Breaking News

सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज ने अपनी वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2024 का किया आयोजन

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज, फ्रेंड्स कॉलोनी, जालंधर में वार्षिक खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह वर्ष का सबसे पसंदीदा आयोजन रहा। छात्रों के लिए यह गतिविधियों का अनुभव करने और उनमें शामिल होने का दिन एवं साथ ही टीम वर्क और सहयोग के महत्व को भी सीखने का दिन था।

इस आयोजन में पिक द ऑब्जेक्ट, साइकिल रेस, सिंपल रेस, कोन रेस, डक रेस, हर्डल रेस, स्किपिंग, नॉट ओपन रेस, बुक बैलेंस रेस, बैलून रेस, लेमन रेस और थ्री लेग रेस, बैक रेस और बैलेंस्ड की विभिन्न दौड़ आयोजित की गईं। इन खेलों में नर्सरी से लेकर आगे तक के छात्रों ने हिस्सा लिया।

इन प्रतियोगिताओं में दौड़ के विजेताओं की सूची इस प्रकार रही: दिवांशी, गुरलीन, गुरमन, कार्तिक, रणबीर, ऐश्वर्या, शिवांशी। अंत में विजेताओं को स्कूल प्रिंसिपल मंगिंदर सिंह ने सम्मानित किया। इस मौके पर ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को ऐसे ही आउटडोर खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

About admin

Check Also

डीएवीआईईटी ने बास्केटबॉल टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता

जालंधर/अरोड़ा – डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीएवीआईईटी), जालंधर की पुरुष बास्केटबॉल टीम ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *