डॉ. सुकांता मजूमदार ने शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया

दिल्ली (ब्यूरो) :- शिक्षा मंत्रालय में नवनियुक्त राज्य मंत्री डॉ. सुकांता मजूमदार ने आज शास्त्री भवन, नई दिल्ली में अपना कार्यभार संभाल लिया। शिक्षा मंत्रालय पहुंचने पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने डॉ. मजूमदार का स्वागत किया। डॉ. मजूमदार ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत की और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त किया। डॉ. मजूमदार ने शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान को भी बधाई देते हुए कहा कि उनका विशाल अनुभव उन्हें मंत्रालय में काम करने और शिक्षा क्षेत्र के लिए पीएम के विजन को साकार करने में मदद करेगा। डॉ. सुकांता मजूमदार 17वीं लोकसभा में सांसद के रूप में भी काम कर चुके हैं। वह सितंबर, 2021 से भाजपा बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह बालूरघाट (पश्चिम बंगाल) निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में एम.एससी, बी.एड और पीएचडी की है। वह पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में गौर बंगा विश्वविद्यालय में वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर हैं। वह 2019 से सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति और याचिका समिति के सदस्य थे।

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी कहानी बुनना प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- नन्हे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा अभिव्यक्ति कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *