(Date : 30/April/2424)

(Date : 30/April/2424)

डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर के उप-प्राचार्य डॉ. कँवर दीपक हुए सेवा निवृत्त | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी में किया गया इनवेस्टचर सेरेमनी आयोजित | सेंट सोल्जर कॉलेज, बस्ती दानिशमंदा में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया | सीटी ग्रुप ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को सराहना और सम्मान के साथ मनाया | संस्कृति के. एम. वी. के किकबॉक्सर जैस्मीन व पुष्कर पंजाब में अव्वल |

डीएवी कॉलेज जालंधर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया






जालंधर (अरोड़ा) :- प्राचार्य डॉ राजेश कुमार के दिशानिर्देश में डीएवी कॉलेज जालंधर की एन.एस.एस. इकाई एवं रेड रिबन क्लब की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया, जिसमें एन.एस.एस. के स्वयंसेवक छात्र /छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता लाने वाले पोस्टर प्रदर्शित किये। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को अच्छे स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बुरी आदतों और अस्वास्थ्यकर जीवनशैली से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद सत्र में प्रो गुरजीत कौर ने छात्रों को अच्छे स्वास्थ्य संबंधी जागरूक करते हुए योग, प्राणायम और प्रात:भ्रमण करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विवेक शर्मा ने  स्वास्थ्य संबंधी संकट को गंभीर और वैश्विक मुद्दा बताया और मानव स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले तत्त्वों के प्रति सजग होने के साथ-साथ  वातावरण की संभाल, पर्यावरण शुद्धि, स्वच्छता और उचित खान-पान पर ध्यान-केन्द्रित करने पर बल दिया। इस अवसर पर प्रो. साहिल और प्रो. राहुल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar