(Date : 05/May/2424)

(Date : 05/May/2424)

ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਉੱਪਰ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨਿਯੁਕਤ | एपीजे में हुआ शपथ ग्रहण समारोह (2024-25) का आयोजन | डिप्स चेन में अभिभावक-शिक्षक बैठककी गईं (पीटीएम) आयोजित | एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर के छात्रों ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | के.एम.वी. कालजीएट स्कूल के बुक बैंक द्वारा बांटी गई नि:शुल्क पुस्तकें |

भर्गो कैंप में इंदर इकबाल सिंह अटवाल के हक में लोगों ने खोले अपने दरवाजे






लोगों ने भाजपा के झंडे लगाकर अटवाल को दीया वेस्ट विधानसभा में खुला समर्थन

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी एवं शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के संयुक्त उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने आज जालंधर की वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का गढ़ माने जाने वाले भर्गो कैंप में डोर टू डोर अभियान चलाया। इस अवसर पर भर्गो कैंप में बसने वाली भगत बिरादरी ने तथा अन्य निवासियों ने इंदर इकबाल सिंह अटवाल के हक में अपने अपने घरों के दरवाजे खोल कर बड़ी गर्मजोशी से भाजपा प्रत्याशी अटवाल का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के झंडे लगाकर पूरे इलाके में खुल कर समर्थन दिया। इस मौके पर हरियाणा के सिरसा क्षेत्र से लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल, डॉक्टर शिव दयाल माली, भाजपा वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अशोक सरीन हिक्की, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दर्शन भगत, मंडल अध्यक्ष सुदेश भगत, सुभाष भगत, सुरेंद्र मोहन भगत उपस्थित थे।

इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने जनता को संबोधित करते हुए भरोसा देते कहा कि विजयी होने पर उनका सबसे पहला कर्तव्य जालंधर की जनता की समस्याओं तथा उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान करवाना होगा। इस अवसर पर डोर टू डोर कैंपेन के दौरान भर्गो कैंप में स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के मंदिर में, संत ज्ञान गिरी जी के मंदिर में और भार्गव कैंप के मुख्य मंदिर सतगुरु कबीर जी महाराज जी के मंदिर में जाकर नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस डोर टू डोर अभियान में इंदर इकबाल सिंह अटवाल को भगत बिरादरी द्वारा खुला समर्थन मिला और लोगों ने खुले दिल से उनका स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित मंडल उपाध्यक्ष भगत पूरन चंद, मंडल महामंत्री राकेश राणा, मदनलाल, राम भगत, राजकुमार आदि सहित सैकड़े कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar