(Date : 17/May/2424)

(Date : 17/May/2424)

ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਪਸ਼ੂਆਂ ਨੂੰ ਮੂੰਹ ਖੁਰ ਬਿਮਾਰੀ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਟੀਕਾਕਰਣ ਸ਼ੁਰੂ | बांग्लादेश के लोक सेवकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के रोड-मैप पर चर्चा के लिए भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई | एनटीआईपीआरआईटी ने आईटीयू एरिया कार्यालय और इनोवेशन सेंटर के सहयोग से मानकीकरण अंतर को पाटने पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की | द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को सशक्त बनाने के लिए भारत-मंगोलिया संयुक्त कार्य समूह की 12वीं बैठक का आयोजन उलानबटार में हुआ | ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਸੁਤੰਤਰ ਅਤੇ ਨਿਰਪੱਖ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ - ਸਪੈਸ਼ਲ ਡੀਜੀਪੀ ਅਰਪਿਤ ਸ਼ੁਕਲਾ |

डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर के उप-प्राचार्य डॉ. कँवर दीपक हुए सेवा निवृत्त






जालंधर (अरोड़ा) :- डॉ. कँवर दीपक, उप-प्राचार्य व अध्यक्ष, भूगोल विभाग, डीएवी कॉलेज जालंधर 36 वर्षों का अध्यापन कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में डॉ. कँवर दीपक को स्मृति चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया गया। स्टाफ सचिव डॉ. दिनेश अरोड़ा ने समारोह में स्वागत करते हुए डॉ. कँवर दीपक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने डॉ. कँवर दीपक को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कॉलेज के लिए उनके समर्पण और मेधावी सेवाओं के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने डॉ. एस के तुली को उप- प्राचार्य तथा डॉ. कुँवर राजीव को रजिस्ट्रार बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। विभाग के नवनिर्वाचित प्रभारी डॉ. एस जे तलवाड ने डॉ. कँवर दीपक के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताते हुए उनके नेतृत्व में विभाग की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। डॉ. कँवर दीपक ने कॉलेज में अध्यापन के साथ-साथ उप-प्राचार्य, रजिस्ट्रार, ईएमए सदस्य, एएनओ, एनएनसी नेवल विंग विभिन्न जैसे पदों के साथ-साथ कई समितियों में कार्य किया। डॉ. कँवर दीपक ने प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए अपनी मातृ संस्था के प्रति आभार प्रकट किया। अंत में संयुक्त सचिव प्रो. पुनीत पुरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उप-प्राचार्य प्रो. अर्चना, उप-प्राचार्य डॉ. एस के तुली, रजिस्ट्रार डॉ. कुँवर राजीव, एलएमसी सदस्य प्रो. नवीन सूद, प्रो. संजीव धवन, प्रो मोनिका चोपड़ा, डॉ. अशोक खुराना, डॉ. सुरेश खुराना, प्रो शीतल अग्रवाल, डॉ कोमल अरोड़ा, प्रो अशोक कपूर, प्रो रेणुका मल्होत्रा, प्रो मीनाक्षी, प्रो. सोनिका, डॉ. जीवन आशा, प्रो सुखदेव रंधावा, डॉ मनु सूद, डॉ निश्चय बहल, प्रो भारतेन्दु सिंगला, डॉ. ऋतु तलवाड, प्रो सीमा शर्मा, प्रो पूजा शर्मा, प्रो. शरद, डॉ राजन शर्मा, नवीन सैनी, प्रो रंजीता गुगलानी, भी उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar