(Date : 30/April/2424)

(Date : 30/April/2424)

डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर के उप-प्राचार्य डॉ. कँवर दीपक हुए सेवा निवृत्त | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी में किया गया इनवेस्टचर सेरेमनी आयोजित | सेंट सोल्जर कॉलेज, बस्ती दानिशमंदा में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया | सीटी ग्रुप ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को सराहना और सम्मान के साथ मनाया | संस्कृति के. एम. वी. के किकबॉक्सर जैस्मीन व पुष्कर पंजाब में अव्वल |

सुशील रिंकू ने परिवार समेत सीर गोवर्धन कांशी के दर्शन किये






लोकसभा चुनाव से पहले पवित्र स्थल पहुंचकर माथा टेका

जालंधर (अरोड़ा) :- आम आदमी पार्टी के जालंधर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने अपना चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले कांशी, बनारस स्थित प्रख्यात धार्मिक स्थल सीर गोवर्धन में माथा टेका। उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. सुनीता रिंकू व बेटा भी मौजूद थे। इस बारे में सुशील रिंकू ने बताया कि उन्होंने अपना चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यहां परिवार समेत आकर माथा टेका। रिंकू ने कहा कि भगवान की कृपा व गुरुओं के आशीर्वाद से ही वह आज इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं, इसलिए वह चाहते थे कि आगामी लोकसभा चुनाव मुहिम की शुरूआत से पहले यहां हाजिरी लगाएं। उन्होंने कहा कि यहां पहुंचकर उन्हें अत्यंत सुकून की अनुभूति हुई है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar