(Date : 06/May/2424)

(Date : 06/May/2424)

भारत-घाना संयुक्त व्यापार समिति का चौथा सत्र अकरा में सम्प न्नर | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਕਿਨਾਰੇ | लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सीटी ग्रुप और स्वीप जालंधर ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया | सीटी ग्रुप ने कंपनी बाग, अमृतसर में WOW-वीकेंड वेलनेस की सफलतापूर्वक मेजबानी की | डिप्स के छात्र प्रथमप्रीत सिंह ने जीता स्वर्ण पदक |

लायंस क्लब जालंधर ने सरस्वती सिंधु न्यास स्कूल में वाटर कूलर और चार पंखे किए भेंट






जालंधर (अरोड़ा) - लायंस क्लब जालंधर ने पूर्व प्रधान के.एल.साहनी की प्रेरणा से सेवा के प्रोजेक्टों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान सुरेंद्र कौर चौधरी की अगुवाई में सरस्वती सिंधु न्यास स्कूल में गर्मी के मौसम को देखते हुए छात्राओं के लिए ठंडा पानी पीने के लिए वाटर कूलर और चार पंखे भेंट किए, सभी छात्राओं को फल व स्वीटस वितरित की।

इस प्रोजेक्ट के मुख्य अतिथि लांयन जितेंद्र सोनी थे। पूर्व प्रधान के एल साहनी और लायंस सदस्यों ने इस प्रोजेक्ट में सहयोग किया। प्रधान सुरेंद्र कौर चौधरी ने कहा कि हमारा क्लब समाज और मानवता की सेवा के लिए लगातार प्रोजेक्ट कर रहा है। इस स्कूल में हमने पहले भी एयर वाटर कूलर भेंट किया था और आगे भी हम स्कूल की मदद करते रहेंगे।

इस मौके पर सचिव अश्वनी मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष अरुण विशिष्ट ,सीनियर लांयन सदस्य एम एल गुप्ता, खुशपाल सिंह ,गुरदीप सिंह, जतिंदर सोनी,हृदेश सोनी , जयेश सोनी, ट्रस्ट प्रधान, स्टाफ और छात्राएं मौके पर उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar