(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

जिला चुनाव अधिकारी कम डी सी ने एन जी ओ और क्लबों को वोटर जागरूकता अभियान का हिस्सा बनाने का दिया न्योता | मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन |

सामाजिक गतिविधयां

आम आदमी पार्टी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर पंजाबियों की जेब पर डाला ज्यादा बोझ: राजेश बाघा

जालंधर, 11 जून (तरुण) - अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने पंजाब की जनता से बड़े-बड़े झूठे वादे कर पंजाब की सत्ता हथियाई और सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपना जनविरोधी रंग दिखाना शुरू कर दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, अरविंद केजरीवाल की कठपुतली बनकर पंजाब के खजाने को लूट रहे हैं। ये बातें पंजाब बीजेपी के प्रदेश महासचिव राजेश बाघा ने जारी अपने बयान में कही। राजेश बाघा ने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार की अक्षमता और जनविरोधी नीतियों के कारण रेत-बजरी समेत आम वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे प्रदेश की जनता त्रस्त है और ठगा हुआ महसूस कर रही है। पंजाब में घर बनाना बहुत मुश्किल हो गया है। लोगों को महंगाई से राहत देने के बजाय पंजाब सरकार ने फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा कर लोगों पर महंगाई का बोझ लाद दिया है। भारतीय जनता पार्टी पंजाब इसका पुरजोर विरोध करती है। पंजाब भाजपा पंजाब सरकार से मांग करती है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में की गई वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए। रेत और बजरी सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को तुरंत कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

राजेश बाघा ने आरोप लगाया कि भगवंत मान की सरकार आने के बाद पंजाब के उद्योग-धंधे राज्य से पलायन कर प्रदेश से बाहर जा रहे हैं, पंजाब के किसान आत्महत्या कर रहे हैं और पंजाब का हर वर्ग सरकार से दुःखी होकर सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। सरकार ने लोगों से किए वादे पूरे नहीं किए। सरकार ने महंगाई से राहत देने के बजाय पंजाबियों पर और बोझ डाल दिया है। जनहितैषी पार्टी होने का ढोंग करने वाली केजरीवाल की पार्टी का असली चेहरा अब लोगों के सामने आने लगा है। उन्होंने कहा कि जहाँ एक तरफ भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती कर देश की जनता को राहत दी, वहीं गैर-भाजपाई सरकारों ने दाम बढ़ाकर लोगों का जीना हराम कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो पंजाब को खुशहाल बना सकती है।

                 

 

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बस्ती गुजा में धन-धन माता गुजरी सेवा सोसायटी के ओर से लगाया गया समर कैंप सफलतापूर्वक संपन्न

जालंधर (मक्कड़) - गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बस्ती गुजा में धन धन माता गुजरी सेवा सोसायटी के ओर आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने बताया इस कैंप में  लगभग 200 के करीब बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमे धार्मिक कविताएं, गुरबाणी, कंठ मुकाबले के इलावा और भी  धार्मिक गतिविधियों के मुकाबले भी करवाए गए। सभी बच्चों ने बढ़चढ़ कर इसमें भाग लिया। इस समर कैम्प में सुशील कुमार रिंकू मेंबर ऑफ़ पार्लिमेंट ने विशेष तौर पर शिरकत की। प्रबंधक कमेटी की तरफ से सांसद रिंकू को सम्मानित किया गया।

कमलजीत भाटिया और कुलवंत सिंह मनन मेंबर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने लगातार एक हफ्ते तक चले इस कैंप के बारे में विस्तृत तौर पर सांसद सुशील रिंकू को जानकारी दी। इस कैंप में करवाई गयी प्रतियोगिताओं में पहले और दूसरे स्थान पर आने वाले बच्चों को मेंबर पार्लिमेंट सुशील कुमार रिंकू और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने सम्मानित किया। इसके अलावा माता गुजरी सेवा सोसायटी के प्रधान जितेंद्र पाल सिंह कपूर, रविंद्र सिंह, रिंकू, सरबजीत सिंह, बीबी हरजिंदर कौर, मनप्रीत सिंह, इंद्रपाल सिंह रमनदीप कौर, पिंदरपाल, हरलीन कौर ने आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान भी किया और उनका विशेष तौर पर धन्यवाद भी किया।

इस अवसर पर गुरु रविदास मंदिर कमेटी शास्त्री नगर प्रधान अशोक गरेवाल, रविंद्र खत्री, चेयरमैन भजनलाल, सुरेंद्र बिट्टू, अशोक चौहान अमरजीत सिंह धमीजा, बलविंदर सिंह, ग्रीनलैंड इंद्रबीर सिंह, लकी, सतीश कुमार, अश्विनी अरोड़ा, लखविंदर सिंह गुलाटी, नरेंद्र सिंह मुंशी , हरबंस लाल भगत, नंदलाल भगत, कश्मीर सिंह, हरप्रीत सिंह गांधी, लवली ओबरॉय के इलावा गणमान्य व्यक्तियों का भी सम्मान किया गया।

लायंस क्लब जालंधर सरताज ने किया सेवा का प्रोजेक्ट

जालंधर (अरोड़ा) - लायंस क्लब जालंधर सरताज ने प्रधान प्रमोद आनंद की अध्यक्ष्ता में सेवा कार्यों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए वरियाना डंप के पास झुग्गी क्षेत्र में एक सेवा का प्रोजेक्ट किया उन्होंने वहां रह रहे सभी बच्चों और गरीब लोगों को खाद्य पदार्थ वितरित करें। प्रधान प्रमोद ने कहा कि वह यह प्रोजेक्ट कर के बहुत खुशी महसूस कर रहे है और इसे फिर से करना चाहते हैं। लायन दीपक आनंद द्वारा इस प्रोजेक्ट में सहयोग किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद आनंद, सचिव करण सेठी, लायन विराज शर्मा व जोन चेयरमैन सुरजीत सिंह मौजूद रहे।

चन्नी के थीसिस पर स्पष्टीकरण जारी करें कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे : जयवीर शेरगिल

कांग्रेस की बदतर स्थिति के बारे में सच बोलने वाले चन्नी बधाई के पात्र: भाजपा

जालंधर (अरोड़ा) :- भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पीएचडी थीसिस पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से स्पष्टीकरण मांगा है, जिसमें चन्नी ने "चाटुकारिता" को कांग्रेस पार्टी की बदतर हालत का मुख्य कारण बताया है। यहां जारी एक विज्ञप्ति में शेरगिल ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आई खबरों का हवाला दिया कि चन्नी ने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से पीएचडी की है और उनकी शोध का विषय इंडियन नेशनल काग्रेस: 2004 से लोकसभा चुनावों में केंद्रीय संगठन और चुनावी रणनीतियों का अध्ययन, था। शेरगिल ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चन्नी के थीसिस के शोध की मुख्य खोज यह है कि कांग्रेस की विनाशकारी स्थिति के पीछे चाटुकारिता मुख्य कारण है। चापलूसों का पार्टी में विशेष स्थान है और कांग्रेस नेतृत्व उन्हीं पर निर्भर है। कांग्रेस में ऐसे लोगों की जमात तेजी से बढ़ रही है। जिस पर कांग्रेस नेतृत्व में खुद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को स्पष्टीकरण देना चाहिए। शेरगिल ने कहा कि मीडिया में आई खबरों के मुताबिक चन्नी के थीसिस में यह भी जिक्र है कि कांग्रेस की राज्य इकाइयों के बीच खींचतान चरम सीमा पर है और स्थानीय नेताओं को कमजोर किया जा रहा है। इसलिए पंजाब के प्रदेश नेतृत्व को भी चन्नी के थीसिस पर सफाई देनी चाहिए कि क्या वे राहुल गांधी के तौर-तरीकों से संगठन को कमजोर महसूस करते हैं या नहीं। उन्होने कहा कि चन्नी जो कह रहे हैं, वह एक कड़वा सच है।  हम चन्नी को साहस दिखाने और सच बोलने के लिए बधाई देते हैं। शेरगिल ने यह भी जिक्र किया कि जब उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था, तो उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा था कि चाटुकारिता कांग्रेस को दीमक की तरह खा रही है। भाजपा प्रवक्ता ने मांग की कि चूंकि अब पूर्व सीएम चन्नी, जिन्हें खुद राहुल गांधी ने चुना था, ने अपने थीसिस में इन सब चीजों का जिक्र किया है, जिस पर खड़गे को तत्काल स्पष्टीकरण देना चाहिए।

केंद्र सरकार ने खरीफ की फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाकर देश के किसानों को दी बड़ी सौगात : राजेश बाघा

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव राजेश बाघा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी में की गई बढ़ौतरी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री नरिंदर सिंह तोमर का धन्यवाद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने खरीफ की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर देशभर के किसानों को बड़ी सौगात दी है। अब केंद्र की भाजपा सरकार इसी रेट पर किसानों से खरीफ की फसल खरीदेगी। राजेश बाघा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक में खरीफ की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। हमने लागत से 50 फीसदी ऊपर एमएसपी देना शुरू किया, जो आज भी निरन्तर जारी है। राजेश बाघा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने खरीफ की 14 फसलों समेत 17 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है। फसल वर्ष 2022-23 के लिए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 100 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। तिल के न्यूनतम समर्थन मूल्य में कुल 523 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जबकि सूरजमुखी के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 385 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। कपास के मूल्य के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 354 रुपये की वृद्धि की गई है। सोयाबीन के समर्थन मूल्य में 350 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। उड़द, मूंगफली, अरहर के दाम में 300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इस बार मक्के का एमएमपी पिछले साल के मुकाबले 92 रुपए ज्यादा है। ज्वार पर 232 और रागी पर 201 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सामान्य धान और ग्रेड ए धान पर 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'बीज से बाजार तक' के सपने पर आधारित भारतीय कृषि को एक नई गति मिली है और यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी। पिछले नौ वर्षों में, भारतीय कृषि क्षेत्र से संबंधित पूरी प्रणाली में व्यापक बदलाव आया है, जिसने इसे आधुनिक, वैज्ञानिक और समृद्ध बनाया है। आज भारतीय किसान ना केवल भारत के लिए खेती कर रहे हैं बल्कि पूरी दुनिया को भारतीय उत्पादों के लिए एक बड़े बाजार के रूप में देख रहे हैं।

सुखजीत सिंह चीमा ने अपने 25 वर्षों के व्यावसायिक अनुभव और अपने जीवन के सार को "सफलता के अद्भुत नियम - 1" पुस्तक के रूप में युवाओं को किया समर्पित

जालंधर (अरोड़ा) - सुखजीत सिंह चीमा, पुखराज हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ने अपने 25 वर्षों के व्यावसायिक अनुभव और अपने जीवन के सार को "सफलता के अद्भुत नियम - 1" पुस्तक के रूप में युवाओं को समर्पित किया है। यह पुस्तक युवाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति के उत्थान के लिए है। स्थानीय होटल में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चीमा की पुस्तक का सारांश लिखने वाले पद्मश्री प्रो. डॉ. हरमोहिंदर सिंह बेदी (कुलाधिपति केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश), उनकी पत्नी गुरनाम कौर बेदी, प्रख्यात साहित्यकार डॉ. लखविंदर सिंह जोहल विशिष्ट अतिथि थे। स. सुखजीत सिंह चीमा, उनकी पत्नी अमनदीप कौर चीमा और गुरप्रीत सिंह ने  संग इन प्रतिष्ठित मेहमानों का स्वागत किया।


 
पुस्तक विमोचन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मॉडरेटर मोनिका मेहता ने सुखजीत सिंह चीमा द्वारा लिखी पुस्तक की झलकियों और डॉ. बेदी और डॉ. जौहल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। समारोह के अंत में स. सुखजीत सिंह चीमा द्वारा लिखित पुस्तक "सफलता के अद्भुत नियम-1" का वितरण किया गया।पुस्तक के बारे में बात करते हुए डॉ. बेदी ने कहा कि इस पुस्तक ने उन्हें "रीडर्स डाइजेस्ट" और "प्रीतलड़ी" (स. गुरबकाश सिंह प्रीतलड़ी द्वारा) जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रिकाओं की याद दिलाती है।पुस्तक में वह ऊर्जा निहित है जो सीखने की प्रक्रिया को गति देने के लिए युवाओं द्वारा आवश्यक है।
 
डॉ. जोहल ने, स. चीमा की इस किताब में अपने अनुभवों को साझा करके बेरोजगार युवाओं के मन में अनिश्चितता को दूर करने की इस पहल पर सरदार चीमा को बधाई दी। समापन भाषण में स. सुखजीत सिंह चीमा ने यह पुस्तक अपने दादा-दादी, माता-पिता और गुरु को समर्पित किया। उन्होंने अपने सफल उद्योगपति बनने की यात्रा साझा की, जो 25 साल पहले केवल 1000 रुपये से शुरू हुई थी और आज यह मल्टी-करोड़ का साम्राज्य है। उन्होंने कहा कि यह किताब सफलता के रहस्यों को समेटती है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इस पुस्तक के संकलन में उनकी पत्नी, अमनदीप कौर चीमा का विशेष सहयोग रहा है। उन्होंने इस पुस्तक को पूरा करने के लिए डॉ. बेदी और सुश्री मोनिका मेहता को उनके अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
 
इस मौके पर रितुराज चीमा, प्रथम चीमा, निर्मलजीत सिंह बराड़, अमृतपाल सिंह लधर, डॉ. गुरजोत कौर, हरपाल सिंह कलेर, प्रतीक गुलाटी, हरमिंदर सिंह सोढ़ी, जसदीप सिंह बावा, प्रदीप बेदी, हरिंदर सिंह आदि भी मौजूद रहे।

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने मानव सहयोग सोसायटी के स्कूल में खाने पीने का सामान एंव स्टेशनरी की भेंट

जालंधर (अरोड़ा) - अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई में मानव सहयोग सोसायटी के स्कूल काजी मंडी संतोषी नगर में 55 बच्चों को खाने पीने का सामान एंव स्टेशनरी भेंट की। इस प्रोजेक्ट में सहयोग गौरव कुकरेजा ने  किया। प्रधान छाबड़ा ने कहा कि जो काम सरकारों को करना चाहिए वह काम प्राइवेट संस्थाएं कर रही हैं।

हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य ही दीन दुखियों की मदद करना है। हम हर सप्ताह एक दो स्कूल में स्टेशनरी भेंट कर रहे हैं ताकि जरूरतमंद बच्चों  को पढ़ाई करने में कोई दिक्कत न हो । इस मौके पर सचिव पीके गर्ग, कोषाध्यक्ष जयदेव मल्होत्रा, डिस्ट्रिक्ट पी आर ओ  ई मीडिया जगन नाथ सैनी, रीजन चेयरमैन संजीव गंभीर, इंटरनेशनल कमेटी चेयरमैन एन के महेंद्रू,गौरव कुकरेजा, ऐ के बहल, संजीव ओबरॉय, नरेंद्र शर्मा,कबीर सैनी ,अदित्या कुमार, स्कूल टीचर व बच्चे उपस्थित थे।

बदला हुआ भारत: मोदी सरकार के यादगार नौ वर्ष

किरण मजूमदार-शॉ, कार्यकारी अध्यक्ष,  बायोकॉन लिमिटेड एवं बायोकॉन बायोलॉजिक्स लिमिटेड

दिल्ली (ब्यूरो) :- यह हमारे लिए इस बात को महसूस करने का समय है कि एक देश के तौर पर हम इतने महान हैं कि खुद को छोटे सपनों तक सीमित नहीं कर सकते। हम वैसे नहीं हैं, जैसा कि कुछ लोग हमें मानते हैं। एक अपरिहार्य पतन के लिए अभिशप्त। मैं उस भाग्य में कतई विश्वास नहीं करता जिसका फल हम पर पड़ेगा ही, चाहे हम जो कुछ भी करें। मेरा भरोसा एक ऐसे भाग्य में है जिसका फल हम पर पड़ेगा, अगर हम कुछ भी नही करेंगे। इसलिए, अपने नियंत्रण में उपलब्ध सभी रचनात्मक ऊर्जा को बटोरते हुए, आइए हम सब राष्ट्रीय नवीनीकरण के युग की शुरुआत करें। आइए हम अपने दृढ़ संकल्प, अपने साहस और अपनी ताकत को नए सिरे से सहेजें। और आइए हम अपने विश्वास और अपनी आशा को नए सिरे से मजबूत करें। हमें बहादुरी भरे सपने देखने का पूरा अधिकार है।” पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के उपरोक्त उद्धरण से यह बात प्रतिध्वनित होती है कि कैसे यह भारत के लिए बड़े सपने देखने का समय है। नौ वर्ष पहले जब नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला था, तब भारत की धीमी आर्थिक विकास, उच्च बेरोजगारी और उच्च राजकोषीय घाटे की स्थिति 1980 के दशक के संयुक्त राज्य अमेरिका जैसी ही थी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में, सरकार ने ऐसे कई परिवर्तनकारी पहलों को लागू किया, जिन्होंने हमारे महान राष्ट्र को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाते हुए भारतीय समाज के सभी वर्गों के जीवन को प्रभावित किया है।

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बदलाव

स्वास्थ्य संबंधी देखभाल, फार्मास्यूटिकल एवं बायोफार्मास्यूटिकल उद्योग से जुड़े एक व्यक्ति और खुद एक उद्यमी के तौर पर, मेरा यह मानना है कि इस प्रशासन की कई विशेष खूबियों में से एक बेहतर और अधिक सुदृढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के निर्माण के प्रति इसकी वचनबद्धता है। जब 2020 में पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए जूझ रही थी, तो भारत निर्णायक नेतृत्व, दूरदर्शी योजना और आरोग्य सेतु एवं कोविन ऐप जैसे नवाचारों के जरिए इस घातक वायरस से प्रभावी तरीके से निपटने में सक्षम था। इसके परिणामस्वरूप, भारत  न केवल अपनी 90 प्रतिशत से अधिक आबादी को 200 मिलियन से अधिक टीके लगाने में  सफल रहा, बल्कि इसने ‘वैक्सीन मैत्री’ पहल के हिस्से के रूप में टीके भेजकर कई अन्य देशों की भी मदद की। पिछले नौ वर्षों में, मोदी सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया है जिसका उद्देश्य सभी को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। ‘ई-संजीवनी’ नाम की सरकार की रचनात्मक टेलीमेडिसिन सेवा लोगों को अपना घर छोड़े बिना प्रमुख शहरों में मौजूद विशेषज्ञ डॉक्टरों तक पहुंचने में मदद करती है। यह बुजुर्गों और अपर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं वाले दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी मदद है। यह टेलीमेडिसिन सेवा दिहाड़ी मजदूरों के लिए अपनी मजदूरी खोने के डर के बिना चिकित्सीय परामर्श लेना संभव बनाती है। अब तक 120 मिलियन से अधिक रोगियों ने ई-संजीवनी के जरिए दूरदराज के इलाकों में रहते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया है। जन औषधि परियोजना के तहत, सरकार समर्पित दुकानों के जरिए आम लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं सस्ती कीमत पर उपलब्ध करा रही है। इन जेनेरिक दवाओं की गुणवत्ता और प्रभावकारिता महंगी ब्रांडेड दवाओं के बराबर है। भारत ने वित्तीय वर्ष 2023 के दौरान 160 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य की जेनेरिक दवाएं बेची है। आयुष्मान भारत योजना 1,54,000 से अधिक स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्रों के अपने नेटवर्क के जरिए एक स्वस्थ एवं उत्पादक नया भारत बनाने साथ-साथ समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को बीमा कवर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस मेगा स्वास्थ्य बीमा योजना से भारत के लगभग 220 मिलियन नागरिक लाभान्वित हुए हैं।

उद्यमिता को बढ़ावा

एक महिला व्यवसायी के तौर पर एक और बड़ा बदलाव जो मैंने देखा है, वह पिछले नौ वर्षों में देश में उद्यमिता संबंधी परिदृश्य का विकास है। आज बहुत सारे ऊर्जावान युवा हमारी रोजमर्रा की समस्याओं के नए-नए समाधान ढूंढ रहे हैं। यह सब केवल ‘मेक इन इंडिया’ और ‘स्टार्ट-अप इंडिया’ जैसी उच्च-लक्षित सरकारी पहलों के कारण ही संभव हो पाया है। भारत के एक व्यवसाय-समर्थक राष्ट्र बनने में राजनीतिक नेतृत्व ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार, स्टार्ट-अप की संख्या 2014 से पहले लगभग 350 थी जो 2023 में बढ़कर 90,000 से अधिक हो गई है, जिसमें 100 से अधिक यूनिकॉर्न शामिल हैं। प्रधानमंत्री को खुद देश के युवाओं, उनके विचारों और उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए देखना बेहद सुखद है, जो ऐसे कई अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत रहा है जो समाज में बदलाव लाना चाहते हैं लेकिन इसमें निहित जोखिमों से डरते हैं। आज, हमारे देश के युवा राष्ट्र निर्माण के कार्य में भागीदारी करने से नहीं डरते हैं और वे भारत को नवाचार के एक केन्द्र के रूप में बदल रहे हैं। वास्तव में, देश के कानूनों और विनियमों में व्यवसायों के अनुकूल किए गए बदलावों से सड़क, हवाई संपर्क आदि जैसे बुनियादी ढांचे में सुधार हुआ है और इससे भारतीय उद्योग जगत को काफी मदद मिली है। आज, कई बहुराष्ट्रीय निगम भारत को मैन्यूफैक्चरिंग के एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में देख रहे हैं। पिछले नौ वर्षों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और निर्यात दोनों में जबरदस्त वृद्धि हुई है। एफडीआई हासिल करने वाले दुनिया के शीर्ष 10 देशों में भारत को स्थान दिया गया है और देश ने वित्तीय वर्ष 2022 के दौरान 84.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर का अबतक का सबसे अधिक एफडीआई प्रवाह प्राप्त किया है।

सामाजिक सुधारों को बढ़ावा

मेरे हिसाब से एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि महिला सशक्तिकरण में निहित है। ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ कार्यक्रम ने बेटियों के प्रति भारतीय समाज की धारणा को पूरी तरह से बदल दिया है। आज बेटियों के जन्म पर उत्सव मनाया जा रहा है और खेल, विज्ञान, मनोरंजन, रक्षा या विमानन, हर क्षेत्र में महिलाएं भारत का नाम रोशन कर रही हैं। मेरा मानना है कि यह न केवल इस सरकार के लिए, बल्कि प्रत्येक भारतीय महिला के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। लघु एवं सूक्ष्म उद्यमों के लिए दिए जाने वाले मुद्रा ऋण परियोजना की मदद से 408 मिलियन से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं। उज्ज्वला योजना ने समाज के सबसे वंचित वर्गों की 96 मिलियन महिलाओं को रियायती दरों पर एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) प्राप्त करने में मदद की है। यह योजना खाना पकाने के अस्वच्छ ईंधन के कारण पैदा होने वाले घरेलू वायु प्रदूषण से होने वाली श्वसन संबंधी गंभीर बीमारी से लाखों लोगों को बचा रही है।

निष्कर्ष

इन नौ वर्षों के दौरान, प्रधानमंत्री श्री मोदी की नीतियों ने विश्व में भारत की स्थिति को बेहतर किया है, पर्याप्त मात्रा में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को आकर्षित किया है, बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है, प्रौद्योगिकी में निवेश को बढ़ावा दिया है और उद्यमियों के लिए बड़े अवसर पैदा किए हैं। आज भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जो विश्व अर्थव्यवस्था की तुलना में दुगनी तेजी से बढ़ रही है। श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत एक अत्यधिक आत्मविश्वासी एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र में बदल गया है जोकि इसकी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और ऐतिहासिक विरासत के अनुरूप है।

ग्रामीण पुलिस ने 13 सदस्यीय लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़ , आठ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने जिंदा कारतूस सहित दो पिस्टल, , पांच मोटरसाइकिल 1.80 लाख रुपये की लूट की रकम की बरामद

जालंधर (अरोड़ा) :- ग्रामीण पुलिस ने बुधवार को लुटेरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर दो पिस्टल, पांच मोटरसाइकिल व लूट की कीमत 1.80 लाख रुपये बरामद किए है। आरोपियों की पहचान गांव रुड़की के शरणजीत सिंह सन्नी, गांव कंदोला के जगजीत सिंह उर्फ जग्गी, गांव बंडाला के कुलदीप सिंह दीपी, गांव सलारपुर के जगजीवन सिंह जग्गा, गांव कंदोला के हरशरणप्रीत सिंह हनी, गांव सलारपुर के जसमीत सिंह, गांव सुनरा के राजदीप सिंह और गांव रानीवाल उपलां के जुवराज सिंह उर्फ युवी के रूप में हुई है। प्रैस कांफ्रैस को संबोधित करते हुए सीनियर सुपरडैंट आफ पुलिस (एसएसपी) मुखविंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि एस.पी. इनवैस्टीगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों, डीएसपी तरसेम मसीह और सब इंसपैक्टर पुष्प बाली के नेतृत्व में एक टीम ने 13 लुटेरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। जिसमें 25 मई को नूरमहल में बर्तन व्यवसायी शशि भूषण के घर में लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस गिरोह की तरफ से वारदात दौरान 4.70 लाख रुपये नकद, 10 सोने की अंगूठी, एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने की बालियां, एक जोड़ी टॉप, एक सोने का हैंड बैंड और एक सोने का मंगलसूत्र लूट लिया गया था। एसएसपी ने कहा कि मकान मालिक के मौके पर पहुंचने पर गिरोह के सदस्य घर से फरार हो चुके थे। घटना के बाद ग्रामीण पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और आठ आरोपियों को हथियार, जिंदा कारतूस, लूटे गए पैसे, सोने की अंगूठी और पांच मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने कहा कि इस डकैती का मास्टरमाइंड जसविंदर कुमार उर्फ मोनू गिल है, जो घटना को अंजाम देकर देश छोड़कर भाग गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि मोनू गिल ने अन्य साथियों की मदद से घर की रेकी की थी, जिसे उन्होंने अलग-अलग जिलों से जुटाया था। एस.एस.पी.ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आई.पी.सी. विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने खाने-पीने की दुकानों की जांच और सुधार संबंधी नोटिस किया जारी

दो सैंपल लेकर स्टेट लैबोरेटरी खरड भेजे गए

जालंधर (अरोड़ा) :- स्ट्रीट फूड स्टालों पर स्वच्छ भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को फूड स्टालों का अचानक निरीक्षण किया और तैयार भोजन के दो नमूने लिए गए। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. रीमा जम्मू ने कहा कि स्थानीय डीसी कॉम्प्लैक्स के पास विभिन्न खाद्य और पेय पदार्थों की दुकानों पर चैकिंग की गई है। उन्होंने कहा कि कुछ सड़कों पर साफ-सफाई ठीक नहीं थी और इस संबंध में सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने आगे बताया कि भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए स्वास्थ्य टीमों द्वारा तैयार भोजन के दो रैंडम नमूने लिए गए है, जिन्हें राज्य खाद्य प्रयोगशाला, खरड़ भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि लैब की रिपोर्ट के अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी। डीएचओ की तरफ से अपनी टीम, जिसमें एफ.एस.ओ. मुकुल गिल और एफ.एस.ओ. प्रभजोत कौर शामिल है, ने सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों को आवश्यक जानकारी प्रदान की। उन्होंने संचालकों को नियमों का पालन करने के आदेश देने के साथ ही भविष्य में निरीक्षण करने की चेतावनी भी दी।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar