(Date : 27/April/2424)

(Date : 27/April/2424)

मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु | ट्रांसपोर्टर विजय प्रभाकर को प्रदेश भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के को-कन्वीनर नियुक्त होने पर केडी भंडारी ने किया सम्मान | डिप्स कपूरथला में किया गया आधिकारिकीकरण समारोह आयोजित | सीटी यूनिवर्सिटी ने पुस्तक दान अभियान के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस | एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं |

सामाजिक गतिविधयां

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने अपाहिज आश्रम जालंधर में खिलाया नाश्ता

जालंधर/अरोड़ा - अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रोजेक्टों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान संजीव गंभीर की अगुवाई में अपाहिज आश्रम जालंधर में सुबह का नाश्ता करवाया। गंभीर ने कहा कि हमारा क्लब समाज व मानवता की सेवा के लिए लगातार प्रोजेक्ट करता आ रहा है। इस प्रोजेक्ट में नरेश चितकेतना जी ने सहयोग किया। इस मौके पर रीजन चेयरमैन केवल शर्मा, ईंटरनेशनल चेयरपर्सन एन के महेंद्रू, कोषाध्यक्ष पीके गर्ग, पीआरओ जयदेव मल्होत्रा,दया कृष्ण छाबड़ा, संजय भल्ला और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

लायंस क्लब जालंधर ने सरस्वती सिंधु न्यास स्कूल में वाटर कूलर और चार पंखे किए भेंट

जालंधर (अरोड़ा) - लायंस क्लब जालंधर ने पूर्व प्रधान के.एल.साहनी की प्रेरणा से सेवा के प्रोजेक्टों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान सुरेंद्र कौर चौधरी की अगुवाई में सरस्वती सिंधु न्यास स्कूल में गर्मी के मौसम को देखते हुए छात्राओं के लिए ठंडा पानी पीने के लिए वाटर कूलर और चार पंखे भेंट किए, सभी छात्राओं को फल व स्वीटस वितरित की।

इस प्रोजेक्ट के मुख्य अतिथि लांयन जितेंद्र सोनी थे। पूर्व प्रधान के एल साहनी और लायंस सदस्यों ने इस प्रोजेक्ट में सहयोग किया। प्रधान सुरेंद्र कौर चौधरी ने कहा कि हमारा क्लब समाज और मानवता की सेवा के लिए लगातार प्रोजेक्ट कर रहा है। इस स्कूल में हमने पहले भी एयर वाटर कूलर भेंट किया था और आगे भी हम स्कूल की मदद करते रहेंगे।

इस मौके पर सचिव अश्वनी मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष अरुण विशिष्ट ,सीनियर लांयन सदस्य एम एल गुप्ता, खुशपाल सिंह ,गुरदीप सिंह, जतिंदर सोनी,हृदेश सोनी , जयेश सोनी, ट्रस्ट प्रधान, स्टाफ और छात्राएं मौके पर उपस्थित थे।

पंजाब के कुछ हिस्सों को छोड़कर मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल होगी

जालंधर (JJS): पंजाब सरकार के आदेश अनुसार  कुछ जिलों को छोड़कर आज मोबाईल इंटरनेट सेवा को 12 बजे के बाद बहाल कर दिया जाएगा। तरनतारन , फिरोजपुर , मोगा , संगरूर , सब डिविजन अजनाला , मोहाली मे वाईपीएस चौंक के साथ- साथ एयरपोरट रोड के इलाके मे 23 मार्च तक मोबाईल इंटरनैट बंद रहेगा। 

ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਪੈਨਸ਼ਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਸ ਹੈੱਡਕੁਆਟਰ ਨਾ ਭੇਜਣ ਵਾਲੇ ਪੀਐੱਸਪੀਸੀਐਲ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸਖ਼ਤ ਤਾੜਨਾ

जालंधर (अरोड़ा) :- ਪੈਨਸ਼ਨਾਂ ਸਬੰਧੀ ਫਾਈਲਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਨਾ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਸੇਵਾਮੁਕਤ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਪੀਐਸਪੀਸੀਐਲ ਦੇ ਸਬੰਧਤ ਅਫਸਰਾਂ ਨੂੰ ਸਖਤ ਹਦਾਇਤਾਂ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਅੱਜ ਪੀਐੱਸਪੀਸੀਐਲ ਪਟਿਆਲਾ ਹੈੱਡ ਆਫਿਸ ਤੋਂ ਪੰਜ ਮੈਂਬਰੀ ਇਕ ਟੀਮ ਜਲੰਧਰ ਸਥਿਤ ਸ਼ਕਤੀ ਸਦਨ ਪਹੁੰਚੀ, ਜਿਥੇ ਕਰੀਬ 19 ਡਵੀਜ਼ਨਾਂ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਤ ਸੁਪਰਡੰਟ ਅਤੇ ਅਕਾਊਂਟੈਂਟ ਪੈਨਸ਼ਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਸਾਂ ਦੀਆਂ ਫਾਈਲਾਂ ਨਾਲ ਪਹੁੰਚੇ ਸਨ। ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਡਿਪਟੀ ਚੀਫ਼ ਇੰਜੀਨੀਅਰ (ਟੈਕ ਟੂ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਐਡਮਿਨ) ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਡਿਪਟੀ ਚੀਫ਼ ਇੰਜੀਨੀਅਰ (ਹੈੱਡਕੁਆਰਟ) ਬਲਵਿੰਦਰ ਪਾਲ ਅਤੇ ਨਿਸ਼ੀ ਰਾਣੀ ਉਪ ਸਕੱਤਰ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਕਰਵਾਰ ਨੂੰ ਪੀਐਸਪੀਸੀਐਲ ਉਤਰੀ ਜ਼ੋਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਇਕ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਜਿਸਦਾ ਉਦੇਸ਼ ਪੈਨਸ਼ਨਾਂ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਦੇ ਦਾ ਰਿਵਿਊ ਕਰਨਾ ਸੀ। ਇਹ ਮੀਟਿੰਗ ਸੀਐਮਡੀ ਪੀਐਸਪੀਸੀਐਲ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਸਰਾਂ ਅਤੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਐਡਮਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਰਾਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਸਰਕਲ, ਕਪੂਰਥਲਾ ਸਰਕਲ, ਨਵਾਂ ਸ਼ਹਿਰ ਸਰਕਲ,ਪੀ ਐਂਡ ਐਮ ਅਤੇ ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਸਰਕਲ ਦੇ ਅਫਸਰਾਂ ਪਾਸੋਂ ਸਬੰਧਤ ਕੇਸਾਂ ਦੀ ਡੂੰਘਾਈ ਨਾਲ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲਈ ਗਈ ਅਤੇ ਸਖ਼ਤ ਹਦਾਇਤਾਂ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ।

ਜਾਣਕਾਰੀ ਲਈ ਗਈ ਅਤੇ ਸਖ਼ਤ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਇੰਜ. ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਪੀਐਸਪੀਸੀਐਲ ਦੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਨਾਲ ਜੁੜੇ 8/22 ਤੋਂ 6/23 ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ਦਾ ਨਿਪਟਾਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤੇ ਜੁਲਾਈ, 2023 ਤੋਂ ਦਸੰਬਰ 23 ਵਿਚਾਲੇ ਰਿਟਾਇਰ ਹੋ ਰਹੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਪੈਨਸ਼ਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਸਾਂ ਤੇ ਵਿਚਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਤਾਂ ਜੋ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਰਿਟਾਇਰਮੇੰਟ ਸੰਬੰਧੀ ਲਾਭ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਮਿਲ ਸਕਣ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 31 ਦਸੰਬਰ 2023 ਤਕ ਲੱਗਭਗ 900 ਦੇ ਲੱਗਭਗ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਨੌਕਰੀ ਰਿਟਾਇਰ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ।ਏਸ ਤੋ ਇਲਾਵਾ 16/4/2010(ਜਦੋ ਤੋਂ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਬਨੀ) 31/12/22 ਤੱਕ ਦੇ 37 ਮ੍ਰਿਤਕ ਹੋਏ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੇ ਪੈਨਸ਼ਨ ਕੇਸਾਂ ਤੇ ਵਿਚਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿਚੌ 17 ਕੇਸਾਂ ਦਾ ਨਿਪਟਾਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇੰਜ. ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਦੀ ਸੁਵਿਧਾ ਵਾਸਤੇ ਪੀਐੱਸਪੀਸੀਐੱਲ ਨੇ 'ਪੈਨਸ਼ਨ ਹੈਲਪਲਾਈਨ, ਵੀ ਆਪਣੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਵਾਸਤੇ ਸਥਾਪਤ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ ਪੈਨਸ਼ਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਸਾਂ ਦਾ ਸਟੇਟਸ ਜਾਣਨ ਲਈ ਰਿਟਾਇਰ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ/ਮ੍ਰਿਤ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਬੱਚੇ ਤਹਿਸ਼ੁਦਾ ਫਾਰਮੈਟ ਹੇਠ ਹੈੱਲਪਲਾਈਨ ਮੋਬਾਇਲ ਨੰ. 9646115517 ਤੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕੰਮਕਾਜੀ ਦਿਨ ਸਵੇਰੇ 9 ਵਜੇ ਤੋਂ ਸ਼ਾਮ 5 ਵਜੇ ਤੱਕ ਕਾਲ/ ਵ੍ਹੱਟਸਐਪ /ਐਸਐਮਐਸ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ, ਜਿਹੜਾ ਫਾਰਮੈਟ ਪੀਐੱਸਪੀਸੀਐੱਲ ਦੀ ਵੈੱਬਸਾਈਟ ਤੇ ਉਪਲੱਬਧ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਈਆਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਦੀ ਸਟੇਟਸ ਰਿਪੋਰਟ ਵੀ ਦੇਖੀ, ਤਾਂ ਜੋ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਜਲਦੀ ਤੋਂ ਜਲਦੀ ਨਿਪਟਾਰਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ। ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਡਿਵੀਜ਼ਨਲ ਸੁਪਰਇੰਟੈਂਡੈਂਟਸ, ਸਰਕਲ ਸੁਪਰਡੈਂਟਸ ਅਤੇ ਅਕਾਊਂਟੈਂਟਸ ਮੌਜੂਦ ਰਹੇ।

राजस्व विभाग से संबंधित लोगों की शिकायतों के निपटारे के लिए सोमवार को जन माल लोक अदालत

डिप्टी कमिश्नर ने समय पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए,अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी

जालंधर (अरोड़ा) :- डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने आज बताया कि राजस्व विभाग से संबंधित लोगों की शिकायतों के निपटारे के लिए पंजाब सरकार की तरफ़ से 20 मार्च को जालंधर में जन माल लोक अदालत आयोजित की जा रही है, जिसमें राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा विशेष तौर से शामिल होंगे। इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासकीय परिसर में जन माल लोक अदालत लगाई जाएगी, जिसमें राजस्व विभाग से संबंधित लोगों की शिकायतों को सुनकर मौके पर ही उनका निपटारा किया जाएगा। इस दौरान राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा विभाग से संबंधित योजनाओं, संचालन और दफ़्तरों का भी निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि जन माल लोक अदालत के दौरान सभी सर्कल राजस्व अधिकारी जिला मुख्यालय पर उपस्थित होकर लोगों की शिकायतों का निपटारा करेंगे। जन माल लोक अदालत को उचित ढंग से संचालित करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि अदालत की स्थापना के संबंध में उचित व्यवस्था की जाए ताकि अदालत में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जन माल लोक अदालत के दौरान सुरक्षा, मैडीकल टीम की तैनाती, यातायात की उचित व्यवस्था, पार्किंग, फायर टेंडर सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।  इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी जश्नजीत सिंह, तहसीलदार व नायब तहसीलदार भी मौजूद रहे।

गन कल्चर के खिलाफ अभियान जारी, जालंधर प्रशासन ने 538 शस्त्र लाइसेंस किए रद्द

समीक्षा के दौरान नैगेटिव पुलिस रिपोर्ट, मौत के मामले,लाइसेंसधारियों के विदेश पलायन के मामलों के आधार पर की गई कार्रवाई - डिप्टी कमिश्नर

कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी

जालंधर (अरोड़ा) :- जिले में गन कल्चर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने शुक्रवार को जिले में 538 असला लाइसेंस रद्द कर दिए है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार व्यक्तियों को जारी किए गए शस्त्र लाइसेंसों की प्रशासन द्वारा समीक्षा की गई थी, जिसके बाद इन लाइसेंसों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। इन 538 लाइसेंसों में से 362 लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया के दौरान नैगेटिव पुलिस रिपोर्ट के कारण रद्द कर दिए गए हैं जबकि शेष 176 लाइसेंस विभिन्न कारणों से रद्द किए गए है।  लाइसेंस धारकों की मृत्यु के कारण 101 असला लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। इसी तरह 25 मामलों में लाइसेंसधारी देश छोड़कर विदेश में रहते है,जबकि री- वेरिफ़िकेशन प्रक्रिया के दौरान 50 मामलों में पुलिस रिपोर्ट नैगेटिव पाई गई। डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और यदि कोई अपने लाइसेंसी हथियार का दुरूपयोग करता पाया गया तो उसके खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक लगा दी है, इसलिए अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि इससे पहले पिछले साल नवंबर में करीब 391 लाइसेंस जिला प्रशासन द्वारा रद्द किए गए थे और लाइसेंसधारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। उन्होंने कहा कि बंदूक रखने के लिए नियमों का पालन करना जरूरी है और इन नियमों का किसी भी तरह का उल्लंघन करने पर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जसप्रीत सिंह ने कहा कि राज्य भर में सार्वजनिक आयोजनों, धार्मिक स्थलों, शादियों या अन्य कार्यक्रमों में हथियार ले जाने और प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध है, इसलिए आने वाले दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में अचानक निरीक्षण किया जाएगा।

पंजाब की आप सरकार ने पूरा किया 1 साल, लाल लकीरों से भरा हुआ रिपोर्ट कार्ड: जयवीर शेरगिल

आप सरकार के 1 साल ने पंजाब को 40 साल पीछे धकेला: भाजपा

जालंधर (अरोड़ा) :- आम आदमी पार्टी के प्रदेश को रंगला पंजाब बनाने और बदलाव लाने के बड़े बड़े दावे एक साल में ही उनके सबसे बुरे कार्यकाल के रूप में बदल गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने पंजाब ब पंजाबियों के लिए पिछले एक साल को काले दौर का समय बताया है। यहां जारी एक बयान में, शेरगिल ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र के बदतर हालातों के अलावा, कुशासन, कानून व व्यवस्था की बिगड़ी हालत, वायदे पूरे ना होना, बड़े स्तर पर नशाखोरी, गैंगवार, अवैध खनन, शराब नीति घोटाला, अर्थव्यवस्था की बुरी हालत, भ्रष्टाचार, फिजूलखर्ची, वीआईपी कल्चर को बढ़ावा देना और जिम्मेदारी से भागना, भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार के 1 वर्ष के शासनकाल की भयानकता को दर्शाता है। शेरगिल ने अपने दावों को मजबूती प्रदान करते हुए, कहा कि अब तक की सबसे बुरी कानून व व्यवस्था की स्थिति का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आए दिन होने वाली हत्याओं, लूटपाट, फ़िरौती मांगने और पैसों के लिए कत्ल करने की घटनाओं के अलावा, पुलिस संस्थानों पर दो आरपीजी अटैक हो चुके हैं और हाल ही में एक बेकाबू भीड़ ने अजनाला (अमृतसर) में एक पुलिस स्टेशन पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने कहा कि आश्चर्यजनक है कि जुलाई, 2022 से पंजाब में रेगुलर डीजीपी की तैनाती नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान द्वारा सत्ता में आने के बाद आप सरकार की ओर से राज्य से नशे का पूरी तरह से खात्मा करने संबंधी बड़े-बड़े दावों के विपरीत नशा तस्करी लगातार जारी है। आए दिन मीडिया में नशे की  उपलब्धता और नशे की ओवरडोज के चलते मौतें होने संबन्धी खबरें आती हैं। शेरगिल ने झूठे चुनावी वायदों के जरिए लोगों से धोखा करने वाली मान सरकार पर बरसते हुए, कहा कि आप सरकारअपने चुनावी वायदे पूरे करने में बुरी तरह से विफल रही है। इनके द्वारा 18 साल की आयु पूरी कर चुकी 1.3 करोड़ पात्र महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह ना देकर महिला वर्ग से धोखा किया गया है। भाजपा प्रवक्ता ने राज्य की अर्थव्यवस्था को पहुंचे नुकसान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए, कहा कि वित्तीय स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि आप सरकार ने एक थोड़े से कार्यकाल में 30,986 करोड रुपए का भारी कर्ज ले लिया है और वह कर्मचारियों के वेतन भी समय पर नहीं दे पा रही है। यहां तक कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंत तक राज्य पर चढ़ा कर्ज 3.47 लाख करोड़ रुपये को पहुंच जाएगा। शेरगिल ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने संबन्धी मुख्यमंत्री के दावों पर चुटकी लेते हुए, कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार का बोलबाला जारी है, जिसकी सबसे बड़ी उदाहरण हाल ही में आप के विधायक अमित रतन कोटफत्ता एक कथित तौर पर रिश्वत लेने के केस में हुई गिरफ्तारी है। वह मान साहब से सवाल पूछना चाहेंगे कि क्यों सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे अपने दो पूर्व मंत्रियों और एक विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रही है। क्यों वे अभी भी पार्टी में हैं? शेरगिल ने औद्योगिक क्षेत्र का जिक्र करते हुए, कहा कि नई औद्योगिक नीति के चलते, जिसके कुछ अंश मौजूदा इंडस्ट्री के लिए हानिकारक है व कानून और व्यवस्था की बुरी हालत के कारण पंजाब की इंडस्ट्री अन्य राज्यों में पलायन करने की योजना बना रही हैं। इनके पंजाब को धरना मुक्त करने संबंधित दावों के बीच किसान, अध्यापक, विभिन्न कर्मचारी संगठन, डॉक्टर, बेरोजगार युवा, उद्योगपति विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जबकि असंवेदनशील मान सरकार हालातों को और बुरा बनाते हुए, प्रदर्शनकारियों पर बेरहमीपूर्वक लाठीचार्ज कर रही है। लोगों का इस अराजक और घमंडी सरकार पर से भरोसा पूरी तरह से उठ गया है। शेरगिल ने विज्ञापनों के जरिए झूठी शोहरत हासिल करने हेतु हजारों करोड़ों को रुपए बर्बाद करने के लिए मान को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराते हुए, कहा कि वह अपने आका अरविंद केजरीवाल की राजनीति ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए पंजाब के संसाधनों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मान दिल्ली दरबार के इशारों पर काम करते हैं। वास्तव में पंजाब को मुख्यमंत्री भगवंत मान के रूप में केजरीवाल का एक असिस्टेंट मिला है। शेरगिल ने सेहत और शिक्षा क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिए जाने संबंधी बड़े-बड़े दावों के विषय में मीडिया की खबरों का जिक्र करते हुए, कहा कि हकीकत यह है कि सैकड़ों स्कूलों में जरूरत के मुताबिक अध्यापक नहीं है। इसी तरह आप सरकार ने ग्रामीण डिस्पेंसरीज को बंद करके देहाती स्वास्थ्य सेवाओं को वेंटिलेटर पर डाल दिया है। यहां तक कि 500 आम आदमी क्लीनिकों के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग आवश्यक मेडिकल स्टाफ नहीं ढूंढ पाया है। भाजपा नेता ने कहा कि यह पूर्णतः हैरानीजनक है कि वीआईपी कल्चर को खत्म करने की बात करने वाली पार्टी ने पूरी तरह से यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने कहा कि मान के काफिले में 42 वाहन चलते हैं, जो प्रकाश सिंह बादल, अमरेंद्र सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी सहित अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों से अधिक हैं। यहां तक कि हाल ही में आदेश जारी किए गए थे कि अब से मान की पत्नी द्वारा राज्य के जिलों में दौरा करने पर 40 पुलिसकर्मी उनके साथ रहेंगे, जो सत्ता में आने से पूर्व मान द्वारा किए गए  दावों  के मद्देनजर शर्मनाक है। शेरगिल ने यह भी कहा कि विफलताओं के अलावा, आप सरकार कई विवादों में भी रही है। जिनमें राज्यसभा सहित पंजाब की  अहम पोस्टों के लिए बाहरियों को चुनने से लेकर सरकार अवैध खनन और शराब नीति  घोटाले  संबंधी आरोप भी झेल रही है।  इस संदर्भ में, उन्होंने जिक्र किया कि किस प्रकार पंजाब को उस वक्त शर्मसार होना पड़ा था, जब बीएमडब्ल्यू कंपनी ने जर्मनी की यात्रा के दौरान मान द्वारा बीएमडब्ल्यू की ओर से पंजाब में एक युनिट लगाए जाने संबंधी दावों को खारिज कर दिया था।

चौधरी संतोख सिंह की गौरवशाली विरासत और जनसेवा को आगे बढ़ाएंगे : करमजीत कौर चौधरी

जालंधर (अरोड़ा) :- उक्त बातें उन्होंने आदमपुर विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, फिल्लौर विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी, पूर्व विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, लखवीर सिंह लाखा और गुरप्रीत सिंह जीपी के साथ आदमपुर शहर और डिंगरियां, हरिपुर और पूरनपुर गांवों में बड़ी सभाओं को संबोधित करते हुए कही. इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि चौधरी संतोख सिंह ने स्वच्छ राजनीति और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने की विरासत छोड़ी है और वह इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जिसने विभिन्न क्षेत्रों में देश की सेवा की है। उन्होंने कहा, "मैंने अपना पूरा जीवन शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया और गरीब छात्रों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया। मेरे पिता और भाई ने भारतीय सेना में सेवा की। मास्टर गुरबंता सिंह और संतोख सिंह चौधरी ने राजनीति के माध्यम से लोगों की सेवा की। अब यह मेरी जिम्मेदारी है।" जालंधर निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की सेवा करके चौधरी संतोख सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए।" विधायक सुखविंदर कोटली ने कहा कि करमजीत चौधरी के नाम की घोषणा से पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और वे उपचुनाव में शानदार जीत सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि करमजीत कौर चौधरी की रिकॉर्ड तोड़ जीत के लिए हम आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के हर घर में पहुंचेंगे. पूर्व मंत्री गुरकीरत कोटली ने कहा कि चौधरी परिवार करीब एक सदी से सार्वजनिक जीवन में है और विधानसभा में पीढ़ी दर पीढ़ी सेवा करना कोई छोटी बात नहीं है. उन्होंने कहा कि करमजीत चौधरी का शिक्षा के क्षेत्र में एक लंबा और उत्कृष्ट रिकॉर्ड है और वह संसद में जालंधर निर्वाचन क्षेत्र के मुद्दों को उठाने के लिए सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं। पूर्व विधायक लखवीर सिंह लाखा और गुरप्रीत सिंह जीपी ने समाज में करमजीत चौधरी के योगदान की सराहना की और लोगों से उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए मतदान के दिन भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी ने लोगों का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनका परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा हुआ है और कई उतार-चढ़ाव के बावजूद चौधरी परिवार ने कभी पार्टी नहीं छोड़ी. इस अवसर पर आदमपुर प्रखंड समिति अध्यक्ष सत्या देवी, आदमपुर प्रखंड अध्यक्ष रणदीप राणा, भोगपुर प्रखंड अध्यक्ष परमिंदर मल्ली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमृतपाल भोंसले, अलावलपुर नगर परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुक्दार लाल, मलकीत सिंह लाली, प्रेम कुमार, लखविंदर बांगड़, आशा रानी सिंह, गरीब दास, जसवंत बंसल, प्रदीप पूरनपुर, सुरिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह भुल्लर, अश्विनी कुमार, मोहन लाल, सुखविंदर सुखा, जसविंदर, तरसेम राम और राम रतन सहित अन्य उपस्थित थे।

आधार कार्ड में अपडेशन के लिए 14 जून तक ऑनलाइन सुविधा का मुफ्त लिया जा सकता है लाभ- डिप्टी कमिश्नर

कहा ,जिला निवासियों से आधार कार्ड में पहचान और पता ऑनलाइन अपडेट करने की कोई फीस नहीं

जालंधर (अरोड़ा) :- डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान अथारिटी (यूडीआईए) ने तीन महीने के लिए आधार कार्ड अपडेटशन के लिए सर्विस चार्जिस में छूट दी है और जिला निवासी अब 14 जून 2023 तक इस संबंध में ऑनलाइन मुफ्त सुविधा का लाभ उठा सकते है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिन जिला निवासियों ने पिछले 8 से 10 वर्षों के दौरान अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं किया है, उन्हें अपने आधार कार्ड में पहचान और पता सही करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार नामांकन केंद्रों या सेवा केंद्रों में इस सुविधा के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि अथारिटी ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए तीन महीने तक आधार कार्ड से जुड़े दस्तावेजों को ऑनलाइन अपडेट करने की फीस में छूट दी है। उन्होंने आगे बताया कि आधार कार्ड से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग माई आधार पोर्टल (myaadhaar.uidai.gov.in) या एम आधार एप में जहां पहचान और पते के वैरीफीकेशन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची उपलब्ध है का प्रयोग किया जा सकता है। डिप्टी कमिश्नर ने जिलावासियों से अपील की कि वे इस निःशुल्क सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और अपने आधार कार्ड को सही रखें। उन्होंने यह भी सलाह दी कि ऑनलाइन सुविधा के लिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर भी अपडेट किया जाए।

गढ़ा रेलवे क्रासिंग पर 72 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा ओवरब्रिज- अमृतपाल सिंह

जिला योजना बोर्ड ने विस्तृत रिपोर्ट बनाकर स्मार्ट सिटी के तहत प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए भेजा प्रस्ताव

कहा, बस स्टेंड चौक और रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम से आम जनता व पिम्स जाने वाले मरीजों को मिलेगी निजात

जालंधर (अरोड़ा) :- जिला योजना बोर्ड की तरफ से गढ़ा रेलवे क्रासिंग पर 72 करोड़ रुपए की लागत से एक फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे स्मार्ट सिटी में शामिल करने के लिए विस्तृत रिपोर्ट बनाकर भेजी गई है।बोर्ड ने इस प्रोजेक्ट के पुराने प्रस्ताव की दोबारा समीक्षा कर स्मार्ट सिटी सीईओ को भेजा है। अब नए प्रस्ताव में इस फ्लाईओवर का दायरा बढ़ा दिया गया है, जो अब किंग्स होटल से शुरू होकर पिम्स तक जाएगा। इस बारे में और जानकारी देते हुए जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन अमृतपाल सिंह ने बताया कि बोर्ड की तरफ से लोगों की सहूलियत को देखते हुए इस फ्लाईओवर के निर्माण का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। यह फ्लाईओवर बीएमसी चौक से सटे किंग्स होटल से शुरू होकर पिम्स अस्पताल तक जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को बस स्टैंड चौक और गढ़ा रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी क्योंकि पिम्स की तरफ आने-जाने वाले लोग फ्लाईओवर से होते हुए सीधे निकल जाएंगे, उन्हें नीचे जाम में फंसने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अमृतपाल सिंह ने कहा कि पिम्स में बड़ी तादाद में मरीजों का आना-जाना रहता है और जाम की वजह से उन्हें काफी परेशानी होती है। इसलिए इस रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति से निपटने के लिए एक प्रपोजल तैयार किया गया है। इस बारे में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठ करके चेयरमैन की तरफ से इस फ्लाईओवर के लेआउट को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सरकार को स्मार्ट सिटी के तहत इस फ्लाईओवर के निर्माण का प्रपोजल भेजा गया है और उम्मीद है कि जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। योजना बोर्ड के चेयरमैन ने आगे कहा कि बोर्ड की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए और भी कई प्रोजेक्ट आने वाले दिनों में तैयार किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार की तरफ से लगातार जन-हितैषी योजनाएं लाई जा रही हैं ताकि लोगों को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें। 

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar