(Date : 30/April/2424)

(Date : 30/April/2424)

डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर के उप-प्राचार्य डॉ. कँवर दीपक हुए सेवा निवृत्त | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी में किया गया इनवेस्टचर सेरेमनी आयोजित | सेंट सोल्जर कॉलेज, बस्ती दानिशमंदा में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया | सीटी ग्रुप ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को सराहना और सम्मान के साथ मनाया | संस्कृति के. एम. वी. के किकबॉक्सर जैस्मीन व पुष्कर पंजाब में अव्वल |

डिप्स चेन के बच्चो ने आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधि में दिखाई अपनी क्रिएटिविटी






जालंधर (प्रवीण) :- ऑनलाइन क्लास के दौरान घर पर रहते हुए बच्चो को कुछ क्रिएटिव सीखाने और करने के लिए प्रेरित करने के लिए डिप्स स्कूल गिल्जियां में आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधि का आयोजन किया गया। गतिविधि में बच्चों ने टीचर्स के आदेश पर चार्ट पेपर, क्राफ्ट पेपर, कार्ड बोर्ड पेंसिल छिलकों का इस्तेमाल करते हुए अपनी क्रिएटिविटी दिखाई। बच्चों ने अपनी पेसिंल के छिलकों का इस्तेमाल करते हुए फ्लावर, ट्री बनाए। मानसून मौसम का मजा लेते हुए पेपर की मदद से क्लाउड और रेन बनाकर घर में टांगी। पेपर को रोल करके फ्लावर बनाए, आईसक्रीम स्टीक और कॉटन की मदद से घर बनाया और उसे बहुत ही सुंदर कलर के साथ डेकोरेट किया। इस दौरान टीचर्स ने बच्चों को विभिन्न कलर्स और चीजों के बारे में जानकारी दी। प्रिंसिपल्स गुरप्रीत कौर ने बच्चों को समझाते हुए कहा कि जब हमसे कुछ गलत हो जाए तो हमें घबराना नहीं चाहिए बल्कि उसे ठीक करने का उपाय सोचना चाहिए। इससे वह चीज ओर भी सुंदर बन जाती है। डिप्स चेन की सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने बच्चों की क्रिएटिविटी को देखकर उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को कुछ अलग सोचने और करने की प्रेरणा मिलती है। सबसे बड़ी बात बच्चे सीखते है कि किस तरह से अगर कोई चीज एक बार में नहीं बनती तो हमें हार नहीं माननी चाहिए बल्कि बार-बार कोशिश करते रहते रहना चाहिए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar