(Date : 30/April/2424)

(Date : 30/April/2424)

डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर के उप-प्राचार्य डॉ. कँवर दीपक हुए सेवा निवृत्त | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी में किया गया इनवेस्टचर सेरेमनी आयोजित | सेंट सोल्जर कॉलेज, बस्ती दानिशमंदा में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया | सीटी ग्रुप ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को सराहना और सम्मान के साथ मनाया | संस्कृति के. एम. वी. के किकबॉक्सर जैस्मीन व पुष्कर पंजाब में अव्वल |

लोकसभा चुनावों में पंजाब में भी कमल खिलेगा डॉ. सुभाष शर्मा






जालंधर उत्तरी विधानसभा के बूथ सम्मेलन को किया संबोधित

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर विधानसभा में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जालंधर उत्तरी हल्के में बूथ सम्मेलन मुख्य में मुख्य वक्ता के नाते संबोधित करते हुए पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले 10 सालों में जो ऐतिहासिक विकास और जनकल्याण के कार्य किए हैं, उन्हें देखते हुए पूरे देश में मोदी जी की प्रबल लहर है। इससे पंजाब भी अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब के हर गांव, कस्बे और शहर में इस समय यही बात हो रही है कि पंजाब को अगर कोई इस संकट से निकाल सकता है तो वो भारतीय जनता पार्टी है। उन्हें पूरा विश्वास है कि पंजाब में भी बीजेपी जीत का परचम फहराएगी और राज्य में कमल खिलेगा। नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को बूथ अध्यक्षों से अवगत करवाते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बना। देश में करोड़ों रोजगार के नए अवसर पैदा हुए। नरेंद्र मोदी की सरकार देश के किसानों, मजदूरों, महिलाओं समेत सभी का हित साधने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा दूसरी पारी में धारा 370 को हटाना तथा अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करना जैसे ऐतिहासिक काम हुए है तथा आज देश की जनता मोदी की गारंटी पर विश्वास कर रही है । 

उन्होंने मोदी सरकार की विदेश नीति की तारीफ करते हुए कहा कि भारत का रुतबा पूरी दुनिया में बड़ा है। आज विश्व में हर एक समस्या के समाधान के लिए वैश्विक नेता मोदी जी की ओर देखते हैं जो बताता है कि भारत की ताकत कितनी बढ़ी है। उन्होंने विशेष रूप से पंजाब का जिक्र करते हुए कहा कि करतारपुर साहिब का कॉरीडोर बनना, श्री गुरु नानक देव जी के 500वें प्रकाश पर्व को पूरे विश्वभर में मनाना, छोटे साहिबजादों के वीर बाल दिवस के रूप में पूरे देश में मनाना, 1984 दंगो के दोषियों को सजा देना जैसे अनेकों काम हुए है जिससे पंजाब के लोग नरेंद्र मोदी सरकार से खुश हैं। उन्होंने पंजाब के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मोदी सरकार द्वारा किए गए कामों की सराहना करते हुए कहा कि अमृतसर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बठिंडा में एम्स, संगरूर और फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर बनना तथा सड़कों और फ्लाइओवर का जिस तरह का जाल बिछा है, उसे पंजाब के लोग भी विकास की गति को देख रहे है। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पंजाब के लोगों से छल किया गया, उन्हें धोखा दिया और झूठे वादे किए उसका परिणाम यह है कि आज लोग आम आदमी पार्टी को लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने के मूड में हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों को आह्वान किया कि वो अगले दो महीने तक मोदी सरकार के कामों को घर-घर तक लेकर जाएं। जनसंपर्क अभियान को और तेज करें ताकि भारी बहुमत में तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बन सकें। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन , प्रदेश उपाध्यक्ष श्री केडी भण्डारी ,राजेश बाघा, इन्द्र इक़बाल सिंह अटवाल , ज़िला प्रभारी संजीव खन्ना , ज़िला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने भी संबोधित किया

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar