(Date : 30/April/2424)

(Date : 30/April/2424)

डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर के उप-प्राचार्य डॉ. कँवर दीपक हुए सेवा निवृत्त | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी में किया गया इनवेस्टचर सेरेमनी आयोजित | सेंट सोल्जर कॉलेज, बस्ती दानिशमंदा में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया | सीटी ग्रुप ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को सराहना और सम्मान के साथ मनाया | संस्कृति के. एम. वी. के किकबॉक्सर जैस्मीन व पुष्कर पंजाब में अव्वल |

बीबी के डी ए वी काॅलेज फाॅर विमेन द्वारा स्वामी श्रद्धानन्द जी के बलिदान दिवस को समर्पित विशेष वैदिक हवन यज्ञ का आयोजन






अमृतसर (प्रतीक) :- बीबी के डी ए वी काॅलेज फाॅर विमेन की आर्य युवती सभा द्वारा स्वामी श्रद्धा नन्द जी के बलिदान दिवस को समर्पित विशेष वैदिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन का प्रारम्भ गायत्री मन्त्र के जाप से हुआ। इस अवसर पर सुदर्शन कपूर (अध्यक्ष स्थानीय प्रबन्धकत्र्री समिति) मुख्य यजमान के रूप में तथा प्रि. डाॅ. पुष्पिंदर वालिया उपस्थित रहे। प्रिं डाॅ. पुष्पिंदर वालिया ने सर्व प्रथम ईश्वर का धन्यवाद करते हुए अपने स्वागत संबोधन में कहा कि यह संस्था और इस संस्था से जुड़े सभी लोग एक परिवार है जो इस संस्था को प्रेम पूर्वक सींच रहे हैं।आपने अपने वक्तव्य में सर्व प्रथम काॅलेज द्वारा आर्य समाज के विभिन्न अवसरों पर करवाई गई गतिविधियों से सभी को अवगत करवाया। आपने स्वामी श्रद्धानंद जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी श्रद्धानंद जी ने स्वामी दयानंद की वेदों की शिक्षाओं और सिद्धांतों पर आधारित गुरूकुल की शिक्षा का प्रसार किया और उन्होंने सन् 1902 में गुरू कुल कांगड़ी की स्थापना की। आपने बताया के स्वामी जी ने ही सर्व प्रथम महात्मा गांधी को महात्मा नाम से सम्बोधित किया था। आपने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती जी द्वारा चलाए गए आर्य समाज से जुड़े लोग वास्तविक रुप से इस के सैनानी हैं। छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वामी श्रद्धानंद जी द्वारा पढ़ायागया पाठ, ’’हम सब एक हैं’’सदैव स्मरणीय है। यही हमारी उनकी शिक्षाओं और उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। प्रिं. डाॅ. वालिया ने माननीय डाॅ. पूनम सूरी अध्यक्ष, डी ए वी काॅलेज प्रबंधकत्र्री समिति की प्रशंसा की जो महात्मा आनंद स्वामी जी के पौत्र होने के कारण, आर्य समाज के लोकाचार और मूल्यों के सार और प्रेरणा के एक समृद्ध स्त्रोत है। सुदर्शन कपूर, अध्यक्ष, स्थानीय प्रबन्धकत्र्री समिति ने हवन के सफल समापन पर प्रिंसिपल डाॅ. वालिया और स्टाॅफ के सदस्यों को बधाई दी और इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि स्वामी श्रद्धानंद जी ने अपना संपूर्ण जीवन मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। आपने कहा कि स्वामी जी का व्यक्तित्व अत्यंत सराहनीय है। स्वामी श्रद्धानंद जी को मेरा नमन है जिन्होंने गांव-गांव और घर-घर तक आर्य समाज का प्रचार किया। डी.ए.वी संस्थाएं आज भी इसी कार्य के लिए जुटी हैं। काॅलेज के संगीत विभाग द्वारा मधुर भजन की प्रस्तुित दी गई। मंच संचालन प्रो. डाॅ. अनीता नरंेन्द्र, द्वारा किया गया। इस अवसर पर कर्नल वेद मित्तर, राकेश मेहरा, संदीप आहूजा, रेणु घई (प्रधान, स्त्री समाज), हरीश कुमार, अनिल विनायक, रजनी ओबराय, रमावैद (सदस्य आर्य समाज), बलबीर कौर बेदी, प्रिं. डाॅ. पल्लवी सेठी, और काॅलेज के टीचिंग व नाॅन टीचिंग के सदस्य, आॅफिस बियरर्ज़ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar