(Date : 30/April/2424)

(Date : 30/April/2424)

डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर के उप-प्राचार्य डॉ. कँवर दीपक हुए सेवा निवृत्त | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी में किया गया इनवेस्टचर सेरेमनी आयोजित | सेंट सोल्जर कॉलेज, बस्ती दानिशमंदा में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया | सीटी ग्रुप ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को सराहना और सम्मान के साथ मनाया | संस्कृति के. एम. वी. के किकबॉक्सर जैस्मीन व पुष्कर पंजाब में अव्वल |

एपीजे स्कूल, मॉडल टाउन, जालंधर ने आयोजित किया अपना वार्षिकोत्सव






जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल मॉडल टाउन जालंधर का वार्षिक समारोह 'ख्वाहिशें 23 दिसंबर, 2023 को आयोजित किया गया। इस उपलक्ष्य पर मुख्य अतिथि के रूप में पद्‌मश्री बहादुर सिंह ( कमांडेंट 7 बटालियन पीएपी जालंधर) तथा लाल विश्वास विशेष रूप से उपस्थित थे। स्कूल के प्रधानाचार्य मलकीयत सिंह द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया तथा मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में शिव स्तुति की गई, इसके पश्चात हिंदी कोरियोग्राफी को विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर एपीजे सत्यास्वर्ण ग्रुप मैनेजमेंट की सदस्य नेहा बर्लिया ने वर्चुअल भाषण के माध्यम से सभी को संबोधित किया और एपीजे स्कूल के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी। इस उपलक्ष्य पर एक हिंदी नाटक ख्वाहिशें का मंचन किया गया। जिसमें आज के युवा वर्ग की मनोस्थिति को प्रदर्शित किया गया है कि उसे अपने भविष्य के लिए किस प्रकार से संघर्ष करना पड़ता है और दूसरों की ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए किस प्रकार के तनाव को सहना पड़ता है। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित मनमोहक नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों द्वारा एक नई रोशनी समूह गान प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्य मनकीयत सिंह ने इस अवसर पर वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि स्कूल के छात्रों को उनकी पूरी क्षमता का पता लगाने के लिए एपीजे स्कूल हर संभव अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम के अंत में लोकनृत्य 'भांगड़ा' ने खूब तालियां बटोरी। मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक वर्ष के लिए खेलकूद के साथ-साथ शिक्षाविदों के लिए मेधावी उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस उपलक्ष्य पर मुख्य अतियि ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि एपीजे स्कूल मॉडल टाउन ने सबसे प्रगतिशील स्कूल के रूप में समाज में अपना नाम कमाया है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की तथा पुरस्कृत वि‌द्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar