(Date : 30/April/2424)

(Date : 30/April/2424)

डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर के उप-प्राचार्य डॉ. कँवर दीपक हुए सेवा निवृत्त | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी में किया गया इनवेस्टचर सेरेमनी आयोजित | सेंट सोल्जर कॉलेज, बस्ती दानिशमंदा में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया | सीटी ग्रुप ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को सराहना और सम्मान के साथ मनाया | संस्कृति के. एम. वी. के किकबॉक्सर जैस्मीन व पुष्कर पंजाब में अव्वल |

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिक 'खेल दिवस' समारोह का आयोजन किया गया






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, शहर का सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान, जहां यह छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, इसके साथ ही यह स्कूल छात्रों को अन्य गतिविधियां जैसे खेल के क्षेत्र में भी सभी प्रकार के अवसर प्रदान करता है जैसे  खो-खो और वॉलीबॉल टीमें आदि खेलों में  सी.बी.एस.ई. सहोदय खेल प्रतियोगिता और कई अन्य प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीतकर अपनी संस्था और माता-पिता का नाम रोशन किया है। हाल ही में स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने मेढक दौड़, बैक रेस, बनाना रेस, वन लेग रेस, आदि में भाग लेकर अपना कौशल दिखाया, ओर स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल निर्देशक अमरीक सिंह मिन्हास ने उन्हें  मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल निर्देशक ने कहा कि विद्यार्थियों के विकास के  लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी उनकी प्रगति में अहम भूमिका निभाता है. यदि विद्यार्थियों को कम उम्र में ही खेलों के महत्व के बारे में बताया जाए तो वे आगे बढ़कर अपने स्कूल, माता-पिता का नाम रौशन करते हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि आज के युवा कल के नागरिक हैं और अगर युवा खुद को खेल और पढ़ाई में आगे रखेंगे तो उनका जीवन बेहतर होगा और वे सफल नागरिक बन सकते हैं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar