(Date : 30/April/2424)

(Date : 30/April/2424)

डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर के उप-प्राचार्य डॉ. कँवर दीपक हुए सेवा निवृत्त | डिप्स स्कूल सूरानुस्सी में किया गया इनवेस्टचर सेरेमनी आयोजित | सेंट सोल्जर कॉलेज, बस्ती दानिशमंदा में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया | सीटी ग्रुप ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को सराहना और सम्मान के साथ मनाया | संस्कृति के. एम. वी. के किकबॉक्सर जैस्मीन व पुष्कर पंजाब में अव्वल |

डिप्स कॉलेज में विद्यार्थियों को टाइम मैनेजमेंट और करियर सिलेक्शन के दिए गए टिप्स






जालंधर (प्रवीण) :- डिप्स कॉलेज ( को एजुकेशनल) में विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले अपना टाइम मैनेज करने और विभिन्न क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं से संबंधित टिप्स दिए गए।  इस दौरान मुख्य वक्ता के तौर पर डिप्स कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. केके हांडू ने पीपीटी के माध्यम से छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज के दौरान पढ़ाई के साथ अपने करियर के संभावित रास्तों को पहचाने और उनके लिए विभिन्न स्किल्स को सीखने के लिए टाइम मैनेजमेंट बहुत ही जरूरी है। टाइम मैनेजमेंट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि कॉलेज में पढ़ाई करते समय हर विद्यार्थी विभिन्न तरह की गतिविधियों में भाग लेता है इसलिए जरूरी है कि आप अपना एक केलेंडर बना ले जिसमें पढ़ाई व अन्य गतिविधियों के लिए एक समय निर्धारित करें। इसका आपको सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आपको अपनी पसंदीदा गतिविधि करने का समय भी मिलेगा और परीक्षा के दिनों में सिलेब्स खत्म करने का अधिक प्रैशर नहीं होगा। तब आप बिना किसी टेंशन के अपना सिलेब्स रिवाइस कर सकते है। इसी तरह अपनी पढ़ाई पूरे होने के बाद करियर को ध्यान में रखते हुए कॉलेज के साथ अपने करियर की संभावनाओं पर भी ध्यान दें। कब कौन सी कंपनी नौकरी निकालती है या आगे के लिए कौन सी परीक्षा कब होती है। उनकी तैयारी साथ ही साथ करना शुरू कर दें इससे कॉलेज के बाद बिना समय व्यर्थ किए आप अपनी पसंदीदा करियर में जा सकते है। इस दौरान कॉलेज की सहायक प्रोफेसर रोहिनी मरवाहा ने सभी छात्राओं की हर छात्रा अपने समय का खुद पायलट होता है जिसे वह खुद मैनेज कर सकता है और अपने जीवन की असाइनमेंट को समय पर पूरा कर सकते है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar