मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने इनो टेक 2026 में टॉप-5 में बनाई जगह

जालंधर (अरोड़ा) :- मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी, कपूरथला में आयोजित इनो टेक 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-5 में अपनी जगह बनाई। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया “फ्लेक्सीव्हील मोबिलिटी सिस्टम” प्रोजेक्ट कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से विद्यार्थियों ने एक ऐसा आधुनिक मोबिलिटी सिस्टम विकसित किया है, जो विभिन्न प्रकार की सड़कों तथा कठिन रास्तों पर भी आसानी से चल सकता है। फ्लेक्सीव्हील मोबिलिटी सिस्टम में विशेष रूप से डिजाइन किए गए पहियों और स्मार्ट मैकेनिज्म का उपयोग किया गया है। इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह वाहन को कम जगह में भी आसानी से पैरालल पार्किंग (Parallel Parking) करने में सक्षम बनाता है। यह प्रणाली भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और सीमित पार्किंग स्थानों में अत्यंत उपयोगी साबित हो सकती है। प्रोजेक्ट को निर्णायकों और उपस्थित दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया तथा इसकी नवाचारपूर्ण अवधारणा की विशेष प्रशंसा की गई। इस प्रोजेक्ट को जशनप्रीत सिंह, जसकरण, मनी कुमार और अभिषेक भंडारी ने तैयार किया। विद्यार्थियों ने प्रोजेक्ट इंचार्ज वरिंदर सिंह के मार्गदर्शन में इस नवीन तकनीक पर सफलतापूर्वक कार्य किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां संस्थान का गौरव बढ़ाती हैं तथा विद्यार्थियों को नवाचार और रचनात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। ऑटोमोबाइल विभाग के इंचार्ज गौरव शर्मा ने भी विद्यार्थियों की मेहनत और रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि विभाग सदैव विद्यार्थियों को नई तकनीकों और नवाचारों की दिशा में प्रेरित करता रहेगा।

About newsadmin

Check Also

वित्तीय साक्षरता एवं समझदारीपूर्ण निवेश : सुरक्षित भविष्य की ओर एक सशक्त कदम

जालंधर/अरोड़ा – एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्षा सुषमा पॉल बर्लिया के दूरदर्शी नेतृत्व तथा डॉ. …