जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर द्वारा लायंस जनरल अस्पताल, जालंधर के हॉस्पिटल शेड के एक्सटेंशन कार्य का उद्घाटन क्लब के प्रधान लायन अश्वनी मल्होत्रा जी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर क्लब के पूर्व प्रधान रवि मलिक, आर आनंद, दिनेश शर्मा, आर एस बहल, सीनियर उप प्रधान सतबीर सिंह भाटिया सचिव लायन अरुण वशिष्ट कोषाध्यक्ष सुरिंदर सिंह, पी.आर.ओ.सरवन अग्रवाल अग्रवाल, हर्षवर्धन शर्मा सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रधान अश्वनी मल्होत्रा ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए शेड को बढ़ाया गया है।
Jiwanjot Savera