Breaking News

एचएमवी द्वारा भोजन वितरित

जालंधर (अरोड़ा) :- प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के नेतृत्व में हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर में छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी बाखूबी एहसास करवाया जाता है। छात्राओं में वैदिक मूल्यों का संचार करने की लड़ी में एचएमवी की इंटरनल क्वालिटी इंश्योरेंस सैल (आईक्यूएसी) द्वारा नई पहल केयर एचएमवी की गई। जिसके अन्तर्गत कॉलेज के विभिन्न विभागों द्वारा प्रति माह जरूरतमंदों में खाना वितरित किया गया। इस माह कॉलेज के कोम्मेर्से विभाग द्वारा विद्यार्थी परिषद के सहयोग से जरूरतमंदों में खाना वितरित किया गया।

कॉलेज के बाहर लगभग 250 फूड पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर, कोम्मर्स विभागाध्यक्षा मीनू कोहली तथा डीन विद्यार्थी परिषद डॉ. उर्वशी मिश्रा व विभाग की छात्राएं उपस्थित थी। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं के प्रयास की प्रशंसा की तथा कहा कि इस प्रकार के प्रयास ही हमारे जीवन में सकारात्मक प्रभाव छोड़ते हुए सच्ची मुस्कान लाते हैं। उन्होंने कहा कि एचएमवी न केवल अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति समर्पित है बल्कि छात्राओं में सहानुभूति व करुणा की भावना का संचार करने में भी प्रयासरत है।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *