(Date : 30/April/2424)

(Date : 30/April/2424)

डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर के उप-प्राचार्य डॉ. कँवर दीपक हुए सेवा निवृत्त | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी में किया गया इनवेस्टचर सेरेमनी आयोजित | सेंट सोल्जर कॉलेज, बस्ती दानिशमंदा में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया | सीटी ग्रुप ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को सराहना और सम्मान के साथ मनाया | संस्कृति के. एम. वी. के किकबॉक्सर जैस्मीन व पुष्कर पंजाब में अव्वल |

डी ए वी कॉलेज जालन्धर में शीतकालीन एनएसएस शिविर का आयोजन






जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज जालन्धर की एनएसएसइकाई की ओर से प्राचार्य डॉ राजेश कुमार के दिशा निर्देश में सप्तदिवसीय शीतकालीन शिविर का आरम्भ हुआ, जिसमें प्रथम दिवस के उद्घाटन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में प्राचार्य डॉ राजेश कुमार उपस्थित हुए। स्वयंसेवकों और‌ कार्यक्रम अधिकारियों की ओर से उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। प्राचार्य ने‌ एन.एस.एस.के ध्येय से छात्रों को अवगत करवाया और‌ शिक्षा का अर्जन करने के साथ-साथ समाज सेवा और‌ एक अच्छा व्यक्तित्व निर्माण करने के लिए इस प्लेटफार्म से जुड़ने को अनिवार्य बताया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से वर्तमान में सामाजिक बुराईयों और‌ कुरीतियों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने को समय की मांग बताया और मोबाइल फ़ोन के निरन्तर प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव पर चर्चा की।

समन्वयक डॉ साहिब सिंह ने सात दिन में सम्पन्न होने वाले शिविर में कार्यक्रम की सम्पूर्ण  रूप रेखा से और इस दौरान गोद लिए ग्राम नन्दनपुर‌ में चलने वाली गतिविधियों से स्वयंसेवकों को अवगत करवाया। इस दौरानपंजाबी विभाग से‌ उपविभागाध्यक्ष प्रो. सुखदेव सिंह रंधावा ने स्वयंसेवकों के साथ अपने‌ अनुभवों को सांझा किया।मंच संचालन की भूमिका कार्यक्रम अधिकारी प्रो.विवेक शर्मा द्वारा निभाते हुए गीताजयन्ती के उपलक्ष्य में छात्र जीवन में इसकी उपयोगिता पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अन्त में डॉ गुरजीत कौर ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर प्रो.गगन मदान, डॉ वरूण वशिष्ठ, पीआरओ डॉ विनोदकुमार,प्रो.गुरजीत सिंह, प्रो. साहिल, प्रो. राहुल, डॉ विजय पराशर(कॉलेज अस्पताल) के अतिरिक्त 100 एनएसएसस्वयंसेवक उपस्थित रहे। अन्त में स्वयंसेवकों ने‌ कॉलेज के सम्मुख बाहरी हिस्से की साफ सफाई भी की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar