(Date : 30/April/2424)

(Date : 30/April/2424)

डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर के उप-प्राचार्य डॉ. कँवर दीपक हुए सेवा निवृत्त | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी में किया गया इनवेस्टचर सेरेमनी आयोजित | सेंट सोल्जर कॉलेज, बस्ती दानिशमंदा में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया | सीटी ग्रुप ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को सराहना और सम्मान के साथ मनाया | संस्कृति के. एम. वी. के किकबॉक्सर जैस्मीन व पुष्कर पंजाब में अव्वल |

के.एम.वी. की एन.सी.सी. कैडेट का कैंप में शानदार प्रदर्शन






के.एम.वी. की भावना ठाकुर 2 पी.बी.(जी) बी.एन. एन.सी.सी. द्वारा इस कैंप में भाग लेने वाली एकलौती कैडेट

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर कैडेट्स को अपनी प्रतिभा को निखारते एवं संवारते हुए शानदार प्रदर्शन करने का हर अवसर प्रदान कर रहा है. हाल ही में एन.सी.सी. कैडेट भावना ठाकुर द्वारा 2 पी.बी.(जी) बी.एन. एन.सी.सी. की ओर से इकलौते तौर पर चंडीगढ़ में आयोजित हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत डी.आर.डी.ओ. कैंप में अपनी शानदार प्रस्तुति के लिए विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी द्वारा सम्मानित किया गया. अपनी इस सहभागिता के दौरान भावना ठाकुर ने प्रेजेंटेशन, क्विज़ तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा को बखूबी प्रदर्शित किया. इस दौरान उसने अनुशासन, एकीकरण की भावना, लीडरशिप के गुण तथा राष्ट्र सम्मान की शिक्षा हासिल की. इसके अलावा कैंप में उसे विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी तथा राष्ट्रीय सुरक्षा और परमाणु ऊर्जा के शांतमई उपयोग, पीटी कसरत आदि के बारे में जानने के अलावा समय-समय पर आयोजित हुए लेक्चरज़ के दौरान अपने संबंधित क्षेत्र की जानकारी भी हासिल की. भावना ठाकुर को अन्य कैडेट के साथ डी.आर.डी.ओ. लैब (टी.बी.आर.एल.) का दौरा करने तथा वहां पर वैज्ञानिकों के साथ विचार करने का सुनहरी अवसर भी प्राप्त हुआ जहां कैडेट्स को विभिन्न विषयों जैसे विभिन्न उच्च विस्फोटक रचनाओं के उत्पादन, प्रोसेसिंग एवं विशेषता, हथियार, मिज़ाइल एवं अन्य सामग्री के ब्लास्ट और फ्रेगमेंटेशन अध्ययन, विस्फोट मिसाइलों तथा एयरबोर्न प्रणाली की कैपटिव फ्लाइट टेस्टिंग के बारे में भी बताया गया. विभिन्न सुरक्षा प्रणालियों का बैलिस्टिक मूल्यांकन जैसे की बॉडी शस्त्र, वाहन कवच तथा छोटे हथियारों के विरुद्ध हेलमेट आदि के बारे में भी इस कैंप के दौरान बताया गया. कैडेट्स को रेल ट्रैक रॉकेट स्लेड, ब्लास्ट इंस्ट्रूमेंटेशन एंड डैमेज स्टडीज तथा बुलेट प्रूफ जैकेट के बारे में बताने के इलावा विभिन्न मिसाइलों की जांच तथा विस्फोट एवं नुकसान से प्रभावित क्षेत्र के अध्ययन के बारे में भी समझाया गया. मैडम प्रिंसिपल ने भावना ठाकुर की विशेष उपलब्धि के लिए उसे दिल्ली हार्दिक मुबारकबाद देते हुए भविष्य में भी निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया. कमांडिंग अफसर कर्नल एम.एल. शर्मा, 13 पंजाब बी.एन. एन.सी.सी. तथा ब्रिगेडियर एच.एस चौहान, जी.पी.सी.बी.आर. एन. सी.सी. ग्रुप, लुधियाना के साथ-साथ कमांडिंग अफसर 2पी.बी. (जी.) बी.एन. एन.सी.सी., जालंधर करनल नरेंद्रतूर ने भी कैडेट को सिखलाई कैंप में शानदार प्रदर्शन करने पर मुबारकबाद दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar