(Date : 01/May/2424)

(Date : 01/May/2424)

डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर के उप-प्राचार्य डॉ. कँवर दीपक हुए सेवा निवृत्त | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी में किया गया इनवेस्टचर सेरेमनी आयोजित | सेंट सोल्जर कॉलेज, बस्ती दानिशमंदा में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया | सीटी ग्रुप ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को सराहना और सम्मान के साथ मनाया | संस्कृति के. एम. वी. के किकबॉक्सर जैस्मीन व पुष्कर पंजाब में अव्वल |

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के यूथ क्लब ने स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया






जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के यूथ क्लब ने "देशभक्ति" विषय पर एक इंटर क्लास स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के लगभग 25 विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बड़े ही कलात्मक तरीके से देशभक्ति की भावना को व्यक्त किया। बी.कॉम सेमेस्टर चतुर्थ की किम्प्रीत कौर ने पहला, बी.ए. सेमेस्टर द्वितीय की तमन्ना ने दूसरा और बीएससी एफडी सेमेस्टर द्वितीय की अनीता कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अध्यक्ष नरेश कुमार बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंधन समिति के अन्य गणमान्य सदस्यों एवं प्राचार्या प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर ने सभी प्रतिभागियों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए यूथ क्लब के प्रयासों की भी सराहना की।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar