सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट्स में शानदार प्रदर्शन किया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- एससीईआरटी, मोहाली द्वारा घोषित डीपी एड सत्र 2021-2026 सेमेस्टर-1,3,4 और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीएड सेमेस्टर-1 के परिणामों में, सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया और समूह को गौरवान्वित किया, जिसमें छात्र कुमार ऋषि ने 83.58% अंक, मनप्रीत सिंह ने 83.20% अंक, नेम दास ने 81.11% अंक, हेमराज ने 80.24% अंक, रोशन लाल, निशा गोचर और राजिंदर कस्वां ने 80.12% अंक, हरमीत सिंह ने 80.37% अंक, कुनी देवी, राजिंदर कुमार ने 79.87% अंक, सचिन शर्मा और सतवीर सिंह ने 79.75% अंक, विजय ने 79.62% अंक, प्रहलाद राम और सुशील कुमार ने 79.25% अंक, संतोष पंचारिया ने 79.5% अंक, कैलाश गौड़ ने 79.37% अंक, बंटी मीणा ने 79.25% अंक, अंकित मीणा ने 78.75% अंक, कालू नाथ, मयंक उपाध्याय और मुकेश ने 78.62% अंक, वरिंदर सिंह ने 80.12% अंक, कादर बख्श ने 78.75% अंक, ममता ने 76.5% अंक, गोविंद पुनिया ने 76.37% अंक, हरि सिंह और दीपक चौधरी ने 75.62% अंक, संदीप ने 8.0 सीजीपीए, गुरप्रीत कौर और अलका ने 7.70, प्राची शर्मा, दिव्या शर्मा और परमजीत कौर ने 7.60, चारू, कोमल शर्मा और रवनीत कौर ने 7.50 सीजीपीए प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। प्राचार्या डॉ. अलका गुप्ता ने बताया कि संस्थान का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस अवसर पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *