सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट द्वारा जालंधर कैंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हेल्दी कुकिंग पर लाइव वर्कशॉप का आयोजन

विद्यार्थियों को हेल्दी कुकिंग, रसोई की स्वच्छता और होटल मैनेजमेंट में करियर के अवसरों के बारे में दी गई व्यावहारिक जानकारी

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट द्वारा जालंधर कैंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हेल्दी कुकिंग पर एक जानकारीपूर्ण एवं इंटरैक्टिव लाइव वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को होटल मैनेजमेंट एवं हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र से परिचित करवाना तथा इस क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। इस वर्कशॉप का संचालन वरुण शर्मा (एच.ओ.डी.), कुणाल शर्मा, लेक्चरर (फूड एंड बेवरेज सर्विस) तथा शेफ रवि द्वारा किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को स्वस्थ भोजन तैयार करने, रसोई में उचित स्वच्छता बनाए रखने तथा भोजन तैयार करते समय बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। विद्यार्थियों को साफ-सफाई, खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से संभालने, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं रसोई में सुरक्षा के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से बिना आग के खाना बनाने की वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बिना आग का उपयोग किए स्वादिष्ट एवं पौष्टिक सलाद, सैंडविच और मॉकटेल बनाना सीखा। विद्यार्थियों ने इस गतिविधि में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और व्यावहारिक प्रशिक्षण का भरपूर आनंद लिया। इंटरैक्टिव सत्र के दौरान विद्यार्थियों को होटल मैनेजमेंट के विभिन्न कोर्सों, रोजगार के अवसरों तथा हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में करियर की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने उत्सुकतापूर्वक कई प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों की टीम ने उदाहरणों एवं व्यावहारिक जानकारी के माध्यम से संतोषजनक उत्तर दिया। स्कूल प्रबंधन ने सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट की इस पहल की सराहना करते हुए विशेषज्ञों की टीम के प्रयासों की प्रशंसा की तथा विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर व्यावहारिक अनुभव, करियर मार्गदर्शन और महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया।

About newsadmin

Check Also

बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन में ‘फ्रॉम द बुकशेल्फ़’ पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता आयोजित

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर की महात्मा …