना गया है। यह कार्यक्रम भारत के आम लोगों की उपलब्धियों को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इस संदेश के लिए चुना गया माध्यम रेडियो जनसंचार का मौलिक माध्यम है। मंत्री महोदय ने मन की बात कार्यक्रम की विभिन्न कड़ियों के दौरान उल्लिखित 106 गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति को स्वीकारते हुए कहा कि अब तक प्रसारित 99 कड़ियों में 700 से अधिक लोगों तथा संगठनों की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि जहां सरकार ने एथलीटों को प्रोत्साहित करने के लिए खेलो इंडिया प्रारंभ किया, वहीं मन की बात ने उनकी उपलब्धियों को देश के प्रत्येक घर तक पहुंचा कर उनकों और अधिक प्रेरित करने वाली शक्ति के रूप में काम किया। मन की बात व्यवहार को प्रभावित करने का एक तंत्र बन गया है, जैसा की आईआईएम रोहतक द्वारा हाल में किए गए सर्वेक्षण से पता चला है। मंत्री महोदय ने एक उदाहरण देते हुए याद दिलाया कि जब प्रधानमंत्री ने एक दंपति की सराहना की, जिन्होंने अपनी नवजात बेटी के निधन के बाद अंगदान किया। इस अंगदान का संदेश हर परिवार में गर्मजोशी के साथ स्वीकार किया गया। ठाकुर ने उपस्थित लोगों को बताया कि प्रधानमंत्री जब विदेश यात्रा करते हैं तो वह अपने साथ देश के सबसे छोटे क्षेत्रों के उपहार लेकर जाते हैं और उन्हें मेजबान देश के गणमान्य व्यक्ति को भेंट करते हैं। इस तरह भारत के कोने-कोने की पहचान और प्रतीकों को विश्वभर में पहचान देते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के अनेक सर्वेक्षणों में विश्व नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रमुख पसंदीदा व्यक्तिव के रूप में पहचाना है, जो मन की बात की प्रभावी पहुंच का प्रमाण है। मंत्री महोदय ने एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक की हाल की भारत यात्रा का हवाला देते हुए कहा कि आज विश्व, निराशा के बीच भारत और उसकी अर्थव्यवस्था को आशा की किरण के रूप में देखता है। प्रधानमंत्री भारत के लोगों से अपने रेडियो प्रसारण के लिए इनपुट मांगते हैं। मंत्री महोदय ने बताया कि मन की बात की प्रथम 15 कड़ियों के लिए 61,000 इनपुट मिले थे। 2017 में विभिन्न भाषाओं में प्रधानमंत्री के संबोधन के अनुवाद के माध्यम से कार्यक्रम की पहुंच का विस्तार हुआ। उद्घाटन समारोह में उप-राष्ट्रपति ने दो पुस्तकों का विमोचन किया। पहली कॉफी टेबल बुक ‘मन की बात @100’ पर प्रकाशित की गई है। इसमें मन की बात यात्रा पर प्रकाश डाला गया है और बताया गया है कि कैसे इस कार्यक्रम के परिणाम स्वरूप प्रधानमंत्री और नागरिकों के बीच संवाद में एक नए युग का प्रारंभ हुआ है। प्रसार भारती के पूर्व सीईओ श्री एस.एस. वेम्पति लिखित दूसरी पुस्तक ‘कलेक्टिव स्पिरिट, कंक्रीट एक्शन’ विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ प्रधानमंत्री मोदी की चल रही बातचीत के आकर्षक पहलुओं का दस्तावेजीकरण करती है, जिसमें सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरण, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य तथा फिटनेस के विषयों पर प्रकाश डाला गया है, जो हमारे राष्ट्र के दिल से मेल खाते हैं। अपने स्वागत भाषण में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव ने कहा कि उपस्थित लोगों के बीच मौजूद 106 उपलब्धि प्राप्तकर्ता सामाजिक परिवर्तन के लिए सामुदायिक भागीदारी के प्रधानमंत्री के विजन को दिखाते हैं। उन्होंने लोगों को प्रेरित और सशक्त बनाकर आश्चर्यजनक सामाजिक प्रभाव डालने का श्रेय मन की बात को दिया। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी के इतिहास में मन की बात सर्वाधिक लोकप्रिय कार्यक्रम बन गया है। इस अवसर पर उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ तथा प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूल को अपग्रेड कर शहीद लांस नायक कुलवंत सिंह के नाम पर रखने की घोषणा की

शहीद सैनिक के पैतृक गांव में खेल ग्रांउड भी बनाया जाएगा

परिवार को आर्थिक सहायता के तौर पर एक करोड़ रुपये का चैक सौंपा

मुख्यमंत्री ने परिवार के योगदान को याद किया, शहीद कुलवंत सिंह के पिता ने भी देश की सेवा करते हुए शहादत दी थी

मोगा (कमल) :-  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज घोषणा की कि यहां के सरकारी स्कूल को अपग्रेड कर इसका नाम शहीद लांस नायक कुलवंत सिंह के नाम पर रखा जाएगा, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए जम्मू-कश्मीर में शहादत दी। मुख्यमंत्री ने उनके पैतृक गांव में खेल मैदान के निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ रुपये का चैक सौंपा और परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि लांस नायक कुलवंत सिंह इस परिवार की दूसरी पीढ़ी के शहीद है, जबकि इससे पहले उनके पिता हवलदार बलदेव सिंह ने भी देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। भगवंत मान ने कहा कि स्कूल के कैंपस में दोनों शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी और स्कूल का नाम लांस नायक कुलवंत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। परिवार के साथ दु:ख सांझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा देश शहीद कुलवंत सिंह का ऋणी है जिन्होंने देश और देशवासियों के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। भगवंत मान ने कहा कि यह देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए धरती माता के इस सपुत्र के महान योगदान के प्रति राज्य सरकार की एक विनम्र श्रद्धांजलि है। मुख्यमंत्री ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के परिवारों की मदद के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि सैनिकों के परिवारों का कल्याण सुनिश्चित करना राज्य सरकार का कर्तव्य है ,जिसके तहत शहीद लांस नायक कुलवंत सिंह के परिवार को आर्थिक मदद दी गई है। उन्होंने कहा कि आश्रितों को रोजगार देने की नीति के आधार पर सेना से विचार-विर्मश कर शहीद के परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाएगी। भगवंत मान ने आशा व्यक्त करते की कि राज्य की इस पहल से जहां परिवार को मदद मिलेगी वहीं उनका भविष्य सुरक्षित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह युवाओं को अपनी मातृभूमि की सेवा के लिए सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा। भगवंत मान ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि इस वीर सैनिक ने देश की एकता की रक्षा के लिए पूर्ण समर्पण दिखाया और उनका महान बलिदान उनके साथी सैनिकों को और अधिक समर्पण और दृढ़ता के साथ अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि देश को विदेशी साम्राज्यवाद से मुक्त करवाने में पंजाबियों ने अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पंजाबी सीमाओं की रक्षा कर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभा रहे है।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar