एपीजे स्कूल मॉडल टाउन में धूमधाम से मनाई गई विजयदशमी

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल मॉडल टाउन में विजयदशमी बहुत ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रामायण के कुछ अंश लघु नाटिका के रूप में प्रस्तुत किए गए। सकारात्मक विचारों को प्रदर्शित करते हुए एक अंग्रेजी लघु नाटिका करवाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए एक विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत एक बक्से में प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी कोई एक बुरी आदत के विषय में लिखकर डालना था।

इस गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपनी- अपनी एक बुरी आदत को उसे बक्से में डालते हुए इस बुरी आदत को त्यागने का प्रण लिया इसके पश्चात इस बक्से को एक बुराई के रूप में जलाया गया। एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की सम्माननीय अध्यक्षा श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया जी का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्र अपनी सभ्यता और संस्कृति से जुड़े रहते हैं। इस उपलक्ष्य पर स्कूल की प्रधानाचार्या प्रियंका ग्रोवर ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को विजयदशमी के महत्तव के विषय में बताया और विजयदशमी की बधाई दी।

About admin

Check Also

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए जालंधर तैयार; नितिन कोहली ने सुरजीत हॉकी स्टेडियम में तैयारियों का लिया जायजा

नितिन कोहली और वरुण रूजम ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया; दर्शकों के लिए मुफ्त प्रवेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *