(Date : 01/May/2424)

(Date : 01/May/2424)

डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर के उप-प्राचार्य डॉ. कँवर दीपक हुए सेवा निवृत्त | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी में किया गया इनवेस्टचर सेरेमनी आयोजित | सेंट सोल्जर कॉलेज, बस्ती दानिशमंदा में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया | सीटी ग्रुप ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को सराहना और सम्मान के साथ मनाया | संस्कृति के. एम. वी. के किकबॉक्सर जैस्मीन व पुष्कर पंजाब में अव्वल |

लायंस क्लब जालंधर ने स्वर्गीय पूर्व प्रधान के एल साहनी की याद में लगाया ब्लड डोनेशन कैंप






रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं - जे.बी. सिंह चौधरी

जालंधर (अरोड़ा) - लायंस क्लब ने प्रधान मनीष चोपड़ा की अध्यक्षता में लायंस भवन लाजपत नगर में पूर्व प्रधान स्वर्गीय के. ऐल. साहनी की याद में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया। कैंप के उद्घाटन शिविर का शुभारंभ मुख्य मेहमान पूर्व गवर्नर जे बी सिंह चौधरी व गेस्ट हाफ आनर रीजन चेयरमैन सुरेंद्र कौर चौधरी द्वारा किया गया। जे बी सिंह चौधरी ने बताया कि 48 युनिट ब्लड एकत्र हुआ है। उन्होंने युवा लड़कों व महिलाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं। प्रधान चोपड़ा ने सभी रक्तदान करने वालों को सर्टिफिकेट भेंट कर सम्मानित किया एव आए हुए सभी सदस्यगण का धन्यवाद किया।

लायंस क्लब जालंधर, इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंपनी सेक्रेटरी, विवेशियस योगा ग्रुप, माडल टाउन पार्क सोसाइटीज व जिमखाना क्लब के सदस्यों ने रक्तदान किया। रक्तदान कैंप पटेल हास्पिटल के सहयोग से लगाया गया।

इस मौके पर सचिव सतबीर सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष मोहित सलूजा, पीआरओ खुशपाल सिंह, पूर्व प्रधान रवि मलिक, ललतेश भसीन, आर एस आनंद, एम पी सिंह, जी डी कुन्द्रा,आर सी गुलाटी, राजेन्द्र पाल सिंह बहल, उप प्रधान श्रीराम आनंद, अश्वनी मल्होत्रा, सीनियर लांयन सदस्य एम ऐल गुप्ता, डॉ अमरजीत सैनी, आई पी सिंह सेठी, ऐ के बहल, दिनेश अरोड़ा, अरुण वशिष्ट, विजय सुखीजा, पटेल हॉस्पिटल का स्टाफ व अन्य सदस्य मौजूद थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar