(Date : 09/May/2424)

(Date : 09/May/2424)

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਵੱਲੋਂ ਹੁੱਕਾ ਬਾਰਾਂ ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ ਲਗਾਉਣ ਦੇ ਹੁਕਮ | ਵੋਟ ਫੀਸਦੀ ਵਿੱਚ ਮਿਸਾਲੀ ਵਾਧਾ ਕਰਨ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਮੋਗਾ ਦੀ ਵਿਲੱਖਣ ਸਵੀਪ ਗਤੀਵਿਧੀ | नामांकन के दूसरे दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया | भाजपा चुनाव प्रबंधन कमेटी की लोकसभा चुनावो को लेकर हुई बैठक | जालंधर की इंडस्ट्री ने दिया सुशील रिंकू को खुला समर्थन, भारी मतों से विजयी बनाने का प्रण |

मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूल को अपग्रेड कर शहीद लांस नायक कुलवंत सिंह के नाम पर रखने की घोषणा की






शहीद सैनिक के पैतृक गांव में खेल ग्रांउड भी बनाया जाएगा

परिवार को आर्थिक सहायता के तौर पर एक करोड़ रुपये का चैक सौंपा

मुख्यमंत्री ने परिवार के योगदान को याद किया, शहीद कुलवंत सिंह के पिता ने भी देश की सेवा करते हुए शहादत दी थी

मोगा (कमल) :-  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज घोषणा की कि यहां के सरकारी स्कूल को अपग्रेड कर इसका नाम शहीद लांस नायक कुलवंत सिंह के नाम पर रखा जाएगा, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए जम्मू-कश्मीर में शहादत दी। मुख्यमंत्री ने उनके पैतृक गांव में खेल मैदान के निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ रुपये का चैक सौंपा और परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि लांस नायक कुलवंत सिंह इस परिवार की दूसरी पीढ़ी के शहीद है, जबकि इससे पहले उनके पिता हवलदार बलदेव सिंह ने भी देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। भगवंत मान ने कहा कि स्कूल के कैंपस में दोनों शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी और स्कूल का नाम लांस नायक कुलवंत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। परिवार के साथ दु:ख सांझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा देश शहीद कुलवंत सिंह का ऋणी है जिन्होंने देश और देशवासियों के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। भगवंत मान ने कहा कि यह देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए धरती माता के इस सपुत्र के महान योगदान के प्रति राज्य सरकार की एक विनम्र श्रद्धांजलि है। मुख्यमंत्री ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के परिवारों की मदद के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि सैनिकों के परिवारों का कल्याण सुनिश्चित करना राज्य सरकार का कर्तव्य है ,जिसके तहत शहीद लांस नायक कुलवंत सिंह के परिवार को आर्थिक मदद दी गई है। उन्होंने कहा कि आश्रितों को रोजगार देने की नीति के आधार पर सेना से विचार-विर्मश कर शहीद के परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाएगी। भगवंत मान ने आशा व्यक्त करते की कि राज्य की इस पहल से जहां परिवार को मदद मिलेगी वहीं उनका भविष्य सुरक्षित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह युवाओं को अपनी मातृभूमि की सेवा के लिए सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा। भगवंत मान ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि इस वीर सैनिक ने देश की एकता की रक्षा के लिए पूर्ण समर्पण दिखाया और उनका महान बलिदान उनके साथी सैनिकों को और अधिक समर्पण और दृढ़ता के साथ अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि देश को विदेशी साम्राज्यवाद से मुक्त करवाने में पंजाबियों ने अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पंजाबी सीमाओं की रक्षा कर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभा रहे है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar