Breaking News

एच.एम.वी. में तीन दिवसीय डिजाइन वर्कशाप का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के डिजाइन विभाग द्वारा नवोदित उद्यमियों और उनके स्टार्टअप्स की अभिव्यक्तियां विषय पर तीन दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। यह वर्कशाप पिडिलाइट के सौजन्य से आयोजित की गई थी। प्रसिद्ध कलाकार नवदीप कौर बतौर रिसोर्स पर्सन उपस्थित थी। वर्कशाप में विभिन्न डिजाइन संभावनाओं और प्रक्रियाओं पर बात की गई। अपने विचार को परिभाषित करने पर जोर दिया गया। वर्कशाप मुख्य रूप से सहानुभूति, प्रयोग और सोच पर आधारित थी। छात्राओं ने पिडिलाइट के विभिन्न मीडियम के साथ प्रयोग करते हुए विभिन्न प्रोडक्ट तैयार किए। छात्राओं ने भिन्न-भिन्न टेक्सचर, सर्फेस व इफैक्ट तैयार किए। प्राचार्या प्रो. डॉ. एकता खोसला ने वर्कशाप की सराहना की तथा कहा कि समय की मांग के अनुसार छात्राओं को नया ज्ञान देना अति आवश्यक है। इस वर्कशाप में विभागाध्यक्षा डॉ. राखी मेहता व फैकल्टी सदस्य रीतिका, मनिका व रवनीत कौर भी उपस्थित थे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *