(Date : 01/May/2424)

(Date : 01/May/2424)

डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर के उप-प्राचार्य डॉ. कँवर दीपक हुए सेवा निवृत्त | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी में किया गया इनवेस्टचर सेरेमनी आयोजित | सेंट सोल्जर कॉलेज, बस्ती दानिशमंदा में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया | सीटी ग्रुप ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को सराहना और सम्मान के साथ मनाया | संस्कृति के. एम. वी. के किकबॉक्सर जैस्मीन व पुष्कर पंजाब में अव्वल |

लायंस क्लब जालंधर के श्रीराम आनंद 2024-25 के लिए चुने गए प्रधान






जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने लाजपत राय नगर स्थित लायंस भवन में प्रधान मनीष चोपड़ा की अध्यक्षता में नामीनेशन मीटिंग आयोजित हुई, जिसमें नॉमिनेशन कमेटी के चेयरमैन लांयन संजीव मड़िया, को चेयरमैन ललतेश भसीन व कन्वीनर हरभजन सिंह सैनी थे। चेयरमैन संजीव मड़िया ने अपनी कमेटी की रिपोर्ट पेश की, जिसमें आम सहमति से लांयन श्री राम आनंद को2024-25 के लिए प्रधान, सचिव गुलशन अरोड़ा, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ सैनी, पीआरओ सेवा सिंह को चुना गया। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रभजोत सिंह सिद्धू, वाइस प्रेसिडेंट 2  अश्विनी मल्होत्रा, वाइस प्रेसिडेंट 3  सतबीर सिंह भाटिया को चुना गया। पूर्व गवर्नर जे बी सिंह चौधरी ने नई टीम को शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित प्रधान श्रीराम आनंद ने नॉमिनेशन टीम का व सभी का प्रधान चुनने के लिए धन्यवाद किया व भरोसा दिलाया कि हम समाज सेवा करते रहेंगे। कन्वीनर हरभजन सिंह सैनी ने आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। इस मौके पर सचिव सतवीर सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष मोहित सुलूजा, खुशपाल सिंह, मीडिया साहिल अरोड़ा व जगन्नाथ सैनी, पूर्व प्रधान ऐ जे सिंह, डाक्टर पी एस अनेजा, आर एस आनंद, ललतेश भसीन जीडी कुंद्रा ,  हरभजन सिंह सैनी, डी पी छाबड़ा, नरेंद्र भसीन, अश्विनी सहगल, संजीव मड़िया,जे पी एस सिद्धू , राजेंद्र पाल सिंह बहल, डॉ अमरजीत सैनी, सुधीर कपूर, एन के  कांसरा, गुरदीप सिंह ठकराल, सेवा सिंह, बलकार सिंह सैनी, अरुण वशिष्ट, मनोहर लाल गुप्ता, कुलजीत सिंह, एच एस बेदी व अन्य सदस्य मौजूद थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar