जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के कुशल नेतृत्व में पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सहयोग से दो दिवसीय राज्य स्तरीय ‘विज्ञान मेले’ का आयोजन किया गया। पंजाब सरकार को समर्पित यह आयोजन STEM Outreach Initiative के अंतर्गत करवाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, रचनात्मकता एवं तकनीकी जागरूकता को प्रोत्साहित करना था। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने कहा कि यह विज्ञान मेला विद्यार्थियों को विज्ञान को केवल पढऩे के बजाय उसे महसूस करने, समझने और जीवन की वास्तविक समस्याओं के समाधान के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. अंजना भाटिया एवं कन्वीनर डॉ. सीमा मरवाहा को बधाई दी तथा उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए विचार विकसित करने और भविष्य की तकनीकों से परिचित होने के अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में पद्श्री प्रो. एच.सी. वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में तथा डॉ. राजीव आहूजा, निदेशक, आई.आई.टी. रोपड़, प्रसिद्ध वैज्ञानिक बी.के. त्यागी एवं डी.ए.वी. कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के सचिव अरविंद घई विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की ज्योति प्रज्वलित करके एवं डी.ए.वी. गान के साथ किया गया। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने अतिथियों को प्लांटर एवं सम्मानित चिन्ह भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा ने छात्राओं के साथ ज्ञानवर्धक विचार साझा करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन का प्रत्येक छोटा-बड़ा पहलू हमें कुछ न कुछ सिखाता है, आवश्यकता केवल उसे सीखने और समझने की है। डॉ. राजीव आहूजा ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उन्हें एक अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर अरविंद घई ने भी विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश दिया तथा इस सफल आयोजन के लिए एच.एम.वी. को बधाई दी। विभिन्न विद्यालयों से आए प्राचार्यों एवं अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया। विज्ञान मेले के प्रथम दिन विभिन्न गतिविधियों का शुभारंभ गुब्बारे उड़ाकर किया गया। संगीत एवं नृत्य विभाग द्वारा ऑर्केस्ट्रा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध वैज्ञानिकों की वेशभूषा में कॉस्ट्यूम परेड भी प्रस्तुत की। मेले में लगाए गए विभिन्न वैज्ञानिक स्टॉल विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र रहे। इनमें साइंस बिहाइंड मिरेकल्स, मैथमेटिक्स एंड ज्योमेट्री कॉर्नर, द वर्ल्ड ऑफ लाइफ साइंसेज, रॉकेट्री एंड टेलीस्कोप मेकिंग, 3डी प्रिंटिंग एवं STEM इनोवेशन प्रमुख थे। इसके अतिरिक्त AI, कोडिंग एंड फ्यूचर टेक, ग्रीन साइंस – वेस्ट टू वेल्थ, वाटर एंड सॉयल टेस्टिंग तथा एस्ट्रोनॉमी एंड नाइट स्काई ऑब्जर्वेशन जैसी गतिविधियों ने विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ-साथ विज्ञान की विभिन्न शाखाओं से परिचित करवाया। साइंस पपेट्री, साइंस सर्कस, साइंस डॉक्यूमेंट्री एवं नाइट स्काई वॉच जैसे विशेष कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे।





इसके साथ ही वॉकाथॉन, साइक्लोथॉन, मोबाइल साइंस वैन तथा ‘वूमेन इन साइंस’ प्रेरणादायक प्रदर्शनी के माध्यम से विज्ञान को परिसर से बाहर समाज तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया गया। विज्ञान मेले के दूसरे दिन का शुभारंभ भी संस्थान की परंपरा के अनुसार ज्ञान ज्योति प्रज्वलित करके एवं डी.ए.वी. गान के साथ किया गया। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने अतिथियों को ग्रीन प्लांटर भेंट करके उनका स्वागत किया। दूसरे दिन के मुख्य अतिथि के रूप में जस्टिस (सेवानिवृत्त) एन.के. सूद, वाइस प्रेसिडेंट, डी.ए.वी. सी.एम.सी. एवं चेयरमैन, एल.सी. तथा विशेष अतिथियों के रूप में डॉ. श्रुति शुक्ला, एस.सी.ई.आर.टी. एवं प्रसिद्ध वैज्ञानिक बी.के. त्यागी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। 18 नवंबर को विज्ञान मेले के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें साइंस क्विज, वॉल म्यूरल पेंटिंग, रील मेकिंग चैलेंज, इनोवेशन चैलेंज, साइंस रंगोली, नुक्कड़ नाटक, नेल आर्ट, मेहंदी डिजाइन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर संवाद, साइबर सुरक्षा पर पोस्टर मेकिंग, पूर्व-तैयार वर्किंग मॉडल एवं कोट राइटिंग प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, प्रकृति, नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिला। प्रतियोगिताओं में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को दो वर्गों में विभाजित किया गया था। प्रथम वर्ग में नौवीं एवं दसवीं कक्षा तथा द्वितीय वर्ग में ग्यारहवीं एवं बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को शामिल किया गया। इस मेले में 52 स्कूलों के लगभग 700 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विज्ञान मेले के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। साइंस क्विज प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग में प्रथम स्थान डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बी.आर.एस. नगर, लुधियाना तथा द्वितीय स्थान दयानंद मॉडल स्कूल, मॉडल टाउन, जालंधर ने प्राप्त किया। द्वितीय वर्ग में प्रथम स्थान डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बी.आर.एस. नगर, लुधियाना तथा द्वितीय स्थान पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, जालंधर कैंट ने हासिल किया। साइंसआर्ट फ्यूजन -वॉल म्यूरल पेंटिंग में प्रथम वर्ग में प्रथम स्थान दयानंद मॉडल स्कूल, मॉडल टाउन, जालंधर, द्वितीय स्थान जालंधर मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा तृतीय स्थान स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर ने प्राप्त किया। द्वितीय वर्ग में प्रथम स्थान अमर शहीद लाला जगत नारायण गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नेहरू गार्डन, जालंधर, द्वितीय स्थान सी.जे.एस. पब्लिक स्कूल, जालंधर तथा तृतीय स्थान एस.डी. पब्लिक स्कूल, शिव मंदिर, आदमपुर दोआबा ने हासिल किया। साइंस रील -रील मेकिंग चैलेंज में प्रथम वर्ग में प्रथम स्थान डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पखोवाल रोड, लुधियाना, द्वितीय स्थान सेंट जोसेफ गर्ल्स स्कूल, जालंधर कैंट तथा तृतीय स्थान सी.जे.एस. पब्लिक स्कूल, जालंधर ने प्राप्त किया। द्वितीय वर्ग में प्रथम स्थान कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, नकोदर, द्वितीय स्थान के.आर.जे. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, कपूरथला तथा तृतीय स्थान दयानंद मॉडल स्कूल, मॉडल टाउन, जालंधर ने हासिल किया। सॉल्यूशंस फ्रॉम साइंस – इनोवेशन चैलेंज में प्रथम वर्ग में प्रथम स्थान सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, जालंधर, द्वितीय स्थान कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, नकोदर तथा तृतीय स्थान डॉ. दौलत राम भल्ला डी.ए.वी. सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, बटाला ने प्राप्त किया।





द्वितीय वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बी.आर.एस. नगर, लुधियाना तथा तृतीय स्थान जालंधर मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर ने प्राप्त किया। रंग डी साइंस – साइंस रंगोली में प्रथम वर्ग में प्रथम स्थान दयानंद मॉडल स्कूल, मॉडल टाउन, जालंधर, द्वितीय स्थान एन.सी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर कैंट तथा तृतीय स्थान डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बी.आर.एस. नगर, लुधियाना ने प्राप्त किया। द्वितीय वर्ग में प्रथम स्थान लाला जगत नारायण डी.ए.वी. मॉडल स्कूल, जालंधर, द्वितीय स्थान दयानंद मॉडल स्कूल, मॉडल टाउन, जालंधर तथा तृतीय स्थान एस.आर. तांगड़ी डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बिलगा ने हासिल किया। साइंस थिएटर – नुक्कड़ नाटक में प्रथम वर्ग में प्रथम स्थान दयानंद मॉडल स्कूल, मॉडल टाउन, जालंधर, द्वितीय स्थान एम.जी.एन. पब्लिक स्कूल, आदर्श नगर, जालंधर तथा तृतीय स्थान सी.जे.एस. पब्लिक स्कूल, जालंधर ने प्राप्त किया। द्वितीय वर्ग में प्रथम स्थान दयानंद मॉडल स्कूल, मॉडल टाउन, जालंधर, द्वितीय स्थान अमर शहीद लाला जगत नारायण गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नेहरू गार्डन, जालंधर तथा तृतीय स्थान आर्य कन्या स्कूल, जालंधर ने हासिल किया। साइंस एट योर फिंगरटिप्स – नेल आर्ट में प्रथम वर्ग में प्रथम स्थान पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सुरानस्सी, द्वितीय स्थान दयानंद मॉडल स्कूल, मॉडल टाउन, जालंधर तथा तृतीय स्थान एस.आर. तांगड़ी डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बिलगा ने प्राप्त किया। द्वितीय वर्ग में प्रथम स्थान सेठ हुकम चंद एस.डी. पब्लिक स्कूल, जालंधर, द्वितीय स्थान डी.आर.वी. डी.ए.वी. सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, फिल्लौर तथा तृतीय स्थान पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, जालंधर कैंट ने हासिल किया। साइंस हिना- मेहंदी डिजाइन प्रतियोगिता में प्रथम वर्ग में प्रथम स्थान एस.आर. तांगड़ी डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बिलगा, द्वितीय स्थान डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बी.आर.एस. नगर, लुधियाना तथा तृतीय स्थान शिव देवी गर्ल्स हाई स्कूल ने प्राप्त किया। द्वितीय वर्ग में प्रथम स्थान पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, जालंधर कैंट, द्वितीय स्थान एम.जी.एन. स्कूल, होशियारपुर तथा तृतीय स्थान स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर ने हासिल किया। साइंस वार्ता – ए कन्वर्सेशन ऑन साइंस में प्रथम वर्ग में प्रथम स्थान दयानंद मॉडल स्कूल, मॉडल टाउन, जालंधर तथा द्वितीय स्थान डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बटाला ने प्राप्त किया। द्वितीय वर्ग में प्रथम स्थान डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बी.आर.एस. नगर, लुधियाना, द्वितीय स्थान एस.डी. पब्लिक स्कूल, शिव मंदिर, आदमपुर दोआबा तथा तृतीय स्थान टैगोर मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नकोदर ने हासिल किया। साइबर कैनवास – पोस्टर मेकिंग में प्रथम वर्ग में प्रथम स्थान साईं दास ए.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटेल चौक, जालंधर, द्वितीय स्थान स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर तथा तृतीय स्थान सी.जे.एस. पब्लिक स्कूल, जालंधर ने प्राप्त किया। द्वितीय वर्ग में प्रथम स्थान स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर, द्वितीय स्थान लाला जगत नारायण डी.ए.वी. मॉडल स्कूल, जालंधर तथा तृतीय स्थान स्कूल ऑफ एमिनेंस, भार्गव कैंप, जालंधर ने हासिल किया।



आइडियाज इन एक्शन – प्री-प्रिपेयर्ड वर्किंग मॉडल में प्रथम वर्ग में प्रथम स्थान सेंट जोसेफ गर्ल्स स्कूल, जालंधर कैंट, द्वितीय एवं तृतीय स्थान स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर ने प्राप्त किया। द्वितीय वर्ग में प्रथम स्थान पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, जालंधर कैंट, द्वितीय स्थान अमर शहीद लाला जगत नारायण गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नेहरू गार्डन, जालंधर तथा तृतीय स्थान डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पखोवाल रोड, लुधियाना ने हासिल किया। वहीं, इनोवेटिव शिक्षक – कोट राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बी.आर.एस. नगर, लुधियाना की अध्यापिका, द्वितीय स्थान दयानंद मॉडल स्कूल, मॉडल टाउन, जालंधर की अध्यापिका तथा तृतीय स्थान कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, नकोदर की अध्यापिका ने प्राप्त किया। इस विज्ञान मेले की ओवरऑल ट्रॉफी प्रथम वर्ग में दयानंद माडल स्कूल, माडल टाउन जालंधर और फस्र्ट रनरअप सेंट जोसेफ गल्र्स स्कूल जालंधर तथा द्वितीय वर्ग में ओवरऑल ट्रॉफी डीएवी पब्लिक स्कूल, बीआरएस नगर लुधियाना तथा फस्र्ट रनरअप पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल जालंधर कैंट को प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न स्कूलों से आए हुए प्रिंसिपल साहिबान को भी सम्मानित किया गया । इस आयोजन की कोर कमेटी में दीपशिखा, डॉ. सलोनी शर्मा, डॉ. जतिंदर कुमार, डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ. रमा शर्मा, डॉ. राखी मेहता एवं आशीष चड्ढा शामिल रहे। यह विज्ञान मेला विद्यार्थियों के लिए केवल वैज्ञानिक जानकारियां प्राप्त करने का माध्यम ही नहीं, बल्कि प्रयोगों, नवाचारों एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान को समझने और उसे दैनिक जीवन से जोडऩे का एक प्रेरणादायक मंच भी सिद्ध हुआ।
Jiwanjot Savera